फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत में त्यौहार के सीजन में लॉन्च होगी Tata HBX माइक्रो एसयूवी, जानें इस ऑफ रोडर में क्या है खास

Thu, 16 Apr 2020 04:26 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 16 Apr 2020 04:26 PM IST
विज्ञापन
tata hbx launch date in india tata hbx 2020 specifications tata hbx micro suv price in india tata hbx concept price tata motors cars
Tata HBX Auto Expo 2020 - फोटो : Social Media
Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने फरवरी में हुए 2020 Auto Expo (ऑटो एक्सपो) में HBX concept (एचबीएक्स कॉन्सेप्ट) मिनी एसयूवी को पेश किया था। इससे ठीक पहले कंपनी ने पिछले साल Geneva International Motor Show (जेनेवा इंटरनेशनल मोटर शो) में H2X concept (एच2एक्स कॉन्सेप्ट) पेश किया था। टाटा मोटर्स ने HBX को एक ऑफ रोडर माइक्रो एसयूवी की तरह डिजाइन किया है। हालांकि कंपनी ने अभी इसकी लॉन्चिंग की तारीख की घोषणा नहीं की है। माना जा रहा है कि इसे भारत में इसी साल त्यौहारों के सीजन के मौके पर अक्टूबर-नवंबर में बाजार में उतारा जा सकता है। टाटा मोटर्स के मुताबिक HBX का ऑटो एक्सपो में पेश किया गया मॉडल 97 फीसदी प्रॉडक्शन-रेडी था यानी उसमें और बाजार में उतारे जाने वाले मॉडल में कोई फर्क नहीं होगा। यहां जानते हैं इस ऑफ रोडर माइक्रो एसयूवी की क्या खासियतें हैं।
tata hbx launch date in india tata hbx 2020 specifications tata hbx micro suv price in india tata hbx concept price tata motors cars
Tata HBX Concept - फोटो : Tata Motors
डिजाइन
टाटा की प्रीमियम कॉम्पैक्ट हैचबैक टाटा अल्ट्रॉज के बाद Tata HBX दूसरा मॉडल होगा, जो कंपनी के नए ALFA मॉड्यूलर प्लैटफॉर्म पर आधारित है। इसके निर्माण के पीछे इंपैक्ट डिजाइन 2.0 की अवधारणा काम करती है। भारतीय बाजार में इस माइक्रो SUV का मुकाबला Maruti Suzuki S-Presso (मारुति सुजुकी एस-प्रेसो, Maruti Suzuki Ignis (मारुति सुजुकी इग्निस), Mahindra KUV100 (महिंद्रा केयूवी100) और Renault Kwid (रेनो क्विड) से होगा। Tata HBX की कीमत तय करने में कंपनी बहुत एहतियात बरतेगी क्योंकि बाजार में मौजूद अन्य एसयूवी से इसे तगड़ा कॉम्पिटिशन मिलेगा। 
tata hbx launch date in india tata hbx 2020 specifications tata hbx micro suv price in india tata hbx concept price tata motors cars
Tata HBX Auto Expo 2020 - फोटो : Social Media

डाइमेंशन

टाटा मोटर्स का दावा है कि इसके मस्क्युलर डिजाइन के चलते यह युवा ग्राहकों में काफी लोकप्रिय होगी। यह छोटी एसयूवी अडवेंचर ड्राइविंग का मजा देगी। इसे किसी भी तरह के सतह पर चलाया जा सकता है। इस मिनी एसयूवी में ऑफ-रोडिंग की क्षमता है। टाटा एचबीएक्स की लंबाई 3860 एमएम, चौड़ाई 1900 एमएम (मिरर्स के साथ) और ऊंचाई 1880 एमएम (रूफ रैक के साथ) है। इसका व्हीलबेस 2445 एमएम है।

वहीं साइज के मामले में यह अपनी प्रतिद्वंद्वी कारों मारुति इग्निस और महिंद्रा केयूवी100 से बड़ी है। इग्निस की लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई क्रमश: 3700 एमएम, 1690 एमएम और 1595 एमएम है। वहीं, केयूवी100 की लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई क्रमश: 3700एमएम, 1735एमएम और 1655 एमएम है।
 
डाइमेंशन टाटा एचबीएक्स मारुति इग्निस महिंद्रा केयूवी100
लंबाई 3860 एमएम 3700 एमएम 3700 एमएम
चौड़ाई 1900 एमएम (मिरर्स के साथ) 1690 एमएम 1735 एमएम
उंचाई 1880 एमएम (रूफ रैक के साथ) 1595 एमएम 1655 एमएम
व्हीलबेस 2445 एमएम 2435 एमएम 2385 एमएम
विज्ञापन
विज्ञापन
tata hbx launch date in india tata hbx 2020 specifications tata hbx micro suv price in india tata hbx concept price tata motors cars
Tata HBX Auto Expo 2020 - फोटो : PTI
इंजन
टाटा की यह छोटी एसयूवी सिर्फ पेट्रोल इंजन में ही आएगी। यह इंजन 85 बीएचपी का पावर और 110 एनएम टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 1.2 लीटर और तीन सिलिंडर पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो टियागो और अल्ट्रॉज में दिया गया है। एचबीएक्स का ऑटो एक्सपो में पेश किया गया मॉडल 97 फीसदी प्रॉडक्शन-रेडी होगा, इसका मतलब बाजार में आने वाला फाइनल मॉडल लगभग वैसा ही होगा, जैसा ऑटो एक्सपो में पेश किया गया था। फाइनल प्रॉडक्शन मॉडल यानी बाजार में लॉन्च होने वाले मॉडल में अतिरिक्त फॉग लैम्प, बड़े व्हील्स, रूफ रैक और कुछ इंटीरियर इक्विपमेंट्स जैसी कुछ चीजें नहीं देखने को मिलेंगी। 
विज्ञापन
tata hbx launch date in india tata hbx 2020 specifications tata hbx micro suv price in india tata hbx concept price tata motors cars
Tata HBX Auto Expo 2020 - फोटो : Social Media
फीचर्स
Tata HBX एसयूवी दिखने में काफी आकर्षक है। इसके फ्रंट में स्प्लिट हेडलैंप, फ्लैट बोनट और दरवाजों पर प्लास्टिक क्लैडिंग मिलेगी। पीछे की तरफ छोटा रूफ माउंटेड स्पॉयलर, कॉन्सेप्ट कार जैसा टेलगेट और कॉम्पैक्ट टेललाइट होंगी। साइड में इंटीग्रेटेड टर्न इंडिकेटर्स के साथ कन्वेंशनल आउट साइड रियर व्यू मिरर मिलेंगे। इस छोटी एसयूवी के अंदर फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग व्हील, पार्ट डिजिटल 7-इंच इंस्ट्रूमेंट कंसोल, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और एंड्रॉयड ऑटो व एपल कारप्ले स्पोर्ट के साथ 7-इंच फ्री-स्टैंडिंग इंफोटनेमेंट सिस्टम जैसे फीचर मिलेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed