फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bajaj की नई सस्ती Pulsar 125 जल्द होगी लॉन्च, देखिये तस्वीरें

Thu, 05 Sep 2019 11:30 AM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Thu, 05 Sep 2019 11:30 AM IST
विज्ञापन
Bajaj Pulsar 125 Split Seat variant launch soon arrives at dealer
Bajaj Pulsar 125 split seat - फोटो : Dino’s Vault

बजाज ऑटो ने अभी हाल ही में पल्सर सीरिज में नई पल्सर 125 नियॉन को लॉन्च किया था। यह बाइक दो वेरिएंट ड्रम और डिस्क ब्रेक के साथ उपलब्ध है। लेकिन अब बजाज, पल्सर 125 का एक और नया वेरिएंट लाने की तैयारी कर चुकी है। खास बात यह है कि लॉन्च से पहले ही आगामी मॉडल बजाज डीलरशिप पर पहुंचने लगी है और डीलर्स ने तो इसकी बुकिंग लेना भी शुरू कर दिया। बाइक की कुछ तस्वीरें लीक हो चुकी हैं आई जानते हैं क्या नए फीचर्स अब इसमें जोड़े गये हैं।   

नए बदलाव

Bajaj Pulsar 125 Split Seat variant launch soon arrives at dealer
Bajaj Pulsar 125 Split Seat variant - फोटो : Dino’s Vault

नई पल्सर 125 में स्प्लिट सीट, टैंक श्रौड्स, नए ग्राफिक्स, बेली-पैन, क्रोम फिनिश टैंक और कार्बन फाइबर फिनिश जैसे बड़े बदलाव इस नई बाइक में देखने कों मिलेगा। ये सब बदलाव इस बाइक को मौजूदा मॉडल से थोड़ा अलग और स्पोर्टी दिखाने में मदद करते हैं।  

Bajaj Pulsar 125 Split Seat variant launch soon arrives at dealer
Bajaj Pulsar 125 Neon looks - फोटो : bajaj auto

बात इंजन की करें तो नए मॉडल में DTS-i पेटेंट टेक्नोलॉजी से लैस 4 स्ट्रोक, 2 वाल्व, 125cc का बीएस-IV इंजन मिलेगा। यह इंजन 12PS की पावर और 11NM का  टॉर्क देगा। इसके अलावा इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ एक प्राइमरी किक दी गई है, जिससे राइडर किसी भी गियर में सिर्फ क्लच दबाकर बाइक स्टार्ट कर सकता है।  एक लीटर में यह बाइक 57 से  58 किलोमीटर की माइलेज दे देगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

कीमत

Bajaj Pulsar 125 Split Seat variant launch soon arrives at dealer
Bajaj Pulsar 125 Neon price - फोटो : bajaj auto

इस समय मौजूदा पल्सर 125 नियॉन की कीमत 64,000 रुपये (ड्रम ब्रेक) और 66,618 रुपये (डिस्क ब्रेक) है। लेकिन नई स्प्लिट सीट वाली पल्सर 125 की कीमत मौजूदा से करीब 3,000 रुपये से 4,000 रुपये के ज्यादा हो सकती है। लेकिन यह मौजूदा पल्सर 150 से का सस्ता वर्जन ही होगा। फिलहाल नए मॉडल को लेकर बजाज ऑटो की तरफ से अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed