फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मात्र 41,900 रुपये में घर ले जाएं 16 लाख की Tata Nexon EV, फुल चार्ज में चलती है 312 किमी

Thu, 06 Aug 2020 06:06 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 06 Aug 2020 06:06 PM IST
विज्ञापन
tata nexon ev subscription plan starts at rs 41990 tata motors cars
Tata Nexon EV - फोटो : For Reference Only
Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने अपने इलेक्ट्रिक कार Nexon EV (नेक्सन इलेक्ट्रिक व्हीकल) के लिए अपनी तरह का पहला सब्सक्रिप्शन प्लान शुरू करने का एलान किया है। कंपनी का कहना है कि नए सब्सक्रिप्शन मॉडल को इलेक्ट्रिक कारों को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच सके। अपने लेटेस्ट प्लान के लिए टाटा ने Orix Auto Infrastructure Services Limited (ओरिक्स ऑटो इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड) के साथ साझेदारी की है। 
tata nexon ev subscription plan starts at rs 41990 tata motors cars
Tata Nexon EV - फोटो : For Reference Only
क्या है प्लान
टाटा मोटर्स अपनी फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक व्हीकल Tata Nexon को महज 41,900 रुपये हर महीने के किराये पर उपलब्ध करा रही है। इसके अलावा ग्राहक को कोई अन्य शुल्क नहीं देना होगा। इसके साथ ही ग्राहक इस प्लान के तहत अपनी जरूरतों के मुताबिक सब्सक्रिप्शन को 18 महीने से 24 महीने या 36 महीने की अविध के लिए चुन सकते हैं। सब्सक्रिप्शन खत्म होने के बाद, ग्राहक या तो अपने प्लान को बढ़ा सकते हैं या कंपनी को गाड़ी वापस कर सकते हैं। 
tata nexon ev subscription plan starts at rs 41990 tata motors cars
Tata Nexon EV - फोटो : For Reference Only
इन शहरों में प्लान उपलब्ध
टाटा मोटर्स अपने इस अनोखे प्लान को फिलहाल सिर्फ 5 प्रमुख शहरों में उपलब्ध करा रहा है। इसमें दिल्ली / एनसीआर, मुंबई, पुणे, हैदराबाद और बंगलूरू शामिल हैं। 
 
प्लान की अवधि मासिक सब्सक्रिप्शन रेट (टैक्स सहित)
36 महीने 41,900 रुपये
24 महीने 44,900 रुपये
18 महीने 47,900 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन
tata nexon ev subscription plan starts at rs 41990 tata motors cars
Tata Nexon EV - फोटो : Tata Motors
इस अनूठी ईवी सब्सक्रिप्शन कार्यक्रम के शुभारंभ की घोषणा करते हुए, टाटा मोटर्स में पैसेंजर व्हीकल बिजनेस यूनिट के अध्यक्ष शैलेश चंद्र ने कहा, "इलेक्ट्रिक व्हीकल भविष्य हैं, और इस तेजी से बढ़ते सेगमेंट के लीडर के रूप में, टाटा मोटर्स इनकी पहुंच और उपयोग को भारत में लोकप्रिय बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस सब्सक्रिप्शन मॉडल के साथ, हम इलेक्ट्रिक व्हीकल के इच्छुक उपयोगकर्ताओं के लिए इनके असीमित फायदों का अनुभव करने के लिए इसे और अधिक सुविधाजनक बना रहे हैं। यह साझा अर्थव्यवस्था के तेजी से बढ़ते युग में यह मॉडल 'ओनरशिप' की बजाए 'यूजरशिप' को तवज्जो देने वाले ग्राहकों के लिए आदर्श है।" 
विज्ञापन
tata nexon ev subscription plan starts at rs 41990 tata motors cars
Tata Nexon EV - फोटो : For Reference Only
कंपनी का कहना है कि नया सब्सक्रिप्शन मॉडल कॉर्पोरेट्स के लिए कस्टमाइज्ड और पूरी तरह से अनुकूल है, जो लीज पर लेना पसंद करते हैं। इसके अलावा एक निश्चित कार्यकाल में काम करने वाले प्रवासियों, और अक्सर शहर बदलकर नौकरी करने वाले लोगों के लिए भी यह प्लान बहुत फायदेमंद साबित होगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed