{"_id":"5bb094a8867a557ece01eed6","slug":"indian-cricket-teams-track-record-in-previous-15-month-is-brilliant","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया ने पिछले 15 महीनों में जीते सबसे ज्यादा वन-डे, विदेश में भी रहा बेहतरीन प्रदर्शन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम इंडिया ने पिछले 15 महीनों में जीते सबसे ज्यादा वन-डे, विदेश में भी रहा बेहतरीन प्रदर्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया ने हाल ही में संपन्न एशिया कप का खिताब जीता। यह टीम इंडिया का सातवां एशिया कप खिताब रहा। हालांकि, इससे पहले उसे इंग्लैंड दौरे पर करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी। इंग्लैंड दौरे की किरकिरी टीम इंडिया का पीछा नहीं छोड़ रही और विदेशों में जीत दर्ज करने का दबाव विराट ब्रिगेड पर साफ बनता दिखाई दे रहा है। हालांकि, आंकड़ों पर गौर करें तो कहानी बिलकुल विपरीत है।
2 of 5
team india
टीम इंडिया ने पिछले 15 महीने में अन्य टीमों के मुकाबले सर्वाधिक वन-डे मुकाबले जीते। विदेशों में भी उसका प्रदर्शन बेहतरीन रहा और उसने अन्य टीमों की तुलना में ज्यादा मैच जीते। चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से टीम इंडिया का सफलता प्रतिशत 79.41 प्रतिशत रहा। बता दें कि 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से टीम इंडिया ने अब तक 36 वन-डे खेले, जिसमें से एक रद्द हो गया और एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ एक मैच टाई रहा।
3 of 5
टीम इंडिया
टीम इंडिया ने दो मुकाबलों को छोड़कर 34 में से 27 मैच जीते। सिर्फ 7 मैच में उसे शिकस्त मिली। इस हिसाब से उसने पिछले 15 महीने में कुल खेले गए में से 79.41 फीसदी वन-डे जीते। टीम इंडिया की तुलना में अन्य कोई भी टीम इससे ज्यादा की औसत से वन-डे नहीं जीत सकी है। इस मामले में टीम इंडिया के करीब इंग्लैंड जरूर पहुंची, लेकिन उसकी औसत 'मेन इन ब्ल्यू' से एक फीसद कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
टीम इंडिया
टीम इंडिया ने जहां 34 में से 27 मैच जीते तो वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम 15 मैचों में सिर्फ दो मुकाबले ही जीत सकी। टीम इंडिया के करीब इंग्लैंड रही, जिसने 23 मैचों में 18 जीते। तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड है, जिसने 16 मैचों में 11 मैच जीते। उल्लेखनीय है कि चौथे नंबर पर आयरलैंड की टीम काबिज है, जिसने 16 मैचों में से 10 वन-डे जीते। पांचवें नंबर पर पाकिस्तान है। पाक ने पिछले 15 महीने में 20 वन-डे खेले, जिसमें से 12 मैच जीते।
विज्ञापन
5 of 5
team india
विदेश में भी वन-डे जीतने के मामले में टीम इंडिया शीर्ष पर काबिज है। भारतीय टीम ने पिछले 15 महीने में विदेश में 23 वन-डे खेले, जिसमें से उसने 19 में जीत दर्ज की जबकि चार में उसे मात सहनी पड़ी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।