फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत में लोगों की पहली पसंद बन रही हैं ये कारें, देखें टॉप-10 लिस्ट

Sat, 06 Apr 2019 07:43 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 06 Apr 2019 07:43 PM IST
विज्ञापन
Top 10 best selling cars in india march 2019,maruti dzire to hyundai creta
suzuki vitara brezza - फोटो : सांकेतिक

आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि सेडान कारों की सेल धीरे-धीरे कम होती जा रही है और एसयूवी सेगमेंट की कारों की बिक्री में इजाफा हो रहा है। मार्च, 2019 के आंकड़ों सामने आ गए हैं, जो वाकई चौंकाने वाले हैं। इन आंकड़ों को देखकर अनुमान लगाया जा सकता है कि एसयूवी सेगमेंट की गाड़ियां अब टॉप-10 सेलिंग कारों में शामिल हो गई हैं। आइए जानते हैं कौन सी कार रही टॉप 10 में...


 

मारुति डिजायर नंबर-1

Top 10 best selling cars in india march 2019,maruti dzire to hyundai creta
Maruti Dzire

मार्च, 2019 के कारों की बिक्री के आंकड़ों के मुताबिक मारुति की कई कारें टॉप-10 कारों में शामिल हैं। हालांकि सब-कॉम्पैक्ट सेडान कारों के प्रति लोगों का चार्म खत्म हो रहा है, लेकिन मारुति की सब-4 मीटर सेडान कार डिजायर टॉप 10 में अपनी नंबर वन की जगह बनाए हुए है। मार्च, 2019 में डिजायर की 19,935 यूनिट्स बिकीं, जबकि पिछले साल मार्च, 2018 में 22,195 यूनिट्स थीं। डिजायर की बिक्री में 10.18 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।
 

बलेनो नंबर-2

Top 10 best selling cars in india march 2019,maruti dzire to hyundai creta
Maruti suzuki baleno-2

दूसरे नंबर पर मारुति की प्रीमियम हैचबैक बलेनो रही। बलेनो की बिक्री में उछाल आया है। मार्च, 2019 में बलेनो की 17,264 यूनिट्स बिकीं, जबकि मार्च, 2018 में यह आंकड़ा 16,254 यूनिट्स का था। बलेनो की बिक्री में 6.21 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया। मारुति ने इसी साल ही बलेनो का फेसलिफ्ट लान्च किया था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे स्थान पर ऑल्टो

Top 10 best selling cars in india march 2019,maruti dzire to hyundai creta
maruti Suzuki Alto 800

टॉप-10 कारों की सूची में तीसरें नंबर पर देश की कभी सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में शामिल ऑल्टो का नंबर रहा। लेकिन धीरे-धीरे लोगों का एंट्री सेगमेंट से मोह भंग हो रहा है। पिछले साल ऑल्टो नंबर वन के ताज से फिसल कर दूसरे नंबर पर पहुंच गई और डिजायर पहले स्थान पर आ गई। मार्ट 2019 में ऑल्टो की 16,286 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि मार्च 2018 में यह आंकड़ा 23,303 यूनिट्स का था। ऑल्टो की बिक्री में 27.79 प्रतिशत की गिरावट आई है। ऑल्टो की मांग में कमी को देख कर मारुति ने ऑल्टो 800 सीसी के प्रोडक्शन को बंद करने का फैसला किया है।
 

विज्ञापन

वैगन आर नंबर-4 पर

Top 10 best selling cars in india march 2019,maruti dzire to hyundai creta
New Wagon R Styling

टॉप-10 कारों की सूची में एंट्री मारुति की मिनी एमपीवी कार वैगन आर की रही है। वैगन आर चौथे स्थान रही है। नई वैगन आर को मारुति ने इसी साल जनवरी में लान्च किया था। मार्च, 2019 में वैगन आर की 16,152 यूनिट्स बिकीं, जबकि मार्च, 2018 में यह आंकड़ा 14,208 यूनिट्स था।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed