फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया के वो पांच जीव, जिनके खून का रंग लाल नहीं हरा-पीला और नीला होता है

Wed, 04 Sep 2019 05:57 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 04 Sep 2019 05:57 PM IST
विज्ञापन
Unique creatures in the world who have blue green and yellow blood
अजीबोगरीब जीव, जिनका खून का रंग लाल नहीं होता - फोटो : Social media

ये तो आप जानते ही होंगे कि इंसानों के खून का रंग लाल होता है। हालांकि इसके अलावा भी दुनिया में ऐसे कई जीव-जंतु हैं, जिनके खून का रंग भी लाल ही होता है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि धरती पर ऐसे भी कुछ जीव हैं, जिनके खून का रंग लाल नहीं बल्कि हरा- पीला और नीला होता है। आइए जानते हैं इन जीवों के बारे में...

Unique creatures in the world who have blue green and yellow blood
ऑक्टोपस - फोटो : Pixabay

ये है ऑक्टोपस, जो एक समुद्री जीव है। कई देशों में इसे लोग खाते भी हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस आठ पैर वाले जीव के खून का रंग नीला होता है। इसके पीछे वजह ये है कि ऑक्टोपस के खून में तांबे की मात्रा ज्यादा होती है, इसी कारण उसके खून का रंग नीला हो जाता है। 

Unique creatures in the world who have blue green and yellow blood
सी ककम्बर - फोटो : Social media

यह भी एक समुद्री जीव ही है, जिसे 'सी-ककम्बर' के नाम से जाना जाता है। यह जीव दिखने में भले ही हरे होते हैं, लेकिन इनके खून का रंग पीला होता है। इसके पीछे वजह क्या है, यह आज तक वैज्ञानिक भी नहीं जान पाए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Unique creatures in the world who have blue green and yellow blood
पीनट वॉर्म - फोटो : Social media

ये है पीनट वॉर्म। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस कीड़े के खून का रंग बैंगनी होता है। दरअसल, पीनट वॉर्म के शरीर में हिमोरिथरीन नाम के प्रोटीन का जब ऑक्सीकरण होता है, तो उसका रंग बैंगनी या कभी-कभार गुलाबी हो जाता है। 

विज्ञापन
Unique creatures in the world who have blue green and yellow blood
गिरगिट - फोटो : Pexels.com

न्यू गिनिया नाम के इस गिरगिट के खून का रंग हरा होता है। यही वजह है कि इस गिरगिट की मांसपेशियां और जीभ भी हरी ही होती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed