कहते हैं जिंदगी आपने कितने दिन जी ये मैटर नहीं करता, लेकिन आपने जिंदगी कैसी जी है यह जरूर मैटर करता है। बॉलीवुड अभिनेता विनोद खन्ना अब अतीत की यादों में खो गए हैं। लेकिन उनके काम उनकी अच्छी चीजें हर किसी के आंखों में आंसू भर रही हैं। आपको जानकर हैरानी होगी बॉलीवुड के इस हैंडसम अभिनेता को गाड़ियों के बेहद शौक था। लेकिन ये शौक बहुत महंगा नहीं था लेकिन इसमें विविधता थी। विनोद खन्ना की सबसे महंगी कार थी बीएमडब्ल्यू की 520 डी जिसकी भारतीय बाजार में कीमत लगभग 52 लाख रुपये है। तो आइए इस अभिनेता की उन पांच कारों के बारे में आपको बताते हैं जो इस अभिनेता के अंतिम दिनों की साथी बनीं।
गाड़ियों के दीवाने थे विनोद खन्ना, मिलिए उनकी महबूबा कारों से
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएडब्ल्यू 520 डी
बीएमडब्ल्यू की इस लग्जरी सेडान को विनोद खन्ना ने लगभग चार साल पहले खरीदा था। इसमें 1995 सीसी का डीजल इंजन लगा है जो कि 190 बीएचपी की शक्ति व 400 एनएम का टॉर्क देता है। यह कार काफी अच्छा माइलेज देती है इस वजह से यह विनोद खन्ना की सबसे फेवरेट कार थी। इसका माइलेज 18 किमीप्रली से भी अधिक है।
शुरू से ही विनोद खन्ना को महिंद्रा की कारों में काफी दिलचस्पी रही थी। इस वजह से उन्होंने जब एक्सयूवी 2011 में लॉन्च हुई थी उसी समय एक एक्सयूवी 500 खरीदी थी। अभी भी यह कार इस अभिनेता के नाम पर ही है। मुंबई में अक्सर वो लोगोंद को कई बार इस गाड़ी में नजर आ चुके थे।
लंबी दूरी की यात्रा के लिए बकेट सीट वाली इनोवा विनोद खन्ना को बहुत रास आती थी। इसीलिए उनके पास एक पुरानी इनोवा भी थी जो अभी भी उनके गैराज में खड़ी है। उस समय इनोवा की कीमत 10 लाख से 16 लाख के बीच में थी। हमें यह जानकारी नहीं मिली है कि उनके पास इनोवा कौन सा मॉडल है।
महिंद्रा ने जब रेवा का अधिग्रहण किया था उसी समय पर्यावरण हितैषी गाड़ियों को सपोर्ट करने के लिए उन्होंने इस इलेक्ट्रिक वेहिकल को लगभग 4 लाख रुपये में खरीदा था। हालांकि इसका प्रयोग विनोद खन्ना ने बहुत कम किया।