फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BYD Atto 3 Electric SUV: इन दिन लॉन्च हो रही है दमदार इलेक्ट्रिक एसयूवी, जानें रेंज, फीचर्स और अनुमानित कीमत

Wed, 21 Sep 2022 05:47 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 21 Sep 2022 05:47 PM IST
विज्ञापन
BYD Atto 3 Electric SUV Launch Date in India Know Expected Price Range Features News in Hindi
BYD Atto 3 - फोटो : BYD
वॉरेन बफेट समर्थित चीन की इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी BYD (Build Your Dreams), बीवाईडी (बिल्ड योर ड्रीम्स) ने देश में नई BYD Atto 3 इलेक्ट्रिक एसयूवी की लॉन्च तारीख का आधिकारिक तौर पर एलान कर दिया है। कंपनी के मुताबिक BYD Atto 3 इलेक्ट्रिक एसयूवी भारतीय बाजार में 11 अक्तूबर को लॉन्च की जाएगी। नई BYD Atto 3 इलेक्ट्रिक एसयूवी की डिलीवरी 2023 की शुरुआत में शुरू होने की उम्मीद है। भारतीय बाजार में कंपनी का पहला उत्पाद BYD e6 MPV (ई6 एमपीवी) कार होगा। जिसे कंपनी ने हाल ही में देश में निजी खरीदारों के लिए पेश किया। कंपनी का दूसरा उत्पाद BYD Atto 3 इलेक्ट्रिक एसयूवी कार होगा। 
BYD Atto 3 Electric SUV Launch Date in India Know Expected Price Range Features News in Hindi
BYD Atto 3 - फोटो : BYD
साइज
BYD Atto 3 की लंबाई 4,455 mm, चौड़ाई 1,875 mm, ऊंचाई 1,615 mm है। इस एसयूवी में 2,720 mm लंबा व्हीलबेस मिलता है। वहीं इसमें 440 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है। आगामी BYD Atto 3 इलेक्ट्रिक SUV को SKD किट से चेन्नई में कंपनी की श्रीपेरंबुदूर प्लांट में असेंबल किया जाएगा। 
BYD Atto 3 Electric SUV Launch Date in India Know Expected Price Range Features News in Hindi
BYD Atto 3 - फोटो : BYD
कितना मिलेगा ड्राइविंग रेंज
BYD Atto 3 इलेक्ट्रिक एसयूवी में 49.92 kWh BYD ब्लेड बैटरी पैक मिलने की संभावना है। यह पैक एक बार फुल चार्ज करने पर (WLTP साइकिल के अनुसार) 345 किमी की रेंज देने का दावा करती है। कंपनी इस एसयूवी के एक एक्सटेंडेड रेंज वर्जन की भी पेशकश कर सकती है जिसमें 60.49 kWh की बड़ी बैटरी मिलती है और यह सिंगल चार्ज में 420 किमी की रेंज देने का वादा करती है। यानी BYD Atto 3 इलेक्ट्रिक एसयूवी एक बार फुल चार्जिंग पर दिल्ली से मसूरी पहुंचा देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
BYD Atto 3 Electric SUV Launch Date in India Know Expected Price Range Features News in Hindi
BYD Atto 3 - फोटो : BYD
पावर और स्पीड
पावरट्रेन की बात करें तो इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में एक परमानेंट मैगनेट सिंक्रोनस मोटर मिलेगा जो 201 bhp का पावर और 310 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा। कंपनी का दावा है कि यह कार 7.3 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। 
विज्ञापन
BYD Atto 3 Electric SUV Launch Date in India Know Expected Price Range Features News in Hindi
BYD Atto 3 - फोटो : BYD
फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो, BYD Atto 3 में एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले के साथ 12.8-इंच का रोटेटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एक पैनोरमिक सनरूफ, LED लाइटिंग सिस्टम, एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, हीटेड सीट्स जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा, Atto 3 इलेक्ट्रिक SUV को 7 एयरबैग, एक 360-डिग्री कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), हिल डिसेंट कंट्रोल (HDC), ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम (TCS), इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP) के साथ ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) से लैस किया गया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed