फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tata की इन कारों पर मिल रही है बंपर छूट, करें 80000 रुपये तक की बचत

Fri, 10 Jul 2020 01:39 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 10 Jul 2020 01:39 PM IST
विज्ञापन
tata motors july 2020 offers tata motors car offers july 2020 tata motors cars offers 2020 tata motors cars in india tata motors cars price tata tiago tata tigor Tata Nexon tata harrier tata motors cars price
Tata motors best ever car discount - फोटो : Social
कोरोना काल में ऑटोमोबाइल जगत काफी प्रभावित हुआ है। मई की तुलना में जून के महीने में वाहनों की बिक्री कुछ बढ़ी है लेकिन अभी लॉकडाउन से पहले वाली स्थिति कायम होने में समय लग सकता है। इसलिए विभिन्न ऑटोमोबाइल कंपनियां अपनी कार की बिक्री बढ़ाने और ग्राहकों को लुभाने के लिए कई शानदार स्कीम और ऑफर्स लेकर आ रही हैं। अगर आप भी जुलाई के महीने में एक नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आप टाटा मोटर्स की चुनिंदा कारों पर दिए जा रहे आकर्षक ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं। Tata Motors (टाटा मोटर्स) जुलाई के महीने में अपनी कारों की खरीद पर 80,000 रुपये तक के फायदे दे रही है। यहां जानते हैं टाटा की किस कार पर कंपनी क्या छूट दे रही है। 
tata motors july 2020 offers tata motors car offers july 2020 tata motors cars offers 2020 tata motors cars in india tata motors cars price tata tiago tata tigor Tata Nexon tata harrier tata motors cars price
Tata Tiago Facelift - फोटो : Tata Motors
Tiago 
टाटा मोटर्स अपनी एंट्री लेवल कार Tiago (टियागो) को जुलाई के महीने में खरीदने पर 35,000 रुपये तक के बेनिफिट्स दे रही है। इन बेनिफिट्स में 15 हजार रुपये का नगद डिस्काउंट और 10 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। इसके साथ ही 10 हजार रुपये तक का कॉरपोरेट डिस्काउंट भी मिल रहा है।  टाटा की यह शानदार कार सिर्फ पेट्रोल इंजन के साथ उपलब्ध है। इस कार में 1.2-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 86 PS का पावर जेनरेट करता है। Tiago की शुरुआती कीमत 4.60 लाख रुपये है, जो 6.60 लाख रुपये तक जाती है। 
tata motors july 2020 offers tata motors car offers july 2020 tata motors cars offers 2020 tata motors cars in india tata motors cars price tata tiago tata tigor Tata Nexon tata harrier tata motors cars price
Tata Tigor Facelift - फोटो : Tata Motors
Tigor 
सब-कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट की कार Tigor (टिगोर) को जुलाई के महीने में खरीदने पर टाटा मोटर्स 50,000 रुपये तक के फायदे दे रही है। इसमें 20 हजार का नगद डिस्कांउट और 20 हजार रुपये का ऐक्सचेंज बोनस शामिल है। इसके अलावा 10 हजार रुपये तक का कॉरपोरेट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। टाटा की यह सेडान कार केवल पेट्रोल इंजन के साथ आती है। टिगोर में भी टियागो में दिया गया 1.2-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 86 PS का पावर जेनरेट करता है। टिगोर की कीमत 5.75 लाख से शुरू होती है और इसके टॉप मॉडल की कीमत 7.49 लाख रुपये तक जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
tata motors july 2020 offers tata motors car offers july 2020 tata motors cars offers 2020 tata motors cars in india tata motors cars price tata tiago tata tigor Tata Nexon tata harrier tata motors cars price
Tata Nexon Facelift - फोटो : social media
Nexon
टाटा मोटर्स अपनी इस लोकप्रिय एसयूवी Tata Nexon (टाटा  नेक्सॉन) पर पहली बार कोई छूट दे रही है। कंपनी नेकसॉन की खरीद पर 10 हजार रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दे रही है। नेक्सॉन की शुरुआती कीमत 6.95 लाख रुपये है और टॉप मॉडल की कीमत 12.70 रुपये तक जाती है।  नेक्सॉन को 7,499 रुपये की EMI पर भी खरीद सकते हैं। इसके साथ ही 100 फीसदी ऑनरोड फाइनेंस की सुविधा भी दी जा रही है।
विज्ञापन
tata motors july 2020 offers tata motors car offers july 2020 tata motors cars offers 2020 tata motors cars in india tata motors cars price tata tiago tata tigor Tata Nexon tata harrier tata motors cars price
Tata Harrier BS6 - फोटो : Social Media
Harrier 
Tata Motors अपनी दमदार एसयूवी Harrier (हैरियर) को जुलाई के महीने में खरीदने पर 80,000 रुपये के बेनिफिट्स दे रही है। कंपनी की इस कार को खरीदने पर इसमें 25 हजार का नगद डिस्कांउट और 40 हजार रुपये का ऐक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। इसके अलावा 15 हजार रुपये का कॉरपोरेट डिस्काउंट भी मिल रहा है। हैरियर के XZ+ और XZA+ डार्क एडिशन को छोड़कर अन्य सभी वेरिएंट्स पर यह ऑफर लागू हैं। हैरियर के डार्क एडिशन की खरीद पर कोई नगद डिस्काउंट नहीं मिल रहा है, हालांकि  एक्सचेंज बोनस और कॉरपोरेट छूट उतनी ही मिल रही है। इसलिए, इसे खरीदने पर 55,000 रुपये तक की कुल बचत होगी।

हैरियर एक 5-सीटर एसयूवी है। इसमें पेट्रोल इंजन का विकल्प नहीं मिलता है। इस एसयूवी में 2.0-लीटर डीजल इंजन दिया गया है। यह इंजन 170 PS का पावर जेनरेट करता है। हैरियर की शुरुआती कीमत 13.69 लाख रुपये है जो 20.25 लाक रुपये तक जाती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed