{"_id":"632aedbe1bd3fc1fdf45ac0f","slug":"want-to-buy-ev-scooter-in-navratri-know-the-price-and-range-of-all-hero-electric-scooters","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hero EV: नवरात्रि में ईवी स्कूटर खरीदने का है मन, जानें हीरो के सभी इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की कीमत और रेंज","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Hero EV: नवरात्रि में ईवी स्कूटर खरीदने का है मन, जानें हीरो के सभी इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की कीमत और रेंज
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Wed, 21 Sep 2022 04:33 PM IST
सार
भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने वाली कंपनी हीरो के कई स्कूटर बाजार में उपलब्ध हैं। इस खबर में हम कंपनी के सभी मॉडल्स और उनकी कीमत के साथ रेंज की जानकारी दे रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 6
हीरो इलेक्ट्रिक के स्कूटर्स
- फोटो : Hero Electric
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
नवरात्रि शुरू होने वाली हैं और अगर आप भी सोच रहे हैं कि आने वाले त्यौहारी सीजन में अपने लिए नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लाएं। इस खबर में हम आपको भारत की ऐसी कंपनी के स्कूटर्स की जानकारी दे रहे हैं जो बजट में आने के साथ ही अच्छी बैटरी रेंज देते हैं। इनकी कीमत भी ज्यादा नहीं है और ये 60 हजार रुपये से शुरू हो जाते हैं।
ऑप्टिमा सीएक्स सिंगल बैटरी
2 of 6
हीरो ऑप्टिमा सिंगल बैटरी
- फोटो : Hero Electric
हीरो कंपनी का सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर है ऑप्टिमा सीएक्स। 62 हजार रुपये की एक्स शोरूम कीमत के साथ आने वाले इस स्कूटर में सिंगल बैटरी मिलती है। इसकी टॉप स्पीड 45 किलोमीटर प्रति घंटे की है और एक बार में चार्ज होकर ये 82 किलोमीटर की रेंज देता है। इसे चार्ज होने में चार से पांच घंटे का समय लगता है और इसके लिए रजिस्ट्रेशन की जरूरत होती है। इस स्कूटर में अलॉय व्हील, पोर्टेबल बैटरी, एलईडी हेडलैंप, रिमोट लॉक और एंटी थेफ्ट अलार्म और यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर मिलते हैं। स्कूटर ग्रे, ब्लू और वाइट कलर में मिलता है।
ऑप्टिमा सीएक्स ड्यूल बैटरी
3 of 6
हीरो ऑप्टिमा ड्यूल बैटरी
- फोटो : Hero Electric
ऑप्टिमा सीरीज का ये दूसरा स्कूटर है जिसकी एक्स शोरूम कीमत 77 हजार 490 रुपये है। इस स्कूटर में ड्यूल बैटरी ऑप्शन मिलता है जिससे इसकी रेंज बढ़ जाती है। कंपनी के मुताबिक सिंगल चार्ज में ये स्कूटर 140 किलोमीटर की रेंज देता है। इसकी भी टॉप स्पीड 45 किलोमीटर प्रति घंटे की है और इसे भी चार्ज होने में चार से पांच घंटे का समय लगता है। इस स्कूटर में भी एलईडी हेडलैंप, रिमोट लॉक, अलॉय व्हील, पोर्टेबल बैटरी, एंटी थेफ्ट अलार्म और यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर मिलते हैं। स्कूटर ग्रे, ब्लू और वाइट कलर में मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटोन इलेक्ट्रिक
4 of 6
हीरो फोटोन ईवी
- फोटो : Hero Electric
कंपनी का तीसरा स्कूटर है फोटोन। 80 हजार 790 रुपये की एक्स शोरूम कीमत के साथ आने वाले इस स्कूटर में 108 किलोमीटर की रेंज मिलती है। इसकी टॉप स्पीड भी 45 किलोमीटर प्रति घंटे की है और इसे चार्ज होने में पूरे पांच घंटे लगते हैं। पोर्टेबल बैटरी, अलॉय व्हील, रिमोट लॉक और एंटी थेफ्ट अलार्म जैसे फीचर्स के साथ फोटोन स्कूटर खरीदा जा सकता है।
विज्ञापन
एनवाईएक्स
5 of 6
हीरो एनवाईएक्स
- फोटो : Hero Electric
हीरो एनवाईएक्स को सिंगल चार्ज में 82 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसकी टॉप स्पीड 42 किलोमीटर प्रति घंटे की है और इसकी बैटरी को चार से पांच घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। फीचर्स के तौर पर इसमें स्पिलिट फोल्डिंग सीट, इन-डैश बोटल होल्डर, यूएसबी पोर्ट, अलॉय व्हील, पोर्टेबल बैटरी, एलईडी हेडलैंप मिलते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।