फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar Vehicle: बिहार में 95.49 प्रतिशत लोगों के पास नहीं है कोई वाहन, जाति सर्वेक्षण रिपोर्ट में खुलासा

Wed, 08 Nov 2023 05:14 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 08 Nov 2023 05:14 PM IST
विज्ञापन
Bihar caste survey report reveals 95.49 per cent of people do not own any kind of vehicle
वीरचंद पटेल पथ, पटना - फोटो : अमर उजाला
बिहार राज्य में लोगों के बीच किसी भी तरह के वाहनों की पहुंच बेहद कम है। आप पूछ सकते हैं कितनी कम है? हाल ही में जारी जाति सर्वेक्षण रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य के 95.49 प्रतिशत लोगों के पास किसी भी तरह का वाहन नहीं है। वे अपनी मोबिलिटी जरूरतों के लिए ज्यादातर खुद के या सार्वजनिक और सार्वजनिक परिवहन विकल्पों पर निर्भर हैं।


बिहार के लिए जाति सर्वेक्षण रिपोर्ट मंगलवार को विधानमंडल के दोनों सदनों में पेश की गई। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, इसमें बताया गया कि 13.07 करोड़ लोगों में से 12.48 करोड़ लोगों के पास कोई वाहन नहीं है। 
Bihar caste survey report reveals 95.49 per cent of people do not own any kind of vehicle
For Reference Only - फोटो : अमर उजाला
आंकड़ों का विश्लेषण करने पर तस्वीर और भी ज्यादा स्याह नजर आती है। राज्य में सिर्फ 0.11 प्रतिशत लोगों के पास कार है। इसका मतलब है कि राज्य में सिर्फ 5.72 लाख लोग हैं जिनके पास कार है। राज्य के 49.68 लाख लोगों के पास कम से कम एक दोपहिया वाहन है, जो कि राज्य की कुल आबादी 13.07 करोड़ का सिर्फ 3.8 प्रतिशत है। लगभग 1.67 लाख या 0.13 प्रतिशत आबादी के पास कम से कम एक ट्रैक्टर है। 

रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि सामान्य श्रेणी के 2.01 करोड़ लोगों में से कुल 11.99 लाख के पास दोपहिया वाहन हैं। 
Bihar caste survey report reveals 95.49 per cent of people do not own any kind of vehicle
Goa - फोटो : Social Media
देश की आम आबादी के बीच यात्री वाहनों की पहुंच दुनिया के कई अन्य देशों की तुलना में काफी कम है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा पिछले साल के आखिर में किए गए एक सर्वेक्षण के आंकड़ों से पता चला कि पूरे देश में 12 में से सिर्फ 1 घर में कम से कम एक कार है। प्रति परिवार सर्वाधिक कार ओनरशिप वाला राज्य गोवा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bihar caste survey report reveals 95.49 per cent of people do not own any kind of vehicle
For Reference Only - फोटो : अमर उजाला
हालांकि, राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (NFHS)-5 के अनुसार, भारतीय आबादी के बीच दोपहिया वाहनों की पहुंच काफी बेहतर है। देश में 50 प्रतिशत से ज्यादा परिवारों के पास बाइक, स्कूटर या कम से कम एक साइकिल है। इस सर्वे में 6.64 लाख से ज्यादा परिवारों को शामिल किया गया। 
विज्ञापन
Bihar caste survey report reveals 95.49 per cent of people do not own any kind of vehicle
For Reference Only - फोटो : अमर उजाला
इस साल की शुरुआत में जापान को पछाड़कर भारत अब तीसरा सबसे बड़ा वाहन बाजार है। लेकिन यह काफी हद तक यहां की आबादी के विशाल आकार के कारण है। और आम सहमति यह है कि जहां कारों की कम पहुंच एक चुनौती है, वहीं यह वाहन निर्माताओं के लिए एक मौका भी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed