सब्सक्राइब करें

Mahindra का धांसू ऑफर: XUV700 की लॉन्चिंग से पहले इस SUV पर दे रही 2.63 लाख रुपये तक की जबरदस्त छूट!

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 14 Sep 2021 02:03 PM IST
विज्ञापन
Before Launch of Mahindra XUV700, automobile company offering Upto Rs 2.63 lakh off on Mahindra XUV500 Till September 30
Mahindra XUV700 - फोटो : Mahindra

Mahindra XUV700 की लॉन्चिंग का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। कंपनी ने पिछले महीने इस एसयूवी को पेश किया था और इसकी लॉन्चिंग अगले महीने होनी है। कंपनी ने कीमतों का खुलासा कर दिया है, और इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11.99 लाख रुपये होगी और इसे चार वैरिएंट्स में उतारा जाएगा, जिसमें 34 ट्रिम्स शामिल होंगे। Mahindra XUV700 देश की पहली ऐसी कार होगी जिसमें Alexa Voice आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम जैसा एडवांस फीचर मिलेगा। इसकी खास बात यह है कि इससे वाहन चालक या मालिक वॉयस कमांड (अपनी आवाज के जरिए) एसयूवी की खिड़कियां से लेकर सनरूफ को कंट्रोल करने, तापमान को एडजस्ट करने, म्यूजिक ट्रैक बदलने, ट्रैफिक की निगरानी करने या यहां तक कि वॉयस कमांड के जरिए घर पर कम्पैटेबल उपकरणों को कंट्रोल करने जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकता है। वहीं नई एसयूवी के आने के बाद Mahindra XUV500 की बिक्री पर खासा असर पड़ा है। कंपनी 30 सितंबर तक त्योहरी सीजन को देखते हुए इस एसयूवी पर शानदार छूट दे रही है।

Trending Videos
Before Launch of Mahindra XUV700, automobile company offering Upto Rs 2.63 lakh off on Mahindra XUV500 Till September 30
Mahindra XUV500 - फोटो : for reference only

Mahindra XUV500

फिलहाल महिंद्रा एक्सूवी500 चार ट्रिम्स में आती है W5, W7, W9 और W11 (O)। कंपनी इसके टॉप वैरिएंट पर धांसू डिस्काउंट पेश कर रही है। इस ट्रिम पर कंपनी 1.79 लाख रुपये का कैश डिस्काउंट दे रही है, साथ ही 50 हजार रुपये का एक्सचेंज बेनिफिट, और 13,500 रुपये के कॉरपोरेट ऑफर्स दे रही है। इसके अलावा 20 हजार रुपये की एसेसरीज भी देगी। कुल मिला कर कंपनी Mahindra XUV500 पर 2.63 लाख रुपये तक की छूट दे रही है।

वहीं इसके W7, W9 वैरिएंट्स पर 2.11 तक के बेनिफिट्स मिलेंगे, जिसमें 1.28 लाख रुपये का कैश डिस्काउंट भी शामिल है। इसके अलावा 50 हजार रुपये का एक्सचेंज बेनिफिट, और 13,500 रुपये के कॉरपोरेट ऑफर्स भी मिलेंगे। वहीं 20 हजार रुपये की एसेसरीज भी कंपनी ऑफर कर रही है। महिंद्रा XUV500 के बेस वैरिएंट W5 पर कंपनी कोई फायदे नहीं दे रही है।

Mahindra XUV500 की कीमत 14.22 लाख रुपये 18.84 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Before Launch of Mahindra XUV700, automobile company offering Upto Rs 2.63 lakh off on Mahindra XUV500 Till September 30
Mahindra XUV300 - फोटो : Mahindra Website

Mahindra XUV300  

कंपनी अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी Mahindra XUV300 पर 46 हजार रुपये तक के फायदे दे रही है। Mahindra XUV300 चार ट्रिम्स W4, W6, W8 और W8(O) में आती है। इस पर कंपनी 15000 रुपये का कैश डिस्ककाउंट, 20000 रुपये का तक का एक्सचेंज बेनिफिट, और 11,500 रुपये का कॉरपोरेट डिस्काउंट मिलेगा। वहीं इसके बेस वैरिएंट W4 पर केवल एक्सचेंज और कॉरपोरेट डिस्काउंट ही मिलेगा। Mahindra XUV300 की एक्स-शोरूम कीमत 7.95 लाख रुपये से 13.33 लाख रुपये तक है। ग्लोबल NCAP में इसे 5-स्टार रेटिंग मिल चुकी है।

Before Launch of Mahindra XUV700, automobile company offering Upto Rs 2.63 lakh off on Mahindra XUV500 Till September 30
Mahindra Scorpio - फोटो : Mahindra (for Reference Only)

Mahindra Scorpio

लोगों को अब Mahindra XUV700 आने के बाद नई स्कॉर्पियो का इंतजार है। जिसकी लॉन्चिंग इस साल के आखिर तक हो सकती है। मौजूदा स्कॉर्पियो पांच ट्रिम्स S3+, S5, S7, S9, और S11 में आती है। कंपनी इस पर 23 हजार रुपये तक की छूट दे रही है। बेस S3+ पर केवल 5,000 रुपये कैश डिस्काउंट और 10,000 रुपये तक कॉरपोरेट डिस्काउंट मिलेगा।  मिलेगा। वहीं S5 ट्रिम पर 23 हजार रुपये तक के फायदे मिलेंगे। जिसमें 10 हजार रुपये तक कॉरपोरेट डिस्काउंट और 13 हजार रुपये तक की एसेसरीज मिलेंगी। वहीं S7, S9, S11 ट्रिम्स पर कॉरपोरेट डिस्काउंट और सात हजार रुपये तक की एसेसरीज मिलेंगी। मौजूदा स्कॉर्पियो की कीमत 12.59 लाख रुपये से 17.47 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक है।   

 

विज्ञापन
Before Launch of Mahindra XUV700, automobile company offering Upto Rs 2.63 lakh off on Mahindra XUV500 Till September 30
Mahindra Bolero Neo - फोटो : Mahindra (For Reference Only)

Mahindra Bolero

महिंद्रा बोलेरो B4, B6 और B6 (O) ट्रिम्स में आती है। बोलेरो पर 21 हजार रुपये तक के फायदे दे रही है। जिसमें 3,500 रुपये तक का कैश डिस्काउंट, 6500 रुपये तक की एसेसरीज, और 11000 रुपये तक का कॉरपोरेट ऑफऱ मिलेगा। फिलहाल बोलेरो की एक्स-शोरूम कीमत 8.62 लाख रुपये से 9.61 लाख रुपये तक है। वहीं कंपनी Mahindra Bolero Neo पर कोई छूट नहीं दे रही है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed