फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जुलाई में सबसे ज्यादा बिकनेवाली टॉप 5 MPV कारें, कौन सी है आपकी पसंद

Wed, 05 Aug 2020 08:30 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 05 Aug 2020 08:30 PM IST
विज्ञापन
top 5 best selling mpv segment cars in india in july 2020 maruti suzuki ertiga renault triber toyota innova crysta maruti xl6 kia carnival price in india
Maruti Suzuki Ertiga
जुलाई 2019 की तुलना में जुलाई 2020 में कारों की बिक्री में महज 1 फीसदी की मामूली गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि कुछ सेगमेंट जैसे एक्जीक्यूटिव सेडान ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है, वहीं MUV जैसे अन्य सेगमेंट ने 2019 से बेहतर प्रदर्शन किया है। यहां जानते हैं जुलाई में एमपीवी / एमयूवी सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों के बारे में। 
top 5 best selling mpv segment cars in india in july 2020 maruti suzuki ertiga renault triber toyota innova crysta maruti xl6 kia carnival price in india
Maruti Suzuki Ertiga
Maruti Ertiga
Maruti ने अपनी लोकप्रिय एमपीवी (मल्टी पर्पस व्हीकल) Ertiga (अर्टिगा) की जुलाई में 8,504 यूनिट्स की बिक्री की। जिससे यह जुलाई के महीने में सबसे ज्यादा बिकने वाली एमपीवी रही। जुलाई 2019 की तुलना में अर्टिगा की बिक्री में 8 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। जुलाई 2019 में मारुति अर्टिगा की 9,222 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। मारुति अर्टिगा की कीमत 7.59 लाख रुपये से शुरू होती है। 
top 5 best selling mpv segment cars in india in july 2020 maruti suzuki ertiga renault triber toyota innova crysta maruti xl6 kia carnival price in india
Renault Triber
Renault Triber 
एमपीवी सेगमेंट में Renault की कॉम्पैक्ट एमपीवी Triber (ट्राइबर) जुलाई में दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार थी। पिछले महीने रेनो ट्राइबर की 3,076 यूनिट की बिक्री हुई थी। Renault Triber की शुरुआती कीमत 4.99 लाख रुपये है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
top 5 best selling mpv segment cars in india in july 2020 maruti suzuki ertiga renault triber toyota innova crysta maruti xl6 kia carnival price in india
Toyota Innova Crysta - फोटो : Toyota
Toyota Innova Crysta 
Toyota की लोकप्रिय एमपीवी Innova Crysta (इनोवा क्रिस्टा) जुलाई में बिक्री के मामले में तीसरे स्थान पर रही। पिछले महीने इनोवा क्रिस्टा की 2,927 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। जुलाई 2019 की तुलना में जुलाई 2020 में इनोवा क्रिस्टा की बिक्री में लगभग 40 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। पिछले साल जुलाई में इनोवा क्रिस्टा की 4,865 यूनिट्स बिकी थी। इनोवा क्रिस्टा के पेट्रोल मॉडल की कीमत 15.66 लाख रुपये और डीजल मॉडल की 16.44 लाख रुपये से शुरू होती है। 
विज्ञापन
top 5 best selling mpv segment cars in india in july 2020 maruti suzuki ertiga renault triber toyota innova crysta maruti xl6 kia carnival price in india
Maruti Suzuki XL6 - फोटो : Maruti Suzuki
Maruti XL6
मारुति सुजुकी की प्रीमियम एमपीवी XL6 जुलाई में चौथी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। जुलाई में Maruti XL6 की 1,874 यूनिट की बिक्री हुई। Maruti XL6 की कीमत 9.84 लाख रुपये से शुरू होती है जो 11.51 लाख रुपये तक जाती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed