फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मारुति सुजुकी ऑल्टो 800 का उत्सव एडिशन लॉन्च, रिवर्स पार्किंग कैमरा जैसे कई नए फीचर्स

Sun, 01 Oct 2017 11:23 AM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत Updated Sun, 01 Oct 2017 11:23 AM IST
विज्ञापन
Maruti Suzuki Alto 800 Utsav Edition launched at Price 3.54 Lakhs rupees
Maruti Suzuki Alto 800 Utsav Edition - फोटो : Maruti Suzuki
मारुति सुजुकी ने अपनी एंट्री लेवल हैचबैक कार ऑल्टो 800 का उत्सव एडिशन लॉन्च किया है। कार के इस स्पेशल एडिशन की कीमत 3.54 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है। फेस्टिव सीजन को देखते हुए कंपनी ने कार को कई अपडेट के साथ लॉन्च किया है। हालांकि उत्सव एडिशन में जो भी बदलाव किए गए वो कार के इंटीरियर और एक्सटीरियर में ही किए गए हैं। 
Maruti Suzuki Alto 800 Utsav Edition launched at Price 3.54 Lakhs rupees
Maruti Suzuki Alto 800 Utsav Edition - फोटो : Maruti Suzuki
ऑल्टो 800 उत्सव एडिशन कार के LXi और VXi वैरिएंट पर ही आधारित होगा। यह स्पेशल एडिशन नए ग्राफिक्स, रियर व्यू मिरर कवर गार्निश, डोर सील गार्ड और अन्य एसेसरीज जैसे नए फीचर्स जोड़े गए हैं। 
Maruti Suzuki Alto 800 Utsav Edition launched at Price 3.54 Lakhs rupees
Maruti Suzuki Alto 800
इंटीरियर की बात करें तो ऑल्टो 800 उत्सव एडिशन में नए सीट कवर दिए गए हैं। इसके अलावा इस लिमिटेड एडिशन कार में रिवर्स पार्किंग कैमरा के रूप में नए सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं। हालांकि कार में कोई मकैनिकल बदलाव नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Maruti Suzuki Alto 800 Utsav Edition launched at Price 3.54 Lakhs rupees
New Maruti Alto 800
इसमें पुराने मॉडल की तरह ही 796 सीसी का तीन सिलिंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 47.3bhp की पावर और 69Nm टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन को 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। 
विज्ञापन
Maruti Suzuki Alto 800 Utsav Edition launched at Price 3.54 Lakhs rupees
Maruti Suzuki Alto 800
बता दें कि ऑल्टो 800 के VXi एडिशन में रिमोट कीलेस एंट्री, रियर डोर चाइल्ड लॉक और सेंट्रल डोर लॉकिंग जैसे फीचर्स दिए जाते हैं। ऑल्टो 800 का मुकाबला रेनो क्विड, हुंडई इयॉन और डटसन रेडी-गो से रहता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed