{"_id":"5b85a10842c7924658644740","slug":"mohammed-shami-says-i-have-learnt-a-lot-watching-jimmy-anderson-bowl","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस इंग्लिश गेंदबाज के मुरीद हुए मोहम्मद शमी, बोले- इनको गेंदबाजी करते देख काफी कुछ सीखा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इस इंग्लिश गेंदबाज के मुरीद हुए मोहम्मद शमी, बोले- इनको गेंदबाजी करते देख काफी कुछ सीखा
भाषा, साउथम्पटन
Updated Thu, 30 Aug 2018 10:20 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
Shami
Link Copied
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी हैरान हैं कि भारतीय गेंदबाजों जितनी तेजी नहीं होने के बावजूद जिमी एंडरसन कैसे अपने कौशल से बल्लेबाजों को छकाने में सक्षम हैं। चौथे टेस्ट से पूर्व शमी ने एंडरसन को शुभकामनाएं दी जो टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले गेंदबाज के रूप में ग्लेन मैकग्रा (563 विकेट) का रिकार्ड तोड़ने से सिर्फ सात विकेट दूर हैं। एंडरसन के नाम पर 557 विकेट दर्ज हैं।
Trending Videos
2 of 7
Shami
शमी ने मंगलवार को यहां प्रेस कांफ्रेंस में कहा, 'जहां तक सीखने की प्रक्रिया का सवाल है, जब आप एक सीनियर खिलाड़ी (एंडरसन) को अपने सामने ऐसा प्रदर्शन करते देखते हैं तो आप उसे देखकर अधिक से अधिक सीखने की कोशिश करते हैं। मैं हमेशा देखता कि हमारे जितनी गति नहीं होने के बावजूद वह विकेट चटका रहा है- वह किस लेंथ के साथ गेंदबाजी कर रहा है। आपको ये चीजें सीखने को मिलती हैं। वह अलग हालात में अलग तरह का गेंदबाज होता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
जेम्स एंडरसन
उन्होंने कहा, 'खिलाड़ी चाहे कहीं से भी आए, सबसे पहले आपको यह देखना चाहिए कि वह घरेलू हालात का फायदा कैसे उठाता है। हम एंडरसन से काफी कुछ सीखने में सफल रहे। हमने पिछले दौरे पर भी उसे यहां देखा और उसने काफी अच्छी गेंदबाजी की। अब तक मैंने एंडरसन से सीखा है कि आप जितना अधिक सटीक होंगे आपके लिए यह उतना बेहतर होता।'
4 of 7
मोहम्मद शमी
टीम इंडिया के तेज गेंदबाजों ने अब तक टीम के 46 में से 38 विकेट चटकाए हैं और बंगाल के इस तेज गेंदबाज ने कहा कि अनुकूल हालात में नतीजा देना उनकी जिम्मेदारी है। शमी ने कहा, 'इन हालात में नतीजे देने की जिम्मेदारी तेज गेंदबाजों पर है। हमने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया और कर रहे हैं। पिछली सीरीज (दक्षिण अफ्रीका) में भी आपने देखा कि हमने अपना काम अच्छी तरह किया (तीन टेस्ट में 60 विकेट चटकाए)।'
विज्ञापन
5 of 7
मोहम्मद शमी
टेस्ट मैचों में लगातार टीम बदलने के लिए विराट कोहली की आलोचना हो रही है लेकिन शमी ने कहा कि इससे उन्हें उबरने का समय मिलता है। इस तेज गेंदबाज ने कहा, 'हमारी बेंच स्ट्रैंथ इस तरह की है कि अगर हम चाहें तो हम टीम में बदलाव कर सकते हैं। अगर हम बदलाव नहीं भी करते हैं तो हमारे पास ऐसे गेंदबाज हैं जो इस प्रारूप में लंबे स्पैल की गेंदबाजी कर सकते हैं। लेकिन यह बदलाव करने की नीति अच्छी है (तेज गेंदबाजों के लिए) क्योंकि इससे हमें उबरने का समय मिलता है।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।