वो जमाना गया जब परफॉरमेंस बाइक्स बेहद महंगी होती थीं, लेकिन अब वक्त बदल रहा है। हाल ही में कई बाइक निर्माता कंपनियों ने सस्ती परफॉरमेंस बाइक्स लांच की हैं, जिन्हें बजट बाइक्स भी कहा जा सकता है। वहीं इनमें से कुछ बाइक्स ऐसी हैं, जो ड्रेग रेसिंग में BMW 3-Series 320d को भी धूल चटा सकती हैं। इस कार की कीमत 40 लाख रुपये से शुरू है। इस कार में 2 लीटर का टर्बोचार्ज्ड 4 सिलेंडर वाला डीजल इंजन लगा है, जो 184 बीएचपी की पावर और 380 एनएम का टॉर्क देता है। ये कार मात्र 7.2 सेकेंड में 0 से 100 किमी की रफ्तार पकड़ लेती है। जानते हैं 3 लाख तक की कीमत वाली कौन सी बाइक दे सकती हैं इस कार को टक्कर...
40 लाख की BMW कार को चुटकियों में पछाड़ देती हैं ये सस्ती ‘देसी’ बाइक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
KTM 390 Duke
कीमतः 2.44 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)
केटीएम 390 ड्यूक को पॉकेट में रॉकेट कह सकते हैं। कम कीमत की वजह से यह युवाओं में काफी पॉपुलर है। केटीएम 390 में टीएफटी डिस्प्ले, फुल एलईडी हेडलैंप यूनिट, छोटी विंडशील्ड, बड़े हैंडलबार जैसे फीचर मिल सकते हैं। साथ ही इसमें एडजस्टेबल सस्पेंशन का फीचर भी मिल सकता है। केटीएम 390 में 373.2 सीसी का लिक्विड कूल्ड, सिंगल सिलेंडर इंजन है, जो 43.5 बीएचपी की पॉवर और 37 एनएम का टॉर्क देगा। केटीएम 390 में स्टैंडर्ड स्लिपर क्लच के साथ 6 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। यह बाइक मात्र 5.2 सेकेंड में 0 से 100 किमी की रफ्तार पकड़ लेती है।
KTM RC390
कीमतः 2.41 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)
KTM RC390 असल में 390 ड्यूक का फ्लेयर्ड वर्जन है। लेकिन इसमें फुल एलईडी हेडलैंप्स और फुल टीएफटी कंसोल जैसे फीचर नहीं मिलते, जिसके चलते इसकी कीमत नेकेड वर्जन से कम है। इसमें बीएस-6 मानक वाला 373.2 सीसी सिंगल सिलेंडर, लिक्विड कूल्ड इंजन लगा है, जो 34.5 बीएचपी की पॉवर और 36 एनएम टॉर्क देगा। वहीं यह बाइक 390 ड्यूक 5.6 सेकेंड में 0 से 100 किमी की रफ्तार पकड़ लेती है। ज्यादा टाइम लेने की वजह है कि इसका वजन और फेयरिंग।
Yamaha YZF-R3
कीमतः 3.5 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)
यामाहा की यह बाइक लिक्विड कूल्ड, 321 सीसी पेरलेल-ट्विन लिक्विड कूल्ड इंजन के साथ आती है। यह इंजन 750 आरपीएम पर 41.4 बीएचपी की पावर और इलेक्ट्रॉनिक फ्यूल सिस्टम की मदद से 9,000 आरपीएम पर 29.6 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। यह बाइक 6 स्पीड ट्रांसमिशन के साथ आती है। यामाहा YZF-R3 मात्र 5.8 सेकेंड में 0 से 100 किमी रफ्तार पकड़ लेती है।
Kawasaki Ninja 300
कीमतः 2.98 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)
भारत में इस बाइक निर्माण शुरु करने के बाद कावासाकी ने निन्जा 300 की कीमतों में भारी कमी की थी। निन्जा 300 में कंपनी ने 296 सीसी की लिक्विड कूल्ड पैरलल ट्विन इंजन दिया है, जो 38.4 बीएचपी की पावर और 27 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन को 6 स्पीड गियरबॉक्स से लैस किया गया है। यह बाइक 0 से 100 किमी की रफ्तार पकड़ने में 5.5 सेकेंड का वक्त लेती है।