फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉन्चिंग के चार महीनों में मारुति की इस कार की बुकिंग 1 लाख के पार

Sat, 30 Jul 2016 04:44 PM IST
कारदेखो/नई दिल्ली
कारदेखो/नई दिल्ली Updated Sat, 30 Jul 2016 04:44 PM IST
विज्ञापन
Maruti Vitara Brezza Receives Over 1 Lakh Bookings

मारुति सुजुकी की पहली कॉम्पैक्ट एसूयवी विटारा ब्रेजा ने लॉन्चिंग के चार महीनों में एक लाख बुकिंग का आंकड़ा पार कर लिया है। आकर्षक स्टाइल, एडवांस फीचर्स, दमदार इंजन, बेहतर माइलेज और आक्रामक कीमत की बदौलत लोगों ने इसे हाथों लिया है। 8 मार्च 2016 को लॉन्च हुई ब्रेजा के लिए कुछ शहरों में तो नौ महीने तक का वेटिंग पीरियड चला रहा है।

लॉन्चिंग के चार महीनों में मारुति की इस कार की बुकिंग 1 लाख के पार

Maruti Vitara Brezza Receives Over 1 Lakh Bookings

पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो विटारा ब्रेजा को केवल एक इंजन ऑप्शन में उतारा गया है। इसमें 1.3 लीटर डीडीआईएस-200 इंजन दिया गया है। कार में पावर तो ज्यादा नहीं मिलेगी लेकिन माइलेज के मामले में यह काफी बेहतर है। कार का एआरएआई सर्टिफाइड माइलेज 24.3 किलोमीटर प्रति लीटर है।

लॉन्चिंग के चार महीनों में मारुति की इस कार की बुकिंग 1 लाख के पार

Maruti Vitara Brezza Receives Over 1 Lakh Bookings

कार के इंटीरियर की बात करें तो इसमें पांच पैसेंजर आराम से बैठ सकते है। इसका बूट स्पेस भी काफी अच्छा है। फीचर्स की बात करें तो विटारा ब्रेजा में स्मार्टप्ले टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, कई कलर वाले डायल और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लॉन्चिंग के चार महीनों में मारुति की इस कार की बुकिंग 1 लाख के पार

Maruti Vitara Brezza Receives Over 1 Lakh Bookings
देखने में भी यह काफी आकर्षक है, स्टाइल के मामले में कंट्रास्ट रूफ, बॉडी ग्राफिक्स के साथ-साथ आगे और पीछे की तरफ बुल हॉर्न डिजाइन की एलईडी लाइटें दी गई हैं।
विज्ञापन

लॉन्चिंग के चार महीनों में मारुति की इस कार की बुकिंग 1 लाख के पार

Maruti Vitara Brezza Receives Over 1 Lakh Bookings

विटारा ब्रेजा का प्रदर्शन लॉन्चिंग से ही अच्छा रहा है। लॉन्च के कुछ ही दिनों में इसे 40,000 से ज्यादा बुकिंग मिलीं। बिक्री के मामले में इसने हुंडई की क्रेटा को भी पछाड़ दिया। आने वाले दिनों में संभावना है कि विटारा ब्रेजा का ऑटोमैटिक अवतार भी उतारा जाएगा। यह निश्चित तौर पर इसकी सफलता को और आगे ले जाने वाला साबित होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed