फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘सी’ क्लास सेगमेंट में लगेगी कारों की कतार, लान्चिंग के लिए तैयार हैं ये सेडान कारें

Mon, 01 Apr 2019 05:23 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 01 Apr 2019 05:23 PM IST
विज्ञापन
2019 Honda City to Maruti Corolla Altis, upcoming sedan cars in India this year
saden cars india - फोटो : प्रतिकात्मक तस्वीर

कॉम्पैक्ट एसयूवी के आने से पहले भारत में सेडान सेगमेंट काफी लोकप्रिय था। वहीं कॉम्पैक्ट एसयूवी ने इस सेगमेंट के समीकरणों को बदलकर रख दिया। लोग तेजी से कॉम्पैक्ट एसयूवी पर शिफ्ट करने लगे। लेकिन ग्राहकों का एक बड़ा वर्ग आज भी सेडान कारों को पसंद करता है। कार निर्माता कंपनियां इस सेगमेंट में कई कारें लान्च करने जा रही हैं। देखते हैं सेडान सेगमेंट कौन-कौन सी कारें लान्च होने वाली हैं...


 

होंडा सिटी

2019 Honda City to Maruti Corolla Altis, upcoming sedan cars in India this year
Honda City 2020

होंडा सिटी सेडान सेगमेंट में सबसे लोकप्रिय गाड़ियों में से एक रही है। वहीं अब होंडा सेडान कार सिटी का नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल लान्च करने की तैयारी कर रही है। नई सिटी का डिजाइन सिविक और अकॉर्ड से मिलता-जुलता होगा। नई सिटी में नई ग्रिल के साथ नए हेडलैंप्स और बंपर दिया जा सकता है। इसके अलावा रिपोर्ट्स हैं कि नए अलॉय व्हील के अलावा नए एलईडी हेडलैंप्स भी मिलेंगे। साथ ही नई सिटी का इंटीरियर भी मॉडर्न होगा। हालांकि सिटी के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा, सिटी में वही पुराना 1.5 लीटर का पेट्रोल और डीजल इंजन मिलेगा। वहीं सिटी का हाइब्रिड एडिशन 2021 तक लान्च होगा।
 

BMW 3 सीरीज

2019 Honda City to Maruti Corolla Altis, upcoming sedan cars in India this year
2019 bmw 3 series

BMW जल्द ही 3 सीरीज का सातवीं पीढ़ी लान्च करने जा रही है। नई 3 सीरीज को कंपनी इस साल लान्च करेगा। इसे CLAR प्लेटफार्म पर बनाया जाएगा, जिसके चलते यह वर्तमान कार से 55 किग्रा हल्की होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक नई 3 सीरीज का लुक 5 और 7 सीरीज से मिलता-जुलता होगा। इसके अलावा नई कार में चौड़े ग्रिलस नई एलईडी हेडलैंप्स और नया बंपर भी मिलेगा। जबकि रिअर में में एल शेप वाली एलईडी टेल लैंप्स और नया बंपर मिलेगा। 3 सीरीज के इंटीरियर में भी बदलाव होंगे और इसमें नया फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और लेटेस्ट i-drive सिस्टम मिलेगा। 3 सीरीज में 2.0 लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन मिलेगा, जो 8 स्पीड ऑटो ट्रांसमिशन वाला होगा। 3 सीरीज में पहली बार फोर व्हील ड्राइव सिस्टम भी दिया जा सकता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

ह्यूंदै एलांट्रा

2019 Honda City to Maruti Corolla Altis, upcoming sedan cars in India this year
2019 Hyundai Elantra

ह्यूंदै एलांट्रा के फेसलिफ्ट मॉडल को इस साल दूसरी तिमाही में लान्च किया जा सकता है। नए मॉडल के डिजाइन में कई बदलाव किए जाएंगे। फ्रंट में नई एलईडी हेडलैंप्स और ह्यूंदै की सिग्नेचर ग्रिल मिलेंगी, जो पहले से चौड़ी होंगी। इसके साइड डिजाइन और नए अलॉय व्हील भी लगे होंगे। वहीं पीछे की तरफ एलईडी टेल लैंप्स और नया बंपर मिलेगा। इसके इंटीरियर में भी बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। इंटीरियर में नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 3 स्पीक स्टीयरिंग व्हील, नए डिजाइन का सेंट्रल कंसोल और अपडेटेड टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। साथ ही एलांट्रा में 2.00 लीटर का पेट्रोल और 1.6 लीटर का डीजल इंजन मिलेगा।
 

विज्ञापन

टोयोटा सियाज

2019 Honda City to Maruti Corolla Altis, upcoming sedan cars in India this year
Toyota Ciaz

टोयाटा ने बड़ी उम्मीदों के साथ यारिस लान्च की थी, लेकिन यह उतना बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाई जितनी उम्मीद जताई थी। वहीं मारुति से पार्टनरशिप करने के बाद टोयोटा मारुति की सेडान कार सियाज को अपने ब्रांड नेम से लान्च करेगी। टोयोटा थोड़े बहुत बदलाव के साथ सियाज को पेश करेगी। सियाज को नए हेडलैंप्स के साथ नई ग्रिल और नया बंपर मिल सकता है। इसके अलाव सियाज के रिअर में नए टेल लैंप्स और नया बंपर भी मिलेगा। सियाज के इंटीरियर में भी कुछ नए फीचर देखने को मिल सकते हैं। टोयोटा सियाज में मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ 1.5 लीटर डीजल और पेट्रोल इंजन देखने को मिलेगा। वहीं पेट्रोल मॉडल में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया जाएगा।  
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed