1 अप्रैल के बाद बीएस 3 वाहनों को बेचने की अनुमति न मिलने के बाद ऑटो कंपनियों के पास बस कुछ ही रास्ते बचे थे। उम्मीद की आस लगाए बैठी ऑटो कंपनियों को जब निराशा हाथ लगी तो उन्होंने एक नया पैतरा चलते हुए नो प्रॉफिट नो लॉस पर अपने पुराने स्टॉक को खत्म करने का फैसला किया और यह काफी असरदार साबित हुआ। आइए आपको वो पांच फायदे बताते हैं जो डिस्काउंट पर गाड़ियां बेचने के बाद कंपनियों को होगा।
{"_id":"58ddf1e64f1c1b370763e4b4","slug":"what-benefit-companies-will-get-giving-huge-discount-on-bs3-vehicle","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डिस्काउंट देकर ऑटो कंपनियों को ये होंगे पांच फायदे","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
डिस्काउंट देकर ऑटो कंपनियों को ये होंगे पांच फायदे
Updated Fri, 31 Mar 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
कंपनियों को क्या होगा डिस्काउंट से फायदा
- फोटो : Hero Motocorp
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिस्काउंट ऑफर
- फोटो : Honda2Wheelers
पुरानी इंवेंटरी होगी खत्म
बीएस3 पर आधारित वाहन 1 अप्रैल के बाद कंपनियों के किसी काम के नहीं रह जाएंगे अगर उन्हें सरकार द्वारा स्थापित नए मानक बीएस4 के अनुकूल नहीं बनाया गया। ऐसे में अगर कंपनियों के पास पुराना स्टॉक खत्म हो जाए तो उनकी सारी की सारी टेंशन खत्म हो जाएगी। जब मार्च माह के सेल्स के आंकड़े आएंगें तो अबकी बार हर कोई चौंक जाएगा क्योंकि वाहन बिक्री के मामले में नया रिकॉर्ड कायम होने वाला है। इसमें 30 व 31 मार्च ये दो दिन अहम साबित होने जा रहे हैं।

बीएस-3 वाहन
- फोटो : अमर उजाला
ट्रांसपोर्टेशन कास्ट से मिलेगा छुटकारा
अगर पुराने वाहन कंपनियों के डीलर के पास बच जाते हैं तो उन्हें कंपनियों को दोबारा अपने प्लांट लाना पड़ेगा और उन्हें नए मानक के अनुरूप ढालने के लिए ढेर सारा कास्ट खर्चना पड़ेगा ऐसे में अगर डिस्काउंट रेट पर महज कंपनी को अपने गाड़ी की लागत मिल जाए उन्हें कोई प्रॉफिट न हो तो तब भी यह प्रॉफिट जैसा ही होगा।

डिस्काउंट
एक्सपोर्ट के झंझट से मिलेगी मुक्ति
अगर पुराने बीएस 3 पर आधारित वाहन कंपनियों के नहीं बिक पाते हैं तो उन्हें इन वाहनों को उन बाजारों में एक्सपोर्ट करने की टेंशन रहेगी जहां पर मानकों का कोई टेंशन नहीं है। लेकिन निर्यात के लिए मांग और बाजार दोनों ही जरूरी हैं जिन्हें तैयार करने के लिए कंपनियों को बहुत मेहनत करने की जरूरत होगी और इसमें ढेर सारा खर्चा आएगा। अगर बीएस3 गाड़ियों का स्टॉक डिस्काउंट के तहत निकल जाता है तो सारी की सारी टेंशन खत्म हो जाएगी।

शोरूम पर वाहन खरीदते लोग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
डीलर्स का भरोसा रहेगा कायम
सुप्रीम कोर्ट के बैन के फैसले का सबसे ज्यादा असर कंपनियों के डीलर्स पर पड़ा है जिन्हें यह समझ नहीं आ रहा था कि अब वो क्या करें। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह पहला मौका है जब कंपनियों ने कॉरपोरेट ऑफर के अलावा डीलर्स को लुभावने ऑफर के तहत गाड़ियां बेचने की छूट दे दी है जो बीएस3 पर बने हुए हैं।