सब्सक्राइब करें

कार चलाते समय 'रियर' और 'साइड' मिरर की इन '4 गलतियों' से होती हैं सबसे ज्यादा मौतें

ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Mon, 29 Jun 2020 12:55 PM IST
विज्ञापन
While driving, Rear View Mirror' and Side View Mirror is your true friends, but these '4 mistakes' cause the most death.
Car Side Mirror - फोटो : Unsplash

अगर आपको गाड़ी चलाने आती है, तो आप यह अच्छी तरह से जानते होंगे कि कार ड्राइविंग सीखते समय किन पांच चीजों के बारे में सबसे पहले बताया जाता है। लेकिन जो लोग गाड़ी चलाना नहीं जानते हैं या कार ड्राइविंग सीखने का प्लान बना रहे हैं, उनके लिए यह खबर बहुत जरूरी है। दरअसल कार और बाइक का कॉन्सेप्ट लगभग- लगभग एक ऐसा ही होता है। हालांकि, इनमें ब्रेक, क्लच और एक्सेलरेटर का पोजिशन अलग-अलग रहता है। लेकिन कुछ फीचर हैं, जो मोटरसाइकिल और कार की ड्राइविंग को पूरी तरह से अलग बना देते हैं, ये फीचर कार का रियर और राइड मिरर हैं। दरअसल मोटरसाइकिल में हम साइड मिरर पर उतना निर्भर नहीं रहते, जितना हम कार की राइडिंग के दौरान रियर और राइड मिरर के भरोसे रहते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि कई बार रियर मिरर और राइड मिरर हादसे का कारण बन जाते हैं। जी हां, सही पढ़ा आपने। आज हम आपको इसी सावधानी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कई बार बन जाते हैं हादसे का कारण। डालते हैं एक नजर,

Trending Videos
While driving, Rear View Mirror' and Side View Mirror is your true friends, but these '4 mistakes' cause the most death.
Car Side Mirror - फोटो : Unsplash

ब्लाइंड स्पॉट बनता है हादसे का कारण

ब्लाइंड स्पॉट की वजह के कई बार बहुत बड़े हादसे हो जाते हैं। ब्लाइंड स्पॉट को अगर आसान भाषा में समझें तो पीछे से आ रही कार जब आपकी गाड़ी के बराबर आ जाती है, तब वह कुछ सेकेंड या माइक्रो सेकेंड्स के लिए साइड मिरर में नहीं दिखाई देती है। इस पल को ब्लाइंड स्पॉट कहते हैं। नए कार चालकों को इसकी वजह से कई बार परेशानी का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
While driving, Rear View Mirror' and Side View Mirror is your true friends, but these '4 mistakes' cause the most death.
Car Side Mirror - फोटो : Unsplash

बाईं तरफ का साइड मिरर

कई बार लोग जल्दबाजी के चक्कर में बाईं तरफ का साइड मिरर सेट नहीं करते हैं, जिसकी वजह से दुर्घटना हो जाती है। दरअसल भारत में लोग अक्सर ट्रैफिक रूल्स को फॉलो नहीं करते हैं। यही कारण है कि दाईं ओर से ओवरटेक करने के बजाए लोग बाईं ओर से भी ओवरटेक करते हैं। दो-पहिया चालक तो अक्सर ऐसा करते हैं। ऐसे में अगर आपको बाईं ओर का साइड मिरर सेट नहीं है, तो आपको पूरा व्यू नहीं मिल पाएगा, जिससे बड़ा हादसा हो सकता है।

While driving, Rear View Mirror' and Side View Mirror is your true friends, but these '4 mistakes' cause the most death.
Car Rear Mirror - फोटो : Unsplash

पीछे का व्यू बंद हो जाना

कई बार शॉपिंग के दौरान ज्यादा खरीदारी होने पर लोग गाड़ी के पीछे की तरफ सारा सामान रख देते हैं, जिससे रियर व्यू मिरर बेकार हो जाता है। यह लापरवाही बहुत खतरनाक साबित होती है। इसके अलावा कई बार साइड मिरर खराब हो जाने पर लोग उसे चेंज नहीं करते जो ड्राइविंग के दौरान हादसे को निमंत्रण देता है।

विज्ञापन
While driving, Rear View Mirror' and Side View Mirror is your true friends, but these '4 mistakes' cause the most death.
Car Rear Mirror - फोटो : Unsplash

मिरर सेटिंग

गाड़ी चलाते समय तीनों तरफ के मिरर को सेट जरूर करें। दरअसल ज्यादा समय से कार चला रहे चालकों को लगता है कि रियर मिरर काफी है, यही ओवर कॉन्फिडेंस हादसे का कारण बनता है। जिन्हें नहीं पता है उनके लिए बता दें कि कार में तीन मिरर लगे होते हैं। पहला मिरर कार के अन्दर ड्राइवर के सामने लगा होता है। जबकि, बाकी के दो मिरर कार के दोनो तरफ बाहर की ओर लगे होते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed