{"_id":"64b119f3e05f18b2be096e59","slug":"citroen-c3-gets-0-stars-in-latin-ncap-crash-test-citroen-c3-safety-rating-citroen-c3-safety-features-india-2023-07-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Citroen C3: छह लाख रुपये की सिट्रोएन C3 ने लैटिन एनसीएपी क्रैश टेस्ट में किया निराश, मिले जीरो स्टार","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Citroen C3: छह लाख रुपये की सिट्रोएन C3 ने लैटिन एनसीएपी क्रैश टेस्ट में किया निराश, मिले जीरो स्टार
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 14 Jul 2023 03:18 PM IST
विज्ञापन
Citroen C3 Safety Rating Latin NCAP
- फोटो : Latin NCAP
Citroen C3 (सिट्रोएन सी3) कार का Latin NCAP (लैटिन एनसीएपी) ने क्रैश टेस्ट परीक्षण किया है। ब्राजील में बनाई गई इस कार को सेफ्टी टेस्ट क्रैश में जीरो स्टार हासिल हुए हैं। Citroen C3 ने एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (व्यस्कों की सुरक्षा) में 12.21 पॉइन्ट्स, चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (बच्चों की सुरक्षा) में 5.93 पॉइन्ट्स, पैदल यात्री और वलनरेबल रोड यूजर्स की सुरक्षा में 23.88 पॉइन्ट्स और सेफ्टी असिस्ट सिस्टम में 15 पॉइन्ट्स हासिल किए।
Trending Videos
Citroen C3 Safety Rating Latin NCAP
- फोटो : Latin NCAP
टेस्ट मॉडल के सेफ्टी फीचर्स
जिस कार की टेस्टिंग की गई है वह इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, डुअल फ्रंट एयरबैग, सीटबेल्ट लोड लिमिटर्स, ISOFIX चाइल्ड-सीट माउंट और सीट बेल्ट रिमाइंडर जैसै फीचर्स से लैस है। अभी तक, निर्माता ने यह पुष्टि नहीं की है कि इंडिया-स्पेक और ब्राजील-स्पेक C3 एक जैसी हैं या अलग हैं।

Citroen C3
- फोटो : Citroen India
भारत में C3 के सेफ्टी फीचर्स
भारत में, C3 में कुछ सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड तौर पर मिलते हैं। इसमें डुअल एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक डिस्ट्रीब्यूशन के साथ एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, रियर पार्किंग सेंसर, पीछे के दरवाजों के लिए चाइल्ड लॉक, एक इंजन इम्मोबिलाइजर और एक हाई-स्पीड अलर्ट है। कार के हायर वैरिएंट्स स्पीड-सेंसिटिव ऑटो डोर लॉक, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, हिल होल्ड असिस्ट, एक रियर पार्किंग कैमरा और एक टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम के साथ आते हैं।

इंजन पावर और गियरबॉक्स
Citroen C3 में दो 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन का ऑप्शन मिलता है - एक नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और एक टर्बो पेट्रोल इंजन। नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन 80 बीएचपी का अधिकतम पावर और 115 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसे 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। वहीं, टर्बो-पेट्रोल इंजन 108 बीएचपी का अधिकतम पावर आउटपुट और 190 एनएम का पीक टॉर्क आउटपुट जेनरेट करता है। इसे 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। इस कार में डीजल इंजन का ऑप्शन नहीं मिलता है। हालांकि, Citroen C3 का एक इलेक्ट्रिक वर्जन भी है जिसका नाम eC3 है।

Citroen C3 SUV
- फोटो : Citroen
वैरिएंट्स, कीमत और मुकाबला
Citroen C3 को तीन वैरिएंट्स - लाइव, फील और शाइन में पेश किया गया है। इसकी कीमतें 6.16 लाख रुपये से शुरू होती है और 8.80 लाख रुपये तक जाती है। दोनों कीमतें एक्स-शोरूम हैं। C3 का मुकाबला Tata Punch (टाटा पंच), Maruti Suzuki Ignis (मारुति सुजुकी इग्निस), Hyundai Exter (ह्यूंदै एक्सटर), Tata Tiago (टाटा टियागो), Maruti Suzuki WagonR (मारुति सुजुकी वैगनआर), Renault Kiger (रेनो काइगर) और Nissan Magnite (निसान मैग्नाइट) से है।