फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

17 साल बाद गांगुली ने खोला बड़ा राज, बोले- लक्ष्मण की 281 रन की पारी ने बचाया मेरा करियर

Thu, 13 Dec 2018 07:26 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 13 Dec 2018 07:26 AM IST
विज्ञापन
If VVS Laxman had not scored 281, I would not have been captain again, revealed Sourav Ganguly

दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण की 281 रन की पारी भले ही इतिहास का हिस्सा बन गई हो लेकिन पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने कहा कि इस पारी में असल में उनका करियर बचाया था। मैच फिक्सिंग प्रकरण से बेहाल भारतीय क्रिकेट 21वीं सदी की शुरुआत में मुश्किल दौर से गुजर रहा था जब सौरव गांगुली को टीम की कमान सौंपी गई।

If VVS Laxman had not scored 281, I would not have been captain again, revealed Sourav Ganguly

मुंबई में हार के बाद भारतीय टीम 0-1 से पीछे थी और कोलकाता टेस्ट में उसे फॉलोआन खेलने के लिए कहा गया था लेकिन लक्ष्मण की 281 और राहुल द्रविड़ की 180 रन की पारी और दोनों के बीच पांचवें विकेट की 376 रन की साझेदारी से भारत 171 रन की यादगार जीत दर्ज करने में सफल रहा।

If VVS Laxman had not scored 281, I would not have been captain again, revealed Sourav Ganguly

इस हार के साथ स्टीव वॉ की टीम का रिकार्ड लगातार 16 जीत का अभियान भी थम गया। हैदराबाद के लक्ष्मण ने जब अपनी आत्मकथा लिखने का फैसला किया तो किताब के शीर्षक ‘281 एंड बियोंड’ के लिए उन्हें अधिक सोच विचार नहीं करना पड़ा। गांगुली ने हालांकि मजाकिया लहजे में कहा कि वह शीर्षक से निराश हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
If VVS Laxman had not scored 281, I would not have been captain again, revealed Sourav Ganguly

किताब के कोलकाता चरण के विमोचन के दौरान गांगुली ने कहा, ‘मैंने एक महीना पहले उसे एमएमएस किया था लेकिन उसे जवाब नहीं दिया। मैंने उसे कहा था कि यह उपयुक्त शीर्षक नहीं है। इसका शीर्षक होना चाहिए ‘281 एंड बियोंड और डेट सेव्ड सौरव गांगुली करियर’।’ 

विज्ञापन
If VVS Laxman had not scored 281, I would not have been captain again, revealed Sourav Ganguly

उन्होंने कहा, ‘मैंने इस शीर्षक का विरोध किया था क्योंकि अगर वह 281 रन नहीं बनाता तो हम टेस्ट हार जाते और मैं दोबारा कप्तान नहीं बनता।’ टेस्ट क्रिकेट में सफल करियर के बावजूद लक्ष्मण का सीमित ओवरों का करियर आगे नहीं बढ़ पाया और वह सिर्फ 86 एकदिवसीय मैच खेल पाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed