ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Fri, 05 Apr 2019 04:53 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
renault triber india
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कुछ दिन पहले खबरें आई थीं कि रेनो जल्द ही क्विड बेस्ड एमपीवी पर काम कर रही है। रेनो इस एमपीवी के जरिए मारुति की अर्टिगा को टक्कर देना चाहती है। वहीं इस एमपीवी की खासियत होगी कि अर्टिगा के मुकाबले यह सस्ती होगी। रेनो ने इस एमपीवी के नाम का खुलासा करते हुए एक टीजर भी जारी किया है।
जुलाई में होगी लान्च
2 of 6
Renault Kwid
रेनो एमपीवी की खबरों को लेकर कई दिनों से चर्चाएं जोरों पर थीं। रेनो ने एक टीजर जारी करते हुए इस एमपीवी के नाम का खुलासा कर दिया है। नई एमपीवी का नाम Triber होगा और इसे क्विड के CMF-A प्लेटफार्म पर बनाया जाएगा। कंपनी इस एमपीवी को इस साल की दूसरी छमाही यानी जुलाई में लान्च करेगी।
7 सीटर होगी ट्राइबर
3 of 6
Renault Triber india launch
पिछले कुछ महीनों से रेनो इस एमपीवी की टेस्टिंग कर रही थी और इसकी टक्कर मारुति की अर्टिगा के साथ डेटसन गो प्लस से होगी। ट्राइबर एक 7 सीटर कार होगी, जिसकी लंबाई 4 मीटर से कम होगी, जिसका फायदा इसे एक्साइज ड्यूटी में मिलेगा। इसमें क्विड का टर्बोचार्ज्ड 1.0 लीटर का पेट्रोल इंजन लगा होगा। रेनो इस कार को मैनुअल के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में भी लान्च करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिलेगा एलईडी डीआरएल, स्लिम हेडलाइट सेटअप
4 of 6
renault triber testing
ट्राइबर के फीचर्स की बात करें, तो इसमें वी शेप वाला रेडिएटर ग्रिल, एलईडी डीआरएल, स्लिम हेडलाइट सेटअप और एलईडी टेल लाइट्स होंगी। वहीं एमपीवी लुक देने और हेडरूम देने के लिए इसमें बड़े पिलर्स लगाए गए हैं।
विज्ञापन
मिलेंगे लेटेस्ट सेफ्टी फीचर्स
5 of 6
renault triber testing rear
सेफ्टी नॉर्म्स की बात करें, तो रेनो ट्राइबर में ड्राइवर साइड एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, रिवर्स पार्किंग सेंसर्स, स्पीड वार्निंग सिस्टम, ड्राइवर और को-ड्राइवर के लिए सीट बेल्ड रिमाइंडर जैसे फीचर होंगे। वहीं इसके टॉप-एंड वैरियंट में एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो के साथ टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और रिवर्स कैमरा मिलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।