{"_id":"63ab06a4e4cd4a6f495a0d39","slug":"citroen-ec3-electric-car-spied-at-charging-station-to-debut-in-india-in-january-2023-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Citroen eC3 EV: सिट्रोएन की सस्ती इलेक्ट्रिक कार जनवरी 2023 में करेगी डेब्यू, चार्जिंग स्टेशन पर आई नजर","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Citroen eC3 EV: सिट्रोएन की सस्ती इलेक्ट्रिक कार जनवरी 2023 में करेगी डेब्यू, चार्जिंग स्टेशन पर आई नजर
Tue, 27 Dec 2022 08:22 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 27 Dec 2022 08:22 PM IST
विज्ञापन
Citroen eC3
- फोटो : For Reference Only
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Citroen लंबे समय से C3 हैचबैक के पूरी तरह से इलेक्ट्रिक वर्जन पर काम कर रही है। कंपनी ने हाल ही में इसके नाम की पुष्टि की है और इसे eC3 कहा जाएगा। अब, एक ताजा स्पाई तस्वीर में, अपकमिंग Citroen eC3 EV को Tata Nexon EV के बगल में एक चार्जिंग स्टेशन पर देखा गया है। हाल में इस कार का प्रोडक्शन मॉडल टेस्टिंग के दौरान देखा गया । ये नया मॉडल नए कॉमन मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है और इसके निर्माण में घरेलू पुर्जों का भारी मात्रा में इस्तेमाल किया गया है। सीएमपी यानी कॉमन मॉड्युलर प्लेटफॉर्म पर कई तरह के वाहन तैयार किए जा सकते हैं जिनमें इलेक्ट्रिक वाहन भी शामिल हैं।
Citroen C3 EV
- फोटो : Citroen (For Reference Only)
लुक, डिजाइन और फीचर्स
डिजाइन की बात करें तो, Citroen eC3 के अपने ICE समकक्ष के जैसे रहने की संभावना है। हालांकि, इसमें इलेक्ट्रिफाइंग अपील के लिए कुछ ग्रीन एक्सेंट और फ्रंट फेंडर पर चार्जिंग पोर्ट मिलेगा। केबिन के अंदर की बात करें तो, उम्मीद है Citroen eC3 स्टैंडर्ड मॉडल की तुलना में ज्यादा प्रीमियम होगी। C3 में इस समय वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले, एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ 10.0-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम और बहुत से फीचर्स मिलते हैं। इसके साथ ऑटोमैटिक एसी, रियर वाइपर और वॉशर, इलेक्ट्रिक ओआरवीएम, रियर डीफॉगर और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं।

बैटरी और रेंज
Citroen C3 के इलेक्ट्रिक वर्जन में 30.2 kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक मिलने की उम्मीद है। यह एक बार फुल चार्ज करने पर लगभग 300-350 किमी की ड्राइविंग रेंज देने का दावा करता है। इसमें सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर होगा जो लगभग 85 बीएचपी और 140 एनएम टॉर्क जेनरेट करेगा। उम्मीद की जा सकती है कि eC3 में फास्ट चार्जिंग का फीचर भी होगा।

लॉन्चिंग डिटेल्स और कीमत
ऑल-न्यू Citroen eC3 EV ऑटो एक्सपो 2023 के बाद अगले महीने भारत में अपनी शुरुआत कर सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक ऐसी अटकलें लगाई जा रही है कि नई सी3 इलेक्ट्रिक की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 13 लाख रुपये के आसपास होगी। लॉन्च होने पर, eC3 सीधे Tata Tiago EV को टक्कर देगी। इसके अलावा, इसका मुकाबला Tata Nexon EV, Mahindra XUV400 जैसी कारों से भी होगा।