फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये हैं भारत में बिकने वाले टॉप 5 स्कूटर, जानें किसके इंजन में है कितना दम और कौन है सबसे सस्ती

Sun, 17 May 2020 02:11 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sun, 17 May 2020 02:11 PM IST
विज्ञापन
Top 5 BS6 Scooters Sale on India Latest Update: top 5 bs6 scooters in india top 5 scooter price in india tvs jupiter aprilia sr 160 suzuki access 125 honda activa 6g top scooter brands in india top scooters in india 2020
Most stylish 125cc scooters in India - फोटो : Social
भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में दोपहिया वाहनों के कारोबार में स्कूटर सेगमेंट एक बड़ा हिस्सा है। COVID-19 के चलते लागू लॉकडाउन के खत्म होने के बाद स्कूटर की लोकप्रियता में और इजाफा हो सकता है। लॉकडाउन हटने के बाद सार्वजनिक परिवहनों में यात्रा नहीं करने की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए व्यक्तिगत आवाजाही के लिए दोपहिया वाहनों, खासतौर पर स्कूटर, सबसे सस्ता विकल्प साबित हो सकता है। इसके लिए हम यहां आपको टॉप 5 स्कूटर के बारे में बता रहे हैं, जो काफी पसंद की जाती रही हैं। यहां जिन स्कूटर्स की जानकारी दी जा रही है वे ग्राहकों की अलग-अलग जरूरतों को पूरा करती हैं। 
Top 5 BS6 Scooters Sale on India Latest Update: top 5 bs6 scooters in india top 5 scooter price in india tvs jupiter aprilia sr 160 suzuki access 125 honda activa 6g top scooter brands in india top scooters in india 2020
टॉप 5 BS6 स्कूटर TVS Jupiter - फोटो : Google
5. TVS Jupiter
TVS Jupiter (टीवीएस ज्यूपिटर) में एक बढ़िया इंजन मिलता है। इसमें 109.7cc, एयर-कूल्ड, सिंगल सिलेंडर, एफआई इंजन दिया गया है। यह इंजन 7000rpm पर 7.45hp का पावर और 5500rm पर 8.4Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। लेकिन अन्य मॉडल्स की तुलना में जो बात इसे खास बनाती है वो है इसके सस्पेंशन से मिलने वाला आराम। इस स्कूटर में आगे और पीछे दोनों 12-इंज के व्हील्स मिलते हैं जो इसके अन्य स्कूटर से मुकाबले में बेहतर स्कोर देते हैं। TVS Jupiter की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 61,499 रुपये से 67,911 रुपये के बीच है। 
Top 5 BS6 Scooters Sale on India Latest Update: top 5 bs6 scooters in india top 5 scooter price in india tvs jupiter aprilia sr 160 suzuki access 125 honda activa 6g top scooter brands in india top scooters in india 2020
टॉप 5 BS6 स्कूटर Aprilia SR
4. Aprilia SR 160 
Aprilia SR 160 (एप्रीलिया एसआर 160) को बाजार में आए लगभग 4 साल बीत गए हैं और यह अभी भी सबसे ज्यादा स्टाइलिश और स्पोर्टी लुक वाला स्कूटर है। Aprilia SR में 14-इंच व्हील मिलते हैं जिससे इसमें सफर किसी भी अन्य स्कूटर से बिल्कुल अलग अनुभव देता है। इसका व्हीलबेस भी अन्य कई कम्यूटर बाइक्स की तुलना में बड़ा है। Aprilia SR को हाल ही में 160cc BS6 इंजन के साथ अपडेट किया गया है। यह इंजन एयर-कूल्ड, सिंगल सिलेंडर, एफआई है। यह इंजन 7600rpm पर 11hp का पावर और 6,000rpm पर 11.6Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। Aprilia SR 160 की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 1.04 लाख से लेकर 1.14 लाख रुपये है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Top 5 BS6 Scooters Sale on India Latest Update: top 5 bs6 scooters in india top 5 scooter price in india tvs jupiter aprilia sr 160 suzuki access 125 honda activa 6g top scooter brands in india top scooters in india 2020
टॉप 5 BS6 स्कूटर Suzuki Burgman Street BS6 - फोटो : Suzuki Motor
3. Suzuki Burgman Street
अगर आपर दमदार परफॉर्मेंस के साथ स्टाइलिश लुक वाला पावरफुल स्कूटर खरीदने की इच्छा रखते हैं तो Suzuki Burgman (सुजुकी बर्गमन) एक अच्छा विकल्प हो सकता है। Burgman Street की लंबाई 1880 मिलीमीटर, चौड़ाई 715 मिलीमीटर और ऊंचाई 1140 मिलीमीटर है। इसका व्हीलबेस 1265 मिलीमीटर और ग्राउंड क्लियरेंस 160 मिलीमीटर है। इसकी सीट की ऊंचाई 780 मिलीमीटर है। Suzuki Burgman Street में ऑल एल्युमिनियम 124 सीसी, 4 स्ट्रोक, सिंगल सिलिंडर, एयर-कूल्ड, फ्यूल इंजेक्शन, 2-वाल्व, SOHC इंजन दिया गया है। यह इंजन 6750 आरपीएम पर 8.7ps का पावर और 5500 आरपीएम पर 10Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस स्कूटर के फ्रंट में टेलिस्कोपिक सस्पेंशन दिया है। वहीं, रियर में स्विंग आर्म सस्पेंशन दिया गया है। Burgman Street की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 77,900 रुपये है। 
विज्ञापन
Top 5 BS6 Scooters Sale on India Latest Update: top 5 bs6 scooters in india top 5 scooter price in india tvs jupiter aprilia sr 160 suzuki access 125 honda activa 6g top scooter brands in india top scooters in india 2020
टॉप 5 BS6 स्कूटर Suzuki Access 125 - फोटो : Amar Ujala
2. Suzuki Access 125
Suzuki Access 125 (सुजुकी एक्सेस 125) स्कूटर भारतीय दोपहिया बाजार में कंपनी का सबसे लोकप्रिय स्कूटर है। हाल ही में कंपनी ने अपने इस स्कूटर को नई BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों के साथ अपडेट किया है। इसमें 124cc का 4-स्ट्रोक, सिंगल-सिलिंडर, एयर-कूल्ड, 2-वाल्व SOHC इंजन दिया है। यह इंजन 6750 rpm पर 8.6 Bhp का पावर और 5500 rpm पर 10 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। स्कूटर के फ्रंट में टेलिस्कोपिक सस्पेंशन, और रियर में स्विंग आर्म सस्पेंशन दिया गया है। इसके फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक मिलते हैं। स्कूटर की लंबाई 1870 मिलीमीटर, चौड़ाई 690 मिलीमीटर और ऊंचाई 1160 मिलीमीटर है। इसका व्हीलबेस 1265 मिलीमीटर और ग्राउंड क्लियरेंस 160 मिलीमीटर है। इसकी सीट की ऊंचाई 773 मिलीमीटर है। Suzuki Access 125 BS6 की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत Rs 67,100 रुपये से 71,700 रुपये तक है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed