{"_id":"614c35f38ebc3e0c136d6edf","slug":"tvs-iqube-overtakes-bajaj-chetak-ev-sales-electric-scooter-sales-in-india-august-2021-electric-vehicles-in-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इलेक्ट्रिक स्कूटर: TVS iQube ने Bajaj Chetak को पछाड़ा, बिक्री में 2700 फीसदी का इजाफा, जानें दोनों की खासियतें","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
इलेक्ट्रिक स्कूटर: TVS iQube ने Bajaj Chetak को पछाड़ा, बिक्री में 2700 फीसदी का इजाफा, जानें दोनों की खासियतें
Thu, 23 Sep 2021 01:38 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 23 Sep 2021 01:38 PM IST
विज्ञापन
TVS iQube Electric Scooter
- फोटो : TVS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में पेट्रोल और डीजल की आसमान छूती कीमतों ने ग्राहको की दिलचस्पी इलेक्ट्रिक वाहनों में बढ़ा दी है। इस वजह से भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग तेजी से बढ़ी है। इसमें भी खासतौर पर इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन सेगमेंट में मांग और बिक्री दोनों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। दोपहिया वाहनों में इलेक्ट्रिक स्कूटर ग्राहकों को ज्यादा लुभाते दिख रहे हैं। हर महीने इनकी बिक्री में अच्छी-खासी बढ़ोतरी हो रही है।
TVS iQube
- फोटो : TVS
टीवीएस मोटर कंपनी के iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर ने अगस्त 2021 में इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में बजाज ऑटो के Chetak ई-स्कूटर को पछाड़ दिया है। टीवीएस आईक्यूब इलेक्ट्रिक स्कूटर की पिछले महीने 649 यूनिट्स बिकी हैं, जबकि बजाज चेतक की 364 यूनिट्स की बिक्री हुई है।
TVS iQube की बिक्री
बीते अगस्त महीने में TVS iQube की कुल 649 यूनिट्स की बिक्री, अगस्त 2020 की तुलना में 2721.74 फीसदी ज्यादा है। बता दें कि ठीक एक साल पहले अगस्त महीने में iQube के सिर्फ 23 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। महीने-दर-महीने के आधार पर टीवीएस आईक्यूब ने 20.19 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है। इस साल जुलाई में इसकी 540 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

Bajaj Chetak Electric Scooter
- फोटो : For Reference Only
बजाज चेतक की बिक्री
दूसरी ओर अगस्त 2021 में बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर के 364 यूनिट्स बिके। भले ही बजाज ने टीवीएस की तुलना में कम यूनिट्स बेची हैं, फिर भी कंपनी ने पिछले साल की तुलना में अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की है। बजाज चेतक ने भी पिछले महीने बिक्री में 89.58 फीसदी की सालाना बढ़ोतरी दर्ज की है। अगस्त 2020 में इस ई-स्कूटर की 192 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। बजाज चेतक की बिक्री आईक्यूब के मुकाबले काफी कम है, लेकिन पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले तकरीबन 90 फीसदी ज्यादा है। बजाज चेतक की महीने-दर-महीने के आधार पर बिक्री इस साल पिछले महीने जुलाई की तुलना में 50.14 फीसदी घट गई। जुलाई 2021 में इसकी 730 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

TVS iQube में क्या है खास
TVS iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर में 4.4kW क्षमता की इलेक्ट्रिक मोटर मिलता है। इसमें 2.25kWh क्षमता का lithium-ion बैटरी पैक दिया गया है। कंपनी के मुताबिक यह स्कूटर एक बार फुल चार्जिंग में 75 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है। इसकी बैटरी को फुल चार्ज होने में करीब 5 घंटे का समय लगता है। TVS iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड 78 किलोमीटर प्रति घंटा है। यह स्कूटर सिर्फ 4.2 सेकेंड में 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकता है। स्कूटर में कई मॉडर्न फीचर्स मिलते हैं। स्कूटर का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जीपीएस, नेविगेशन और मोबाइल कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। TVS iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत एक लाख रुपये है।

- फोटो : Bajaj Auto
Bajaj Chetak की खासियतें
Bajaj Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर में 4.08kW क्षमता का मोटर दिया गया है। इसमें दो ड्राइविंग मोड मिलते हैं। ईको मोड में स्कूटर का रेंज 95 किमी है। जबकि हाई-परफॉर्मेंस मोड में रेंज 85 किमी है। स्कूटर की बैटरी करीब 5 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है। जबकि फास्ट चार्जिंग सिस्टम के जरिए इसे सिर्फ 1 घंटे में 25 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है। स्कूटर की टॉप स्पीड 70 किलोमीटर प्रति घंटा है। फीचर्स की बात करें तो इस स्कूटर में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है, जो जीपीएस, नेविगेशन और मोबाइल कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। Bajaj Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत एक लाख रुपये से 1.15 लाख रुपये तक है।