{"_id":"5f3d25aa6a6e321a4f586e0a","slug":"tata-nexon-ev-1000th-unit-rolled-out-of-tata-motors-pune-plant-know-about-tata-nexon-ev-battery-and-full-specifications","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tata Nexon EV की लोकप्रियता बढ़ी, लॉन्चिंग के छह महीनों में 1000वीं कार तैयार, जानें इसकी खासियतें","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Tata Nexon EV की लोकप्रियता बढ़ी, लॉन्चिंग के छह महीनों में 1000वीं कार तैयार, जानें इसकी खासियतें
Wed, 19 Aug 2020 06:44 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 19 Aug 2020 06:44 PM IST
विज्ञापन
Tata Nexon EV
- फोटो : Tata Motors
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरेलू ऑटोमोबाइल निर्माता Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने एलान किया है कि उसने अपने पुणे प्लांट से 1000वीं Nexon EV (नेक्सॉन ईवी) कार को तैयार कर रोलआउट किया है। ऐसा लगता होता है कि छह महीने पहले लॉन्च हुई नेक्सॉन ईवी कार कामयाब हो गई है। अन्य इलेक्ट्रिक कारों की तुलना में इसकी कम कीमत और व्यावहारिक लाभ से इसे यह सफलता मिली है।
Tata Nexon EV India
नेक्सन ईवी ने टाटा मोटर्स को इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सेगमेंट में तेजी से आगे बढ़ने में काफी मदद की है। हालांकि फ्लीट सेगमेंट में कंपनी की इलेक्ट्रिक कार Tigor EV (टिगोर ईवी) पहले से ही मौजूद थी, लेकिन सिंगल फुल चार्ज में 312 किलोमीटर प्रति की रेंज की खासियत की वजह से नेक्सन ईवी पर्सनल ईवी सेगमेंट में एक मजबूत खिलाड़ी के रूप में उभरी है। यहीं नहीं टाटा मोटर्स ने हाल ही में ईवी सब्सक्रिप्शन मॉडल लॉन्च किया है, जिसका मकसद स्वामित्व के बजाय 'यूजरशिप' चाहने वाले ग्राहकों पर ध्यान केंद्रित करना है। इस मॉडल से भी नेक्सन ईवी कार को और बढ़ावा मिलेगा।
Tata Nexon EV
- फोटो : social media
क्या है प्लान
टाटा मोटर्स अपनी फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक व्हीकल Tata Nexon को महज 41,900 रुपये हर महीने के किराये पर उपलब्ध करा रही है। इसके अलावा ग्राहक को कोई अन्य शुल्क नहीं देना होगा। इसके साथ ही ग्राहक इस प्लान के तहत अपनी जरूरतों के मुताबिक सब्सक्रिप्शन को 18 महीने से 24 महीने या 36 महीने की अविध के लिए चुन सकते हैं। सब्सक्रिप्शन खत्म होने के बाद, ग्राहक या तो अपने प्लान को बढ़ा सकते हैं या कंपनी को गाड़ी वापस कर सकते हैं।

Mandir Bedi with Tata Nexon EV
- फोटो : Social Media
रेंज
Tata Nexon EV के साथ कंपनी ने अपनी जिपट्रॉन टेक्नोलॅाजी को पहली बार पेश किया है। नेक्सन ईवी में एक परमानेंट मैंगनेट एसी मोटर दिया गया है। यह IP67 प्रमाणित लिथियम-आयन बैटरी का इस्तेमाल करता है। यानी यह बैटरी पैक पानी और धूल से खराब नहीं होता है। यह सिंगल चार्जिंग में 312 किमी की रेंज तय कर सकती है।

Tata Nexon EV Milind Soman
- फोटो : Instagram
रफ्तार
इसमें दो मोड ड्राइव और स्पोर्ट्स मिलते हैं और इसमें 30.2kWh की लीथियम बैटरी दी गई है, जिसे 10 लाख किमी तक टेस्ट किया गया है। इसकी इलेक्ट्रिक मोटर 95kW यानी 129 एचपी की पावर और 245 एनएम का टॉर्क देगी। यह कार 9.9 सेकेंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है।