{"_id":"60b7865d8ebc3e7fd658f5b6","slug":"top-10-safest-cars-in-india-renault-triber-removes-maruti-from-list-global-ncap-car-safety-ratings-list-of-safer-cars-in-india-global-new-car-assessment-programme-india-safety-standards-for-cars-in-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टॉप 10 सबसे सुरक्षित कारें: Renault Triber ने सूची से Maruti को किया बाहर, देखें नई लिस्ट","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
टॉप 10 सबसे सुरक्षित कारें: Renault Triber ने सूची से Maruti को किया बाहर, देखें नई लिस्ट
Wed, 02 Jun 2021 06:53 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 02 Jun 2021 06:53 PM IST
विज्ञापन
Renault Triber
- फोटो : For Representation Only
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Global NCAP (ग्लोबल एनसीएपी) क्रैश टेस्ट में देश की सबसे सस्ती एमपीवी Renault Triber (रेनो ट्राइबर) के शानदार प्रदर्शन ने एक बार फिर भारत में टॉप 10 सबसे सुरक्षित कारों की सूची को हिलाकर रख दिया है। ताजा सूची के मुताबिक, टॉप 10 सबसे सुरक्षित कारों में से एक भी मारुति की कार नहीं है। मारुति की सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी विटारा ब्रेजा एक स्थान फिसलने के बाद टॉप 10 की लिस्ट से बाहर हो गई है। लेटेस्ट सूची में टाटा मोटर की चार कारों और महिंद्रा एंड महिंद्रा की तीन कारों का दबदबा बना हुआ है। यहां जानते हैं इस समय भारत में कौन सी कारें हैं सबसे सुरक्षित।
Mahindra XUV300 becomes Global NCAP’s first five star car in Africa
- फोटो : Global NCAP
Mahindra XUV300
महिंद्रा की फ्लैगशिप सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी XUV300 इस लिस्ट में टॉप पर बनी हुई है। XUV300 ने सेफ्टी परफॉर्मेंस में उच्चतम स्तर को हासिल करने के लिए ग्लोबल एनसीएपी का पहला 'सेफर चॉइस' पुरस्कार हासिल किया। इसे एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए 5 स्टार रेटिंग और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए 4 स्टार रेटिंग मिली थी। क्रैश टेस्ट में XUV300 का परफॉर्मेंस वैश्विक एजेंसी द्वारा अब तक टेस्ट की गई किसी भी भारतीय कार की कंबाइंड ऑक्यूपेंट सेफ्टी रेटिंग सबसे ज्यादा है।

Tata Altroz
- फोटो : Tata Motors
Tata Altroz
टाटा मोटर्स की लोकप्रिय प्रीमियम हैचबैक कार Tata Altroz इस सूची में दूसरे नंबर पर है। Tata Altroz पहली मेड इन इंडिया छोटी कार है जिसे Global New Car Assessment Programme (ग्लोबल न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम) (GNCAP) क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग मिली है। Tata Altroz को अडल्ट पैसेंजर प्रोटेक्शन में 17 में से 16.13 पॉइंट मिले हैं। Tata Altroz को चाइल्ड पैसेंजर प्रोटेक्शन में इस कार को 49 में से 29 पॉइंट मिले हैं। ग्लोबल एजेंसी एनसीएपी ने फैसला सुनाया था कि अल्ट्रोज में एक स्थिर संरचना और फुटवेल एरिया मिलती है। इसमें सिर और गर्दन की सुरक्षा भी अच्छी है और आगे की सीटों पर दोनों वयस्कों के लिए छाती की सुरक्षा पर्याप्त थी।

Tata Nexon 2020 Facelift
- फोटो : Tata Motors
Tata Nexon
सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी Tata Nexon इस सूची में तीसरे स्थान पर है। Tata Nexon पहली मेड इन इंडिया compact SUV (एसयूवी) कार थी जिसे GNCAP ने 5 स्टार रेटिंग मिली थी। Tata Nexon को एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए 4 स्टार और चाइल्ड ऑक्यूपेंट के लिए 3 स्टार मिले थे। अडल्ट सेफ्टी के लिए टाटा नेक्सन को 17 में से 16.06 प्वाइंट्स मिले थे। वैश्विक एजेंसी ने रेटिंग दी थी कि कार की बॉडी स्थिर है। कार में ड्यूल फ्रंट एयरबैग दिया गया है।

Mahindra Thar Global NCAP crash test
- फोटो : Mahindra
Mahindra Thar
महिंद्रा की यह ऑइकॉनिक एसयूवी ने पिछले साल के आखिर में इस सूची में एंट्री की। पिछले साल नवंबर में नई Mahindra Thar ऑफ-रोडर एसयूवी ने ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में 4-स्टार रेटिंग हासिल की थी। थार एसयूवी अब टॉप 10 सबसे सुरक्षित कारों में सूची में चौथे नंबर पर है और आधिकारिक तौर पर सबसे सुरक्षित भारतीय ऑफ-रोडर भी है। ग्लोबल NCAP के मुताबिक नई थार में ड्राइवर और पैसेंजर के सिर और गर्दन को अच्छी सुरक्षा मिलती है। जबकि ड्राइवर के सीने को पर्याप्त सुरक्षा और पैसेंजर के सीने को भी अच्छी सुरक्षा मिली।