सब्सक्राइब करें

इन 4 फीचर्स के बिना बेकार है कोई भी कार, लेकिन फिर भी लोग नहीं जानते इनके फायदे

ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Wed, 25 Nov 2020 04:31 PM IST
विज्ञापन
Torque to power to rpm to abs here are four features or terms of cars that you know know
सांकेतिक - फोटो : Amar Ujala

आज हम आपको कार के उन चार फीचर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में लोग या तो नहीं जानते हैं, या आधी-अधूरी जानकारी रखते हैं। जबकि, खास बात यह है कि इन फीचर्स के बगैर कोई भी गाड़ी बेकार है। ऐसे में आज हम आपको कार के इन चार फीचर्स के बारे में आसान भाषा में समझाएंगे, जिसके बाद आप कभी भी इनके और इनकी खासियतों के बारे में नहीं भूलेंगे। तो डालते हैं एक नजर,

Trending Videos

टॉर्क

Torque to power to rpm to abs here are four features or terms of cars that you know know
सांकेतिक - फोटो : Mercedes

टॉक को हम रोटेशनल फोर्स या ट्विस्टिंग फोर्स भी कहते हैं। टॉर्क को आसान भाषा में समझें, तो अगर आपको एक रिन्च से बोल्ट को खोलना है, तो बोल्ट को घुमाने के लिए रिन्च पर जो ताकत लगती है उसे हम टॉर्क कहते हैं। यानी जिस गाड़ी में टॉर्क ज्यादा होगा उसका पिकअप भी ज्यादा होगा। इसे और भी आसान शब्दों में समझें तो जैसे रॉयल एनफील्ड की बाइक को एक्सीलेटर देते समय जो झटका आपको लगता है, उसे हम टॉर्क कहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पावर

Torque to power to rpm to abs here are four features or terms of cars that you know know
सांकेतिक - फोटो : PTI

एक जगह से दूसरी जगह तक कोई भी कार कितनी तेजी से पहुंच सकती है इसे आप पावर कह सकते हैं। अब यहां टॉर्क और पावर में अंतर समझना जरूरी है। इसे उदाहरण के रूप में समझते हैं। 

  • टॉर्क- मान लीजिए प्वाइंट A से प्वाइंट B तक की दूरी 2 किलोमीटर है। इस दूरी को कोई भी कार धीमी रफ्तार में टॉर्क की मदद से तय कर सकती है। यानी बिना टॉर्क के गाड़ी चल ही नहीं सकती है।
  • फोर्स-  प्वाइंट A से प्वाइंट B तक की दूरी कितनी जल्दी तय करना है यह कार की पावर पर निर्भर करता है। आसान भाषा में समझें तो जिस कार का पावर ज्यादा होगा वह 2 किलोमीटर की दूरी को तेजी से तय करेगी। 


 

एबीएस

Torque to power to rpm to abs here are four features or terms of cars that you know know
सांकेतिक - फोटो : PTI

यह एक नई तकनीक है, जो सेंसर्स पर काम करती है। ये सेंसर्स गाड़ी के पहियों में लगे होते हैं। जब आप अचानक से ब्रेक लगाते हैं, तो एबीएस एक्टिवेट हो जाता है। इसके बाद यह जरूरत के हिसाब से थोड़ा-थोड़ा करके ब्रेक लगाता है, जिससे पहिया जाम न हो। इससे गाड़ी फिसलती नहीं है और हादसा नहीं होता है। 

विज्ञापन

आरपीएम

Torque to power to rpm to abs here are four features or terms of cars that you know know
सांकेतिक - फोटो : Unsplash

आरपीएम को रोटेशन पर मिनट कहते हैं। आसान भाषा में समझें तो इंजन के अंदर एक पार्ट होता है, जिसे हम क्रैंक शाफ्ट कहते हैं। यह क्रैंक शाफ्ट एक मिनट में जितनी बार घुमता है और उसकी वजह से जो पिस्टन ऊपर नीचे जाता है उसको आरपीएम कहते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed