सब्सक्राइब करें

अमेज के टक्कर देने आई फॉक्सवेगन एमियो, कीमत है कम

कारदेखो/नई दिल्ली Updated Mon, 06 Jun 2016 03:22 PM IST
विज्ञापन
Volkswagen Ameo Prices To Start Around Rs 5.24 Lakh

जर्मन कार कंपनी फॉक्सवेगन जल्द ही एमियो के साथ कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में कदम रखने जा रही है। एमियो को इसी महीने लॉन्च किया जाना है। कार की कीमत को लेकर अटकलें हैं कि इसकी शुरुआती कीमत 5.30 लाख रुपये के करीब होगी। लॉन्चिंग के बाद इसका मुकाबला मारुति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर, टाटा जेस्ट, हुंडई एक्सेंट, होंडा अमेज और फोर्ड की फीगो एस्पायर से होगा।

Trending Videos

अमेज के टक्कर देने फॉक्सवेगन आई एमियो, कीमत है कम

Volkswagen Ameo Prices To Start Around Rs 5.24 Lakh
Volkswagen Ameo

फॉक्सवेगन ने एमियो को लॉन्च कर ही दिया। एमियो की शुरुआती कीमत 5.24 लाख रुपये रखी गई है जो 7.05 लाख रुपये तक जाएगी। कीमत के मामले में यह होंडा अमेज और हुंडई एक्सेंट से सस्ती है। इसकी कीमत सेगमेंट की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार मारुति सुजुकी डिजायर के करीब है। कीमत के लिहाज से देखें तो एमियो प्रीमियम प्रोडक्ट होने के साथ-साथ वैल्यू फॉर मनी कार है। हर जरूरी फीचर्स से लैस एमियो के मिड वेरिएंट की कीमत 5.99 लाख रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमेज के टक्कर देने फॉक्सवेगन आई एमियो, कीमत है कम

Volkswagen Ameo Prices To Start Around Rs 5.24 Lakh
volkswagen Ameo
पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो फॉक्सवेगन एमियो में पोलो हैचबैक वाले पेट्रोल और डीजल इंजन मौजूद हैं। पेट्रोल वेरिएंट में 1.2 लीटर का 3-सिलेंडर इंजन आएगा। डीजल वेरिएंट में 1.5 लीटर का इंजन मिलेगा। दोनों इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड रहेगा। जबकि डीजल वेरिएंट में 7-स्पीड डीएसजी गियरबॉक्स का ऑप्शन भी मिलेगा।

अमेज के टक्कर देने फॉक्सवेगन आई एमियो, कीमत है कम

Volkswagen Ameo Prices To Start Around Rs 5.24 Lakh
Volkswagen Ameo

फॉक्सवेगन एमियो को पोलो हैचबैक के प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है। पोलो की तुलना में यह ज्यादा लंबी है। इस कारण इसमें जगह भी कुछ ज्यादा ही मिलेगी। इसका बूट स्पेस भी काफी बड़ा है। सुरक्षा के लिए फॉक्सवेगन एमियो में एबीएस और एयरबैग स्टैंडर्ड मिलेगा। इसके अलावा टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम के साथ एपल कारप्ले जैसे फीचर भी मिलेंगे। इसमें कुछ सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स भी मिलेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed