फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cars In India: आबादी के मामले में दुनिया के दूसरे सबसे बड़े देश में हैं कितनी कारें, जानकर हैरान रह जाएंगे आप

Tue, 27 Dec 2022 06:26 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Tue, 27 Dec 2022 06:26 PM IST
सार

आबादी के मामले में दुनिया के टॉप-2 देशों में शामिल भारत में कितने लोगों के पास कारें हैं। अगर आप भी जानना चाहते हैं तो इस खबर को पूरी पढि़ए।

विज्ञापन
You will be surprised to know how many cars in india, Goa Kashmir Himachal have maximum number of cars
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

दुनियाभर में लगातार कारों की बढ़ती संख्या प्रदूषण के लिए बड़ी समस्या बन रही है। अगर आपको भी लगता है कि भारत आबादी के मामले में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है, लेकिन यहां पर कारों की संख्या काफी कम है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि देश में कुल कितने घरों में कारें हैं और किन राज्यों में सबसे ज्यादा घरों में लोगों के पास कारें हैं।

देश में कितने घरों में हैं कारें

You will be surprised to know how many cars in india, Goa Kashmir Himachal have maximum number of cars
भारत में टाटा की कारें - फोटो : सोशल मीडिया
आपको जानकर हैरानी होगी कि देश भले ही आबादी के मामले में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश हो लेकिन यहां पर कार सिर्फ 7.5 फीसदी लोगों के घरों में ही है। यह जानकारी महिंद्रा एंड महिंद्रा के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया पर दी है।

यह भी पढ़ें - Base Variant Car: क्या फायदे का सौदा है कार का बेस वैरिएंट खरीदना, कीमत और फीचर्स में होता है फर्क

आनंद महिंद्रा ने दी रोचक जानकारी

You will be surprised to know how many cars in india, Goa Kashmir Himachal have maximum number of cars
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर आनंद महिंद्रा की ओर से काफी रोचक जानकारी को साझा किया गया है। इसमें देश के नक्शे में बताया गया है कि किस राज्य में कितने घरों में कारें हैं। हालांकि यह डाटा अभी का नहीं है। नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे पांच को साल 2019 से 2021 के बीच किया गया था। जिसमें यह जानकारी सामने आई है।

यह भी पढ़ें - Car Handbrake: लंबे समय तक खड़ी रखनी हो कार, तो कभी ना लगाएं हैंडब्रेक, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
विज्ञापन
विज्ञापन

किस राज्य में हैं सबसे ज्यादा कारें

You will be surprised to know how many cars in india, Goa Kashmir Himachal have maximum number of cars
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
इस रिपोर्ट के मुताबिक देश के काफी छोटे-छोटे राज्यों में सबसे ज्यादा घरों में कारें हैं। देश में सबसे ज्यादा कारें बेहद छोटे राज्यों में शामिल गोवा में हैं। अपने बीच, चर्च और नाइटलाइफ के लिए मशहूर गोवा में 45.2 फीसदी घरों में कार है।

यह भी पढ़ें - EV Battery: इलेक्ट्रिक कार और स्कूटर की बैटरी खराब होने से पहले देती है यह संकेत, जानें कितना आता है खर्च
विज्ञापन

किस राज्य में हैं सबसे कम कारें

You will be surprised to know how many cars in india, Goa Kashmir Himachal have maximum number of cars
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
जहां गोवा में सबसे ज्यादा घरों में कारें हैं वहीं, बिहार में सबसे कम घरों में कार हैं। बिहार में सिर्फ दो फीसदी घरों में ही कारें हैं। बिहार के बाद ओडिशा में 2.7 फीसदी, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल में 2.8 फीसदी, झारखंड 4.1 और छत्तीसगढ़ में सिर्फ 4.3 फीसदी घरों में ही कारें हैं।

यह भी पढ़ें - Traffic Fine In India: भारत में इन पांच कारणों पर पुलिस नहीं काट सकती किसी का भी चालान, आप भी जानें
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed