{"_id":"5e8d88f18ebc3e72b25982e9","slug":"toyota-fortuner-limited-edition-toyota-fortuner-new-model-launch-date-toyota-fortuner-new-model-2020-price-in-india-toyota-kirloskar-motor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Toyota Fortuner Limited-Edition जल्द होगा लॉन्च, 360 डिग्री कैमरा समेत मिलेंगे कई फीचर्स, जानें कीमत","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Toyota Fortuner Limited-Edition जल्द होगा लॉन्च, 360 डिग्री कैमरा समेत मिलेंगे कई फीचर्स, जानें कीमत
Wed, 08 Apr 2020 01:48 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 08 Apr 2020 01:48 PM IST
विज्ञापन
Toyota Fortuner Limited-Edition
- फोटो : Toyota
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Toyota Kirloskar Motor (टोयोटा किर्लोस्कर मोटर) ने इस साल जनवरी में अपने लोकप्रिय SUV Toyota Fortuner को BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों के साथ लॉन्च किया था। रिपोर्ट के मुताबिक टोयोटा फॉर्च्यूनर, जो अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल में से एक है, जल्द ही इसका एक लिमिटेड एडिशन मॉडल आने वाला है। इसका खुलासा टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, नवीन सोनी ने किया है। रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने कहा है कि कंपनी बहुत जल्द Toyota Fortuner का एक limited-edition वर्जन लाने वाली है।
Toyota Fortuner Limited-Edition
- फोटो : Toyota
Toyota Fortuner और Innova Crysta ये दोनों टोयोटा किर्लोस्कर मोटर की सबसे ज्यादा बिकनेवाली गाड़ियां है और इनकी बिक्री से कंपनी को मजबूती मिलती है। Fortuner तो इतनी पॉपुलर है कि इसके सभी प्रतिद्वंद्वियों को मिलाकर जितनी बिक्री होती है उनसे ज्यादा अकेले फॉर्च्यूनर बिकती है। हालांकि, मार्केट में लेटेस्ट फीचर्स से लैस नई एसयूवी आने से Fortuner की बिक्री पर असर पड़ सकता है।
Toyota Fortuner Limited-Edition
- फोटो : Toyota
फीचर्स
इसी को ध्यान में रखते हुए आनेवाली Limited-Edition Toyota Fortuner दूसरों की तुलना में ज्यादा फीचर्स मिलेंगे। लिमिटेड एडिशन फॉर्च्यूनर में स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले कुछ अतिरिक्त फीचर मिलेंगे। नए मॉडल में 360-डिग्री कैमरा और ऑटो फोल्डिंग ORVM (आउट साइड रियर व्यू मिरर्स) समेत कुछ नए फीचर भी मिलेंगे। स्पेशल एडिशन फॉर्च्यूनर के एक्सटीरियर और इंटीरियर में भी काफी कॉस्मेटिक बदलाव किए जाएंगे।

Toyota Fortuner
- फोटो : File
इंजन
इस समय Toyota Fortuner दो BS6 इंजन विकल्पों के साथ उपलब्ध है- 2.7-लीटर पेट्रोल और 2.8-लीटर टर्बो-डीजल। पेट्रोल इंजन 166 PS का पावर और 245 Nm का टॉक जेनरेट करता है, जबकि डीजल मोटर 177 PS का पावर और 420 Nm टॉर्क (AT के साथ 450 Nm) पैदा करता है। केवल डीजल इंजन वैकल्पिक 4X4 सिस्टम के साथ उपलब्ध है।
इस समय Toyota Fortuner दो BS6 इंजन विकल्पों के साथ उपलब्ध है- 2.7-लीटर पेट्रोल और 2.8-लीटर टर्बो-डीजल। पेट्रोल इंजन 166 PS का पावर और 245 Nm का टॉक जेनरेट करता है, जबकि डीजल मोटर 177 PS का पावर और 420 Nm टॉर्क (AT के साथ 450 Nm) पैदा करता है। केवल डीजल इंजन वैकल्पिक 4X4 सिस्टम के साथ उपलब्ध है।
विज्ञापन
Toyota Fortuner Limited-Edition
- फोटो : Toyota
कीमत
Toyota Fortuner के स्पेशल एडिशन मॉडल की कीमत स्टैंडर्ड मॉडल की तुलना में कुछ ज्यादा रहने की उम्मीद है। फिलहाल Fortuner की कीमत 28.18 लाख से 33.95 लाख रुपये के बीच है। नए मॉडल की कीमत में एक लाख रुपये तक का इजाफा हो सकता है। कंपनी ने हाल ही में Fortuner को BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों के साथ लॉन्च किया था। लेकिन इसके बावजूद कंपनी ने इसकी एक्स-शोरूम कीमत भी करीब-करीब वही रखी जितनी पुराने BS4 मॉडल की थी। कंपनी आने वाले महीनों में फॉर्च्यूनर BS6 मॉडल की कीमत में धीरे-धीरे इजाफा कर सकती है।