फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सामने आई भारत की सबसे सस्ती और सुरक्षित कारें, जानें आपकी कार है कितनी सुरक्षित

Sun, 30 Sep 2018 04:35 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 30 Sep 2018 04:35 PM IST
विज्ञापन
top 5 safest cars in india
car safety
कोई भी वाहन सबसे पहले हम अपनी जेब तो देखते ही हैं साथ ही नजर जाती है उसकी कीमत पर और फिर तीसरा नंबर आता है हमारी सुरक्षा का। जो कि बेहद ही अहम है अगर आपको ऐसी कार मिल जाए जिसे आप बेफिक्र होकर चला सके तो कैसा रहेगा। आज हम आपको ऐसी ही कार के बारे में बताएंगे जो सस्ती होने के साथ साथ सेफ भी हैं 
top 5 safest cars in india
brezza

 मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा 
मारुति की कार ब्रेजा ने ग्लोबल NCAP टेस्ट में शानदार प्रर्दशन किया। जिसके चलते कंपनी ने कार को 4 स्टार रेटिंग दी है। ब्रेजा कार एक कॉम्पेक्ट एसयूवी है जिसमें कंपनी ने डुअल एयरबैग, एबीएस और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स स्टैंडर्ड जैसे फीचर दिए हैं।

लेकिन कार में मौजूद चाइल्ड सीट माउंट्स की पोजिशन ठीक ना हाने के कारण कार को चाइल्ड सेफ्टी में 2 स्टार रेटिंग ही मिल पाई। जबकि व्यसक सेफ्टी में मारुति ब्रेजा को टेस्ट में 4-स्टार रेटिंग मिली है।

top 5 safest cars in india
polo gt

 फॉक्सवैगन पोलो
फॉक्सवैगन पोलो 2014 में फॉक्सवैगन पोलो को दो वेरिएंट में उतारा गया था।जो कि एक बिना एयरबैग  और एक डुअल एयरबैग के साथ थी और बिना एयरबैग वाली कार एनकैप टेस्ट में बुरी तरह पीट गई। जबकी डुअल एयरबैग वाली पोलो ने शानदार प्रदर्शन किया और इसे 4-स्टार रेटिंग दी गई।

एडल्ट सेफ्टी में इस कार को 4 स्टार और चाइल्ड सेफ्टी में इसे 3-स्टार मिले। इस टेस्ट के बाद फॉक्सवैगन ने अब पोलो के सभी मॉडल्स में एबीएस और एयरबैग दिये गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
top 5 safest cars in india
etios liva


 टोयोटा इटियॉस लिवा
टोयोटा इटियॉस लिवा को 2 साल पहले टेस्ट किया गया था और इस कार को इस टेस्ट में 4-स्टार रेटिंग दिये गए थे। हालांकि चाइल्ड सेफ्टी में यह कार मात खा गई और  मात्र 2-स्टार ही हासिल कर पाई। बतौर सेफ्टी फीचर्स इस कार में फ्रंट सीट-बेल्ट प्रीटेन्शनर और डुअल एयरबैग दिए गए हैं।

बता दें, कंपनी ने इसके मॉडल को हाल ही में अपडेट कर दिया गया है और अब यह कार ABS + EBD और ISOFIX के साथ आती है। 

विज्ञापन
top 5 safest cars in india
tata zest

 टाटा जेस्ट 
इस कार को भी 2 साल पहले एनकैप मेें टेस्ट किया गया था जिसमें इसने दम तोड़ दिया था। लेकिन कंपनी ने इस कार को दोबारा से अपडेट करके टेस्ट के लिए उतारा और यह सफल हुई । कार के अपग्रेड मॉडल को 4 स्टार रेटिंग मिली। कार में फिलहाल सेफ्टी फीचर्स के तौर पर फ्रंट सीट-बेल्ट प्रीटेन्शनर, डुअल एयरबैग और ड्राइवर के लिए SBR दिया गया है।

कंपनी ने हाल ही में इसके मॉडल को अपडेट कर इसमे ABS + EBD और कॉर्नर स्टेबिलिटी कंट्रोल आदि को जोड़ दिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed