सब्सक्राइब करें

ये हैं दुनिया की हाई स्पीड कारें , 2.8 सेकेंड में पकड़ लेती हैं 100 किमी की रफ्तार

ऑटो डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 30 Aug 2018 10:43 AM IST
विज्ञापन
world fastest cars speed 447km/hour
लैंबोर्गिनी एवेंटाडोर एसवीजे

 इटली के कार निर्माता लैंबर्गिनी ने अपनी सबसे हाई स्पीड कार को पेबल बीच कार शो में लांच किया है। इस कार का नाम लैंबोर्गिनी एवेंटाडोर एसवीजे बताया जा रहा है। स्पीड में यह कार 350 किमी प्रतिघंटा से दौड़ती है। यह कार 100 पर पहुंचने में सिर्फ 2.8 सेकेंड का समय लेती है। कार की खास बात यह है कि सतह का इसकी स्पीड पर कोइ असर नहीं पड़ता है। अमेरिका में इस कार की कीमत 3.65 करोड़ रुपये से शुरू होती है।

Trending Videos
world fastest cars speed 447km/hour
Koenigsegg Agera RS

अब तक की सबसे तेज कार की बात करें तो स्विडिश कंपनी Koenigsegg की कार Agera RS सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए दुनिया की सबसे तेज कार है। इस कार ने फ्रांस की बुगाटी सुपरकार से यह खिताब छीना है। जब इस कार को दौड़ाकर देखा गया तो कोइनेगसेग एगेरा आरएस की औसत स्पीड 277.9mph (करीब 447 किमी/घंटा) रही। कार में  5-0 लीटर टर्बो वी8 इंजन दिया है। यह हाइपर कार 1360 बीएचपी पावर और 1370 एनएम टॉर्क जेनरेट करने की क्षमता रखती है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
world fastest cars speed 447km/hour
buggati veyron

इससे पहले बुगाटी Veyron सुपर स्पोर्ट कार ने 267.8mph (करीब 430 किमी/घंटा) का रिकॉर्ड बनाया था। 3.3 मिलियन डॉलर (करीब 21 करोड़ रुपए) की बुगाटी चिरोन 41.96 सेकेंड में 400 की स्पीड पर पहुंच कर वापस 0 पर आ गई थी।
 
world fastest cars speed 447km/hour
लैम्बॉर्गिनी अवेंटेडर एसवी रोडस्टर

लैम्बॉर्गिनी ने कुछ समय पहले रोडस्टर को पेश किया था। जिसमें कूपे कार की तरह बॉडी किट थी। जो कि ज्यादातर कार्बन फाइबर से बनी है। कंपनी की इस नई कार में 6.5-लीटर वी12 इंजन दिया था। जिससे 750 हॉर्स पावर की ताकत पैदा होती है। इस कार का वजन लगभग 1500 किलोग्राम के आसपास है। 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार यह कार सिर्फ 2.9 सेकंड्स में पा लेती है। कार की टॉप स्पीड 350 किमी/घंटा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed