फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नए अवतार में लॉन्च हुईं फॉक्सवैगन Polo और Vento, कंपनी दे रही चार साल की फ्री वारंटी

Wed, 04 Sep 2019 07:43 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 04 Sep 2019 07:43 PM IST
विज्ञापन
volkswagen India launched facelift Polo and Vento, starting at rs 5.82 lakh
Volkswagen Polo And Vento 2019 - फोटो : AmarUjala

फॉक्सवैगन (Volkswagen) ने बुधवार को आखिरकार अपनी हैचबैक पोलो (Polo) और सेडान कार वेंटो (Vento) का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च कर दिया। कंपनी ने इन दोनों कारों के लुक के इनमें कुछ कॉस्मेटिक बदलाव भी किए हैं। खास बात यह है कि कंपनी ने इन दोनों कारों की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की है।


 

शुरुआती कीमत 5.82 लाख रुपये

volkswagen India launched facelift Polo and Vento, starting at rs 5.82 lakh
Volkswagen Polo - फोटो : AmarUjala

फॉक्सवैगन ने पोलो की शुरुआती कीमत 5.82 लाख रुपये रखी, जबकि नई वेंटो की शुरुआती कीमत 8.76 लाख रुपये है। कंपनी ने इन कारों को दो नए रंगों सनसेट रेड और रेड कलर ऑप्शन में पेश किया है। नई फेसलिफ्ट पोलो और वेंटो के फ्रंट में फॉक्सवैगन जीटीआई जैसा प्रंट बंपर, हनीकॉम्ब मैश ग्रिल और एयरडैम के फीचर को शामिल किया है। इसके अलावा रिअर में नए स्मोक्ड टेल लैंप्स और नए स्टाइल का रिअर बंपर दिया गया है।   
 

पोलो में दो पेट्रोल और एक डीजल इंजन

volkswagen India launched facelift Polo and Vento, starting at rs 5.82 lakh
Volkswagen Polo facelift 2019 - फोटो : AmarUjala

पोलो में 1.0 लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड (एनए) पेट्रोल इंजन आता है, जो 76 पीएस की पावर और 95 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। जबकि 1.2 लीटर का फोर सिलेंडर पेट्रोल टर्बो इंजन 104 पीएस की पावर और 175 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं इसके डीजल वेरियंट में 1.5 लीटर का इंजन आता है, जो 108 बीएचपी की पावर और 250 एनएम का टॉर्क देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वेंटो में 1.6 लीटर का फोर सिलेंडर पेट्रोल इंजन

volkswagen India launched facelift Polo and Vento, starting at rs 5.82 lakh
Volkswagen Vento Facelift 2019 - फोटो : AmarUjala

वहीं वेंटो में मौजूदा मॉडल की तरह 1.2 लीटर का फोर सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन आता है, जो 104 बीएचपी की पावर और 175 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं इसमें 1.6 लीटर का फोर सिलेंडर पेट्रोल इंजन का ऑप्शन दिया गया है, जो 103 बीएचपी की पावर 153 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं इसका 1.5 लीटर फोर सिलेंडर डीजल इंजन 108 बीएचपी की पावर और 250 एनएम का टॉर्क देता है।
 

विज्ञापन

फोर एवर केयर के नाम से नया वारंटी प्लान

volkswagen India launched facelift Polo and Vento, starting at rs 5.82 lakh
Volkswagen Vento Red facelift 2019 - फोटो : AmarUjala

कंपनी ने फोर एवर केयर के नाम से नया वारंटी प्लान भी लॉन्च किया है, जो 01 जनवरी 2019 से प्रभावी होगा। इसमें कंपनी चार साल या एक लाख किमी की स्टैंडर्ड व्हीकल वारंटी ऑफर कर रही हैं। वहीं एक साल या 15 हजार किमी तक 3 मुफ्त सर्विस भी मिलेंगी। चार साल का फ्री रोड असिस्टेंस भी मिलेगा। इसके अलावा कंपनी अपनी सभी डीजल कारों पर पांच साल वारंटी ऑफर कर रही है।
।   

मॉडल कीमत कीमत
  Petrol Diesel
Polo 5.82 - 7.76 Lakh 7.34 - 9.31 Lakh
Polo GT TSI / GT Line 9.76 Lakh 9.88 Lakh
Vento 8.76 - 13.17 Lakh 9.58 - 14.49 Lakh
Vento GT Line 13.17 Lakh 14.49 Lakh

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed