फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Upcoming Cars in India 2023: नए साल में लॉन्च हो सकती है ये 10 कारें, देखें पूरी लिस्ट

Tue, 27 Dec 2022 05:14 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 27 Dec 2022 05:14 PM IST
विज्ञापन
Upcoming Cars in India 2023 Check Top 10 Cars List Price and Specifications All Details
Maruti Suzuki Jimny - फोटो : For Reference Only
भारतीय बाजार में वाहन निर्माताओं को अपनी पकड़ बनाए रखने के लिए बहुत तरकीबें लगानी पड़ती हैं। बाजार में टिके रहने के लिए कार निर्माताओं को हमेशा सतर्क रहना पड़ता है। उन्हें मौजूदा कारों को अपडेट करते रहना होता है या नए मॉडल लान्च करने पड़ते हैं। 2022 में कई नए लॉन्च हुए। जिसमें इंटरनल कंब्शन इंजन वाली कारों से लेकर इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड कारें तक शामिल रहीं। और 2023 भी इससे अलग नहीं होगा। कुछ दिनों बाद हम नए साल में पहुंच जाएंगे। इसके लिए वाहन निर्माता कंपनियां अपने नए मॉडल्स पेश करने के लिए कमर कस रही हैं।  यहां हम आपको बता रहे हैं 2023 में आने वाली 10 नई कारों के बारे में। 
Upcoming Cars in India 2023 Check Top 10 Cars List Price and Specifications All Details
महिंद्रा थार - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2023 में लॉन्च होने वाली नई कारों की लिस्ट:
  • मारुति बलेनो क्रॉस
  • मारुति जिम्नी लाइफस्टाइल
  • टोयोटा एसयूवी कूपे
  • महिंद्रा थार 5 डोर
  • महिंद्रा एक्सयूवी400
  • टाटा सफारी/ टाटा हैरियर फेसलिफ्ट
  • ह्यूंदै Ai3
  • ह्यूंदै क्रेटा फेसलिफ्ट
  • किआ सेल्टॉस फेसलिफ्ट
  • होंडा कॉम्पैक्ट एसयूवी
Upcoming Cars in India 2023 Check Top 10 Cars List Price and Specifications All Details
Maruti Futuro E Concept - फोटो : AmarUjala
इसले अलावा देश की सबसे बड़ा कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) 2023 में देश में दो नई एसयूवी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इनकी लॉन्चिंग से पहले कंपनी जनवरी में 2023 ऑटो एक्सपो में दो नए मॉडल पेश कर सकती है। दो साल मे एक बार आयोजितन होने वाले ऑटो एक्सपो में मारुति सुजुकी 5 Door Jimny (5 डोर जिम्नी) और YTB कोड नाम वाली बलेनो हैचबैक पर आधारित एक नई एसयूवी कूपे को पेश करने की तैयारी में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Upcoming Cars in India 2023 Check Top 10 Cars List Price and Specifications All Details
Maruti Futuro E Concept - फोटो : अमर उजाला
बहुप्रतीक्षित जिम्नी 5-डोर को अगस्त 2023 तक लॉन्च किया जाएगा। दूसरी ओर, मास मार्केट मारुति बलेनो क्रॉस, जिसका कोडनेम YTB रखा गया है, को अप्रैल 2023 तक लॉन्च किया जाएगा। इस मॉडल के फरवरी 2023 तक लॉन्च होने की उम्मीद की जा रही है। यह Maruti Futuro E concept (मारुति फ्यूचरो ई कॉन्सेप्ट) का प्रॉडक्शन वर्जन होगा। 
 
विज्ञापन
Upcoming Cars in India 2023 Check Top 10 Cars List Price and Specifications All Details
Tata Harrier - फोटो : Tata Motors
इसके अलावा देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) 2023 में Harrier और Safari एसयूवी का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च करेगी। दोनों मॉडल्स को जनवरी में 2023 ऑटो एक्सपो में पेश किए जाने की संभावना है। नए मॉडल में डिजाइन में बदलाव और इंटीरियर को अपग्रेड किया जाएगा। नई हैरियर और सफारी फेसलिफ्ट ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) जैसे एडवांस्ड फीचर्स के साथ आएगी। जिसमें एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल, ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग, लेन असिस्ट और अन्य फीचर्स मिलते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed