{"_id":"5d6fa6a38ebc3e93a230b6c3","slug":"kings-xi-punjab-set-to-release-r-ashwin-for-ipl-2020-can-join-delhi-capitals","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2020: किंग्स इलवेन पंजाब से अलग होंगे आर अश्विन, इस टीम में होंगे शामिल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2020: किंग्स इलवेन पंजाब से अलग होंगे आर अश्विन, इस टीम में होंगे शामिल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 04 Sep 2019 05:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
R Ashwin
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
किंग्स इलेवन पंजाब ने पिछले दो सत्र में कप्तान रहे रविचंद्रन अश्विन को रिलीज करने का फैसला किया है। पंजाब अपने सलामी बल्लेबाज के एल राहुल को कप्तानी दे सकता है। पंजाब की टीम ने अश्विन को 7.6 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया था और उनकी कप्तानी में 2018 में सातवें और 2019 में छठे स्थान पर रही थी।
2 of 5
ashwin pc
सूत्र के अनुसार, ‘अश्विन को रिलीज करने की मंजूरी बीसीसीआई दे चुका है और जल्दी ही इसकी घोषणा होगी। दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें लेने में रुचि दिखाई थी। पंजाब टीम को एक युवा स्पिनर की जरूरत है।’ पंजाब की टीम 2014 में उपविजेता रहने के बाद आईपीएल प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी है।
3 of 5
गांगुली और पोंटिंग
- फोटो : file
वहीं दिल्ली कैपिटल्स के सलाहकार सौरव गांगुली ने कहा कि उनकी टीम अश्विन की सेवाएं लेने की इच्छुक है। टीम नए कप्तान के बारे में मुख्य कोच की नियुक्ति के बाद ही विचार करेगी। दिल्ली की स्पिन फ्रेंडली पिच पर अश्विन टीम के बहुत काम आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अमित मिश्रा
दिल्ली की टीम के पास पहले से ही अमित मिश्रा, अक्षर पटेल, राहुल तेवतिया, जलज सक्सेना, मयंक मार्कंडे, जगदीश सुचीत और संदीप लामिछाने जैसे स्पिन गेंदबाज हैं। हालांकि 36 साल के हो चुके अमित मिश्रा शायद ही अगला आईपीएल खेलें, ऐसे में दिल्ली की टीम उनकी जगह पर अश्विन पर दांव लगाने को बेताब है।
विज्ञापन
5 of 5
रविचंद्रन अश्विन
अगर अश्विन दिल्ली की टीम से जुड़ते हैं तो ये उनकी आईपीएल की चौथी टीम होगी। इससे पहले अश्विन चेन्नई सुपर किंग्स, राइजिंग पुणे सुपरजायंट और किंग्स XI पंजाब के साथ खेल चुके हैं। अश्विन ने अब तक 139 मैचों में 6.79 की इकॉनमी के साथ 125 विकेट चटकाए हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।