{"_id":"5f4267638ebc3e3cb03fd252","slug":"tata-sons-and-tata-motors-chairman-n-chandrasekaran-takes-delivery-of-his-new-tata-nexon-ev-know-about-tata-nexon-ev-price-range-battery-and-full-specifications","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tata Sons और Tata Motors के अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन ने अपने लिए खरीदी Tata Nexon EV, जानें इसकी खास बात","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Tata Sons और Tata Motors के अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन ने अपने लिए खरीदी Tata Nexon EV, जानें इसकी खास बात
Sun, 23 Aug 2020 06:26 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sun, 23 Aug 2020 06:26 PM IST
विज्ञापन
N Chandrasekaran, Chairman, Tata Sons and Tata Motors taking delivery of his New Tata Nexon EV
- फोटो : Tata Motors
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Tata Sons (टाटा संस) और Tata Motors (टाटा मोटर्स) के अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन ने गणेश चतुर्थी के मौके पर Tata की अपनी इलेक्ट्रिक SUV Nexon EV (नेक्सन ईवी) की डिलीवरी ली है। चंद्रशेखरन को यह ई-एसयूवी, यात्री वाहन व्यापार यूनिट के अध्यक्ष शैलेश चंद्र ने सौंपी। कुछ दिन पहले ही, टाटा मोटर्स ने घोषणा की कि उसने पुणे के नजदीक स्थित अपने प्लांट से 1,000वीं नेक्सन ईवी को रोल-आउट किया है। घरेलू ऑटोमेकर ने इस साल की शुरुआत में नेक्सन ईवी को लॉन्च किया था और छह महीने के भीतर ही उसने इस मील के पत्थर तक पहुंचने में कामयाब रही है। नेक्सन ईवी की बदौलत टाटा मोटर्स इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में वित्त वर्ष 21 की पहली तिमाही में 62 फीसदी की कुल बाजार हिस्सेदारी हासिल कर ली है।
Tata Nexon EV
- फोटो : Tata Motors
कीमत
टाटा नेक्सन ईवी कार तीन वेरिएंट्स- XM, XZ+ और XZ+ LUX में उपलब्ध है।
- XM वेरिएंट - 13.99 लाख रुपये
- XZ+ वेरिएंट - 14.99 लाख रुपये
- XZ+ LUX वेरिएंट - 15.99 लाख रुपये
Tata Nexon EV India
- फोटो : For Representation Only
किराये पर भी उपलब्ध है नेक्सन
टाटा मोटर्स अपनी फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक व्हीकल Tata Nexon को महज 41,900 रुपये हर महीने के किराये पर उपलब्ध करा रही है। इसके अलावा ग्राहक को कोई अन्य शुल्क नहीं देना होगा। इसके साथ ही ग्राहक इस प्लान के तहत अपनी जरूरतों के मुताबिक सब्सक्रिप्शन को 18 महीने से 24 महीने या 36 महीने की अविध के लिए चुन सकते हैं। सब्सक्रिप्शन खत्म होने के बाद, ग्राहक या तो अपने प्लान को बढ़ा सकते हैं या कंपनी को गाड़ी वापस कर सकते हैं।

Tata Nexon EV Engine
- फोटो : For Representation Only
रेंज
Tata Nexon EV के साथ कंपनी ने अपनी जिपट्रॉन टेक्नोलॅाजी को पहली बार पेश किया है। नेक्सन ईवी में एक परमानेंट मैंगनेट एसी मोटर दिया गया है। यह IP67 प्रमाणित लिथियम-आयन बैटरी का इस्तेमाल करता है। यानी यह बैटरी पैक पानी और धूल से खराब नहीं होता है। यह सिंगल चार्जिंग में 312 किमी की रेंज तय कर सकती है।
Tata Nexon EV के साथ कंपनी ने अपनी जिपट्रॉन टेक्नोलॅाजी को पहली बार पेश किया है। नेक्सन ईवी में एक परमानेंट मैंगनेट एसी मोटर दिया गया है। यह IP67 प्रमाणित लिथियम-आयन बैटरी का इस्तेमाल करता है। यानी यह बैटरी पैक पानी और धूल से खराब नहीं होता है। यह सिंगल चार्जिंग में 312 किमी की रेंज तय कर सकती है।
विज्ञापन
Tata Nexon EV
- फोटो : Tata Motors
रफ्तार
इसमें दो मोड ड्राइव और स्पोर्ट्स मिलते हैं और इसमें 30.2kWh की लीथियम बैटरी दी गई है, जिसे 10 लाख किमी तक टेस्ट किया गया है। इसकी इलेक्ट्रिक मोटर 95kW यानी 129 एचपी की पावर और 245 एनएम का टॉर्क देगी। यह कार 9.9 सेकेंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है।