फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

2021 में लॉन्च हो रही हैं ये शानदार कारें, जानें कीमत और डिटेल्स

Mon, 11 Jan 2021 05:14 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 11 Jan 2021 05:14 PM IST
विज्ञापन
upcoming new car launch in india 2021 new upcoming cars 2021 maruti suzuki new cars 2021 in india new launch suv cars in india 2021 new renault cars 2021 volkswagen new car launch in india 2021
Renault Kiger - फोटो : Renault
बीते साल महामारी की वजह से पूरी दुनिया समेत भारत की अर्थव्यवस्था को भी चोट पहुंची जिसमें ऑटोमोबाइल उद्योग भी शामिल है। लेकिन महामारी से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के उद्देश्य से निजी वाहनों की मांग बढ़ी हुई पाई गई। ग्राहक निजी वाहनों के लिए अपना वाहन खरीद रहे हैं। नई गाड़ियों में बिक्री में तेजी से ऑटो निर्माताओं को नए साल से काफी उम्मीदें हैं। 2021 में विभिन्न ऑटोमोबाइल कंपनियां अपने नए मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में हैं। देश की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी, ह्यूंदै, टाटा मोटर्स, रेनो, एमजी मोटर समेत कई कंपनीयां अपने नए उत्पाद या फिर अपनी लोकप्रिय मॉडल्स को नए अवतार में भारतीय बाजार में उतारने वाली हैं। यहां जानिए 2021 में किस कंपनी की कौन सी नई कार आनेवाली है। 
upcoming new car launch in india 2021 new upcoming cars 2021 maruti suzuki new cars 2021 in india new launch suv cars in india 2021 new renault cars 2021 volkswagen new car launch in india 2021
Maruti Swift Facelift
Maruti Swift Facelift
मारुति सुजुकी नए साल में अपने ग्राहकों को तोहफा देने वाली है। कंपनी अपनी बेहद लोकप्रिय हैचबैक कार स्विफ्ट के फेसलिफ्ट मॉडल को लॉन्च करने की योजना बना रही है। Maruti Swift facelift (मारुति स्विफ्ट फेसलिफ्ट) कार में 2 लीटर ड्यूलजेट इंजन मिल सकता है, जिससे इस कार को जबरदस्त पावर मिलेगा। यह नया इंजन है और 7 PS ज्यादा पावर जेनरेट करता है। साथ ही यह हल्का और हाइब्रिड तकनीक से लैस है। बता दें कि बीते साल 2020 में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की सूची में मारुति स्विफ्ट सबसे ऊपर रही। मारुति स्विफ्ट फेसलिफ्ट मॉडल की शुरुआती कीमत 5.20 लाख रुपये हो सकती है। 
upcoming new car launch in india 2021 new upcoming cars 2021 maruti suzuki new cars 2021 in india new launch suv cars in india 2021 new renault cars 2021 volkswagen new car launch in india 2021
Maruti Wagon R - फोटो : Maruti Suzuki (For Representation Only)
Maruti Wagon-R 7 सीटर
मारुति सुजुकी अपनी हिट कार वैगन-आर के 7 सीटर मॉडल को 2021 में लॉन्च करने वाली है। कंपनी अपनी इस कार की बिक्री नेक्सा डीलरशिप के जरिए कर सकती है। बता दें कि नेक्सा कंपनी का प्रीमियम आउटलेट है। नई कार में 12-लीटर वाला के-सीरीज इंजन मिल सकता है। Maruti Wagon-R 7 सीटर की कीमत 5.20 लाख रुपये से शुरू हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
upcoming new car launch in india 2021 new upcoming cars 2021 maruti suzuki new cars 2021 in india new launch suv cars in india 2021 new renault cars 2021 volkswagen new car launch in india 2021
Volkswagen Tiguan  - फोटो : Volkswagen
Volkswagen Tiguan 
Volkswagen अपनी एक दमदार कॉम्पैक्ट एसयूवी को नए साल यानी 2021 में लॉन्च कर सकती है। यह एमक्यूबी प्लेटफार्म पर आधारित होगी। इस एसयूवी में 1.0- लीटर TSI और 1.5-लीटर TSI इंजन मिलेगा। वहीं इस इंजन में 6-स्पीड मैनुअल और 7- स्पीड डीएसजी ट्रांसमिशन ऑप्शन मिल सकता है। भारतीय बाजार में इसकी टक्कर कई दिग्गज कारों से होने वाली है। नई Volkswagen Tiguan का सीधा मुकाबला Nissan Kicks, Hyundai Creta और Kia Seltos जैसी एसयूवी से होगा। Volkswagen Tiguan की कीमत 10 लाख रुपये से शुरू हो सकती है। 
 
विज्ञापन
upcoming new car launch in india 2021 new upcoming cars 2021 maruti suzuki new cars 2021 in india new launch suv cars in india 2021 new renault cars 2021 volkswagen new car launch in india 2021
Tata Safari 2021 - फोटो : Tata Motors
Tata Safari 2021 
घरेलू वाहन निर्माता कंपनी Tata motors (टाटा मोटर्स) एक जमाने में बेहद लोकप्रिय रही एसयूवी Tata Safari को नए साल 2021 में नए लुक और अवतार में लॉन्च करने जा रही है। Tata Safari 2021 एक 7 सीटर एसयूवी है और टाटा सफारी का नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल है। टाटा मोटर्स को अपनी इस एसयूवी को बहुत उम्मीदें और वह इसे बहुत जल्द भारतीय बाजार में लॉन्च करने वाली है। Tata Safari 2021 एसयूवी कार की कीमत 13.84 से शुरू हो सकती है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed