सब्सक्राइब करें

जल्द होगी लॉन्चिंग: Aprilia से लेकर Hayabusa तक... इस महीने आ रहे हैं ये शानदार टू व्हीलर्स

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 10 Apr 2021 12:53 PM IST
विज्ञापन
UPCOMING two-wheelers to launch in India in April 2021 new upcoming two wheelers in india
Aprilia SXR 125 - फोटो : Piaggio
भारतीय दोपहिया वाहन बाजार में अप्रैल का महीना काफी हलचल भरा रहने वाला है। कई बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों ने कई प्रॉडक्ट्स को लॉन्चिंग के लिए लाइनअप कर रखा है। सबसे ज्यादा ध्यान इन लॉन्च पर रहने वाला है। 


Aprilia SXR 125
इटली की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी Piaggio (पियाजियो) ने देश भर में अपने आनेवाले नए स्कूटर Aprilia SXR 125 (एप्रिलिया एसएक्सआर 125) के लिए प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। इस स्कूटर का उत्पादन शुरू हो गया है। लुक और डिजाइन के लिहाज से Aprilia SXR 125 एक मैक्सी स्कूटर जैसी है और यह पिछले साल लॉन्च हुए कंपनी की 160cc स्कूटर SXR 160 जैसी दिखती है। हालांकि इंजन के मामले में यह कंपनी की मौजूदा 125cc स्कूटर्स SR 125 और Storm 125 जैसा होगा। इसमें 124.45 सीसी का इंजन मिल सकता है जो 9 hp का पावर और 9 Nm के पीक टॉर्क जेनरेट करता है। Aprilia SXR 125 (एप्रिलिया एसएक्सआर 125) को Aprilia SXR 160 (एसएक्सआर 160) मैक्सी स्कूटर का 125 सीसी वर्जन कहा जा सकता है। एसएक्सआर 160 मैक्सी स्कूटर में जो फीचर्स हैं, वही एसएक्सआर 125 में भी मिलने की उम्मीद है। इसमें एडजस्टेबल रिअर सस्पेंशन होंगे और डिस्क ब्रेक शामिल हैं। 
Trending Videos
UPCOMING two-wheelers to launch in India in April 2021 new upcoming two wheelers in india
Suzuki Hayabusa 2021 - फोटो : Suzuki
2021 Suzuki Hayabusa
सुजुकी ने तारीख भले ही न बताई हो, लेकिन इशारा जरूर कर दिया है कि नई पीढ़ी की 2021 सुजुकी हायाबूसा इसी महीने भारत आएगी। हायाबूसा की वापसी में इसे नया इंजन तो मिल ही रहा है, नए लुक्स भी दिए जा रहे हैं। इन लाइन फोर सिलेंडर लिक्विड कूल्ड डीओएचसी इंजन 190पीएस की अधिकतम ताकत पैदा कर सकता है। इसमें तीन पॉवर मोड मिलेंगे, नए एलईडी हेडलैम्प और नया टीएफटी डिस्प्ले होगा। तीन लेवल पर इंजन कंट्रोल, दस लेवल पर एंटी-विली कंट्रोल और 10 लेवल के ही ट्रेक्शन कंट्रोल मिलेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
UPCOMING two-wheelers to launch in India in April 2021 new upcoming two wheelers in india
KTM RC - फोटो : For Representation Only
KTM RC 390
केटीएम इन दिनों कई बाइक्स पर काम कर रही है, लेकिन जिस तरह से ‘आरसी 390’ की रोड टेस्टिंग हो रही है, उससे साफ है कि इसे बाजार में लाने की तैयारी हो गई है। इसे आगे की तरफ से पूरा बदल दिया गया है। फ्यूल टैंक का आकार भी फ्रंट लुक की वजह से थोड़ा बदला है। डुअल प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स को सिंगल एलईडी यूनिट से बदला गया है। इंजन में कोई बदलाव नहीं है। इसमें 373 सीसी का सिंगल-सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलेगा जो 43 एचपी की ताकत से लैस है। 
UPCOMING two-wheelers to launch in India in April 2021 new upcoming two wheelers in india
TVS Apache RR 310 BS6 - फोटो : TVS
TVS Apache RR 310
टीवीएस अपाचे आरआर 310 को पिछले हफ्ते लॉन्च हो जाना था, लेकिन कोविड-19 की वजह से टाल दिया गया है। नया संस्करण पुराने के मुकाबले कम से कम 5000 रुपए महंगा हो सकता है। 
विज्ञापन
UPCOMING two-wheelers to launch in India in April 2021 new upcoming two wheelers in india
डुकाटी डियावेल - फोटो : Ducati
Ducati Diavel, XDiavel
डुकाटी भी अपनी एक्सडिवेल रेंज इसी महीने अपडेट कर सकती है। इन्हें पिछले साल नवंबर में लॉन्च किया गया था। 2021 की डिवेल और एक्सडिवेल के भारतीय बाजार में लाने की तैयारी लगभग पूरी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed