गाड़ी खरीदने से पहले कई तरह के सवाल हमारे मन में घर कर लेते हैं जिनमें कार के वर्जन से लेकर उसकी कीमत और माइलेज तक के कई सवाल जुड़े होते हैं। आपको बता दें, आजकल लोग डीजल की कारों के स्थान पर पेट्रोल कार खरीदना ज्यादा पसन्द करते हैं इसके पीछे सबसे बड़ी वजह कीमत है क्योंकि पेट्रोल कार डीजल से सस्ती तो मिलती है।
6 पेट्रोल कार जिनका माइलेज में नहीं है कोई तोड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेनो क्विड
इस कार ने मार्केट में आते ही धूम मचा दी थी। कम कीमत की इस कार में प्रीमियम लुक और बड़ा इंटीरियर,टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसा शानदार फीचर्स दिये गए हैं।इस कार की शुरुआती कीमत 2.67 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। क्विड के 1.0 लीटर वर्जन और एएमटी वेरियंट के साथ ही खुरदरा दिखनेवाला क्लाइंबर वर्जन भी मौजूद है। रेनो की यह कार 25.17 किमी/लीटर तक का माइलेज देती है। जो कि किसी भी कार से सबसे ज्यादा है।
डैटसन रेडिगो
रेडिगो को सबसे बड़ी या बेहतर कार आप नहीं कह सकते हैं। लेकिन कुल 2.81 लाख रुपये की इस कार को अर्फोड करना बेहद आसान है। डैटसन रेडिगो 0.8 लीटर इंजन के साथ आती है जो 54एचपी का पॉवर जनेरेट करता है। रेनो क्विड के साथ यह कार माइलेज के मामले मे पहले नंबर पर है। जो कि 25.17 किमी/लीटर तक का माइलेज देती है
मारुति अल्टो के10
अल्टो के बाद मारुति कंपनी की अल्टो के10 का नंबर आता है। हालांकि इस कार का इंजन अल्टो 800 से ज्यादा ताकतवर है। 1.0 लीटर वाले इंजन की यह कार 68 एचपी का पॉवर जनेरेट करती है। इस कार की शुरुआती कीमत 3.30 लाख रुपये है। जो कि इसके माइलेज के हिसाब से ज्यादा नहीं है। मारुति की इस कार का माइलेज 24.07 किमी/लीटर है। जिसके कारण इसे माइलेज सूची में चौथा स्थान मिला है।
मारुति अल्टो 800
मारुति की सबसे छोटी और लोकप्रिय कार अल्टो 800 भारत में आज भी पसन्द की जाती है इसकी बिक्री की वजह इसका कमाल का माइलेज और कम कीमत है। इस कार का इंजन 796 सीसी का है जो 48 एचपी का टार्क जनेरेट करता है। और यह कार सबसे अच्छे माइलेज वाले कार की सूची में तीसरे नंबर पर है। इस कार का माइलेज 24.7 किमी/लीटर का है।