फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ronaldo Car: रोनाल्डो को गर्लफ्रेंड ने दी करोड़ों की कार, जानें स्टार फुलबॉलर के कार कलेक्शन की पूरी लिस्ट

Tue, 27 Dec 2022 03:46 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 27 Dec 2022 03:46 PM IST
विज्ञापन
Cristiano Ronaldo Car Collection Price Georgina Rodriguez gifts footballer Cristiano Ronaldo Rolls-Royce Dawn
Georgina Rodriguez gifts footballer Cristiano Ronaldo Rolls-Royce Dawn - फोटो : For Reference Only
स्पेनिश मॉडल और डांसर Georgina Rodriguez (जॉर्जीना रोड्रिग्ज) ने हाल ही में क्रिसमस के मौके पर अपने पार्टनर Cristiano Ronaldo (क्रिस्टियानो रोनाल्डो) को एक Rolls-Royce Dawn convertible (रोल्स-रॉयस डॉन कन्वर्टिबल) कार तोहफे में दी। दिग्गज फुटबॉलर ने अपने नए उपहार की तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की। वहीं, रोड्रिग्ज ने नई कार के लिए रोनाल्डो की प्रतिक्रिया की रील रिकॉर्डिंग साझा की। वीडियो में कपल को अपने बच्चों से घिरा हुआ देखा जा सकता है। हम आपको वो वीडियो भी दिखाएंगे। लेकिन उससे पहले बात करते हैं रोनाल्डो की कार कलेक्शन के बारे में। 
Cristiano Ronaldo Car Collection Price Georgina Rodriguez gifts footballer Cristiano Ronaldo Rolls-Royce Dawn
Bugatti La Voiture Noire - फोटो : For Reference Only
रोनाल्डो की कार कलेक्शन
रोनाल्डो फुलबॉल के साथ ही कारों के भी दीवाने हैं। उनके कारों के बड़े कलेक्शन में अब Rolls-Royce Dawn शामिल हो गई है। यह फुटबॉलर की पहली रोल्स-रॉयस कार नहीं है। दरअसल, रोनाल्डो के पास Cullinan SUV और Phantom Drophead भी हैं। फुलबॉल के इस स्टार के पास एक से बढ़कर एक कारें हैं और उसके कार कलेक्शन का मूल्य लगभग 18 मिलियन डॉलर (करीब डेढ़ अरब रुपये) बताया जाता है। रोनाल्डो के कार कलेक्शन में कुछ बेहद दुर्लभ कारें शुमार हैं जिनमें Chiron (चिरोन), Veyron (वेरॉन) और Bugatti Centodieci (बुगाटी सेंटोडिसी) के साथ दुनिया की सबसे महंगी कार - Bugatti La Voiture Noire (बुगाटी ला वोइचर नोइरे) शामिल हैं।  
Cristiano Ronaldo Car Collection Price Georgina Rodriguez gifts footballer Cristiano Ronaldo Rolls-Royce Dawn
Ferrari 599 GTO - फोटो : For Reference Only
इसके अलावा उनके कार कलेक्शन में McLaren Senna (मैकलेरन सेन्ना), Ferrari 335 S Spider Scaglietti (फेरारी 335 एस स्पाइडर स्कैग्लिएटी), 599 GTO (599 जीटीओ), 599 GTB Fiorano (599 जीटीबी फियोरानो) और Ferrari F430 (फेरारी एफ 430) भी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Cristiano Ronaldo Car Collection Price Georgina Rodriguez gifts footballer Cristiano Ronaldo Rolls-Royce Dawn
Mercedes Benz G-Class - फोटो : For Reference Only
इसके साथ ही, रोनाल्डो Aston Martin DB9 (एस्टन मार्टिन DB9), Maserati GranCabrio (मासेराती ग्रैन कैब्रियो), BMW M6 (बीएमडब्ल्यू M6), Mercedes G-Class (मर्सिडीज जी-क्लास), C220 CDI, और एक Mercedes-Benz C-Class Coupe (मर्सिडीज-बेंज सी-क्लास कूपे) जैसी कारों के मालिक हैं। उनके पास Cayenne (केयेन), 911 2S Cabriolet (911 2S कैब्रियोलेट) और एक अन्य Cayenne Turbo (केयेन टर्बो) के साथ Porsche (पोर्शे) की कारें भी हैं। 
विज्ञापन
Cristiano Ronaldo Car Collection Price Georgina Rodriguez gifts footballer Cristiano Ronaldo Rolls-Royce Dawn
Bentley Continental Flying Spur india
उनके पास Bentley Continental GT (बेंटले कॉन्टिनेंटल जीटी) और Bentley Flying Spur (बेंटले फ्लाइंग स्पर) के साथ Lamborghini Aventador LP 700-4 (लेम्बोर्गिनी एवेंटाडोर एलपी 700-4) भी है। इतना ही नहीं, फुटबॉलर के पास Audi Q7 (ऑडी क्यू7) और Audi RS6 (ऑडी आरएस6) भी उनके गैराज का हिस्सा हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed