फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jawa Motorcycle की ये 5 खासियतें आपको बना देंगी दीवाना

Thu, 13 Dec 2018 09:21 AM IST
आॅटो डेस्क, अमर उजाला
आॅटो डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 13 Dec 2018 09:21 AM IST
विज्ञापन
These five features of jawa bike can make you crazy
JAWA 42 Nebula Blue Color

जावा ने हाल ही में अपनी मोटरसाइकिल्स की रेंज लॉन्च की हैं। जावा की सीधी टक्कर रॉयल एनफील्ड्स 350 से है। वहीं इसकी टक्कर महिन्द्रा मोजो यूटी 300 और बजाज डोमिनर 400 से भी है। कभी 70-80 के दशक में बाइकर्स की पंसदीदा रही जावा ने अपने तीन मॉडल बाजार में उतारे हैं। वहीं जावा की रेट्रोफिंटिंग अपील के कद्रदानों की आज भी कोई कमी नहीं है। जानिएं क्या हैं जावा की 5 खूबियां, जो इसे बनाती हैं दूसरी बाइकों से अलग...

These five features of jawa bike can make you crazy
Jawa 42 Comet Red

छोटा इंजन, जबरदस्त पॉवर
जावा में 292सीसी का लिक्विड कूल ट्विन स्पार्क इंजन लगा हुआ है। इस इंजिन को महिन्द्रा की मदद से डेवलप किया गया है। यह इंजन 27 बीएचपी की पॉवर के साथ 28 एनएम का जबरस्त टॉर्क देता है।

These five features of jawa bike can make you crazy
jawa 42 Halley's Teal

लेटेस्ट बीएस-6 इंजन
जावा मोटरसाइकिल्स में लेटेस्ट बीएस-6 इंजन लगा है। हालांकि सरकार ने सभी वाहन निर्माताओं कंपनियों को अप्रैल 2020 से सभी वाहनों में बीएस-6 इंजन लगाने का आदेश दे रखा है। फिलहाल आ रहे सभी वाहन बीएस4 इंजन के साथ आते हैं। वहीं जब कंपनियां अपने वाहनों में बीएस-6 इंजन लगाएंगी, ऐसे में वाहनों की कीमत पर भी असर पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
These five features of jawa bike can make you crazy
jawa

क्लासिक 350 से हल्की
नई जावा का वजन 170 किग्रा है, जबकि रॉयल एनफील्ड क्लासिक 360 का वजन 192 किग्रा है। दोनों के वजन में तकरीबन 22 किग्रा का अंतर है। जावा के हल्की होने की वजह से न केवल यह बेहतर माइलेज देगी बल्कि अच्छी स्पीड भी देगी। साथ ही, ड्राइविंग में भी आसानी होगी।

विज्ञापन
These five features of jawa bike can make you crazy
All new jawa
6 स्पीड गियरबॉक्स
जावा में मल्टी प्लेट क्लच के साथ 6 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। जबकि इसकी प्रतिद्वंदी रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 में 5 स्पीड गियरबॉक्स है। जावा में ज्यादा गियर होने का फायदा यह होगा कि ज्यादा आरपीएम पर भी बाइक्स अच्छे से क्रूज कर सकती है। साथ ही, बाइक के माइलेज के साथ पिकअप में भी अंतर दिखाई पड़ेगा।  
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed