फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TVS IQube: आई क्यूब इलेक्ट्रिक स्कूटर को खरीदना है फायदे का सौदा या नहीं? जानें फीचर्स से लेकर कीमत और रेंज

Thu, 22 Sep 2022 02:21 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Thu, 22 Sep 2022 02:21 PM IST
सार

देश में लगातार इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहनों की डिमांड बढ़ रही है। भारतीय कंपनी टीवीएस भी इलेक्ट्रिक स्कूटर के सेगमेंट में मौजूद है। कंपनी इस सेगमेंट में आई क्यूब स्कूटर के साथ अच्छी रेंज पेश करती है।  

विज्ञापन
buying a TVS iQube electric scooter is a profitable deal or not? Know full details of features price range
टीवीएस आई क्यूब - फोटो : सोशल मीडिया

अगर आप भी एक अच्छा इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं टीवीएस के इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में जो अच्छी रेंज के साथ ही अपने डिजाइन और फीचर्स के लिए पसंद किया जाता है।

कैसी है बैटरी 

buying a TVS iQube electric scooter is a profitable deal or not? Know full details of features price range
टीवीएस आई क्यूब - फोटो : TVS

इस स्कूटर में लिथियम आयन की बैटरी दी गई है जो 3.04 KWH की है। ये बैटरी आईपी 67 रेटिंग के साथ आती है जिससे इसमें धूल और पानी से किसी तरह की परेशानी का खतरा नहीं रहता।

चार्जिंग में लगता है समय 

buying a TVS iQube electric scooter is a profitable deal or not? Know full details of features price range
टीवीएस आई क्यूब - फोटो : TVS

स्कूटर की बैटरी को जीरो से 80 फीसदी चार्ज करने में कम से कम तीन घंटे का समय लगता है। अगर 950 वॉट के चार्जर से इसे चार्ज किया जाता है तो बैटरी दो घंटे 50 मिनट में चार्ज हो जाती है। इसके अलावा अगर इसे 650 वॉट की क्षमता के साथ चार्ज किया जाता है तो इसे चार्ज होने में साढ़े चार घंटे लगते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कितनी मिलती है रेंज 

buying a TVS iQube electric scooter is a profitable deal or not? Know full details of features price range
टीवीएस आई क्यूब - फोटो : TVS

आई क्यूब को चार्ज करने के बाद अगर इकोनॉमी मोड में चलाया जाता है तो ये 100 किलोमीटर की रेंज देता है। लेकिन अगर इसे पॉवर मोड में चलाया जाता है तो सिंगल चार्ज में इसकी रेंज 75 किलोमीटर है। स्कूटर की टॉप स्पीड 78 किलोमीटर प्रति घंटा है।

विज्ञापन

कैसे हैं फीचर्स 

buying a TVS iQube electric scooter is a profitable deal or not? Know full details of features price range
टीवीएस आई क्यूब - फोटो : TVS

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में कंपनी ने कई फीचर्स दिए हैं। इनमें पांच इंच टीएफटी स्क्रीन के अलावा एलईडी लाइट के साथ फ्लिप की, मोबाइल चार्ज करने के लिए यूएसबी चार्जर, बैटरी लेवल और लो बैटरी इंडीकेटर, डिस्टेंस टू एंपटी, साइड स्टैंड इंडीकेशन, एंटी थेफ्ट अलर्ट, लाइव लोकेशन स्टेटस, एलईडी लैंप फीचर्स हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed