कोरोना वायरस से बचाएं अपना परिवार, कार में बैठने से पहले जरूर करें ये 4 काम
एसी वेंट्स को करें साफ
अगर कार के एसी वेंट्स गंदे हैं, तो ये गाड़ी के अंदर तेजी से कीटाणु फैला सकते हैं। ऐसे में अगर ये एसी वेंट्स किसी भी तरह से कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आते हैं, तो ये गाड़ी के अंदर बैठे लोगों को तेजी से संक्रमित कर सकते हैं। इसलिए अपनी कार के एसी वेंट्स को अच्छी तरह से सैनिटाइज करें।
कार के अंदर इन चीजों को रखें
कार में यात्रा करने से पहले कुछ जरूरी चीजों का ध्यान रख लें, जैसे कि क्या कार के अंदर स्प्रे सैनिटाइजर, हैंड सैनिटाइजर और टिश्यू पेपर हैं या नहीं। इसके अलावा कार के अंदर एक साफ कपड़ा भी जरूर रखें।
इन्हें जरूर सैनिटाइज करें
वैसे तो पूरी कार को सैनिटाइज करके ही इसके अंदर बैठें। लेकिन अगर बहुत जल्दी हो तो कार की स्टीयरिंग, गियर, नॉब, डैशबोर्ड और सीट को जरूर सैनिटाइज करें। अब अगर आप सोच रहे हैं कि कार को सैनिटाइज कैसे करते हैं? तो इसका सीधा सा जवाब है एक कपड़े में सैनिटाइजर लगाकर सभी चीजों को पोंछ दें। सैनिटाइजर की जगह आप एक कपड़े को साबुन या सर्फ के पानी में भिगो कर सभी जगहों को साफ कर सकते हैं। वहीं, बाजार में सैनिटाइजर स्प्रे भी मिलता है, जिसकी मदद से आप आसानी से स्प्रे कर सकते हैं।
हर सिंगल ट्रिप पर करें सैनिटाइज
कार में बैठने से पहले इसे जरूर सैनिटाइज करें, चाहे फिर आप अपने घर से ही क्यों न निकल रहे हों। इसके अलावा घर से ऑफिस तक के बीच में जितनी बार भी कार से बाहर निकले, अंदर आने पर कार की स्टीयरिंग, गियर, सीट और डैश बोर्ड को सैनिटाइज करें। इसके अलावा कार में अंदर आने से पहले अपने हाथ को हैंड सैनिटाइजर से साफ करें।
