सब्सक्राइब करें

Year Ender Automobile 2022: साल 2022 में बाजार से गायब हुईं कौन सी कारें, मारुति से लेकर टोयोटा तक शामिल

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Tue, 27 Dec 2022 03:15 PM IST
सार

साल 2022 ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए काफी खास रहा। कई नए वाहनों को भारतीय बाजार में पेश किया गया। कुछ ऐसे वाहन भी रहे जिन्हें इस साल वाहन निर्माताओं ने बाजार से हटा दिया। ऐसी कौन सी कारें थीं जो साल 2022 में बाजार से हटाई गईं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
cars disappeared from the market in the year 2022 Maruti Toyota volkswagon hyundai
मारुति एस क्रॉस - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2022 में कुछ कारों के मॉडल्स को कंपनियों की ओर से बाजार से हटाया गया। कंपनियों की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई लेकिन इनमें से कुछ मॉडल्स की जगह नए उत्पादों को बाजार में पेश किया गया और कुछ को अपडेट करने के बाद आने वाले साल में बाजार में फिर से पेश किया जाएगा। इस खबर में हम ऐसी ही कुछ कारों की जानकारी दे रहे हैं जो साल 2022 के दौरान बाजार से हटाई गईं।

Trending Videos

फॉक्सवैगन वेंटो

cars disappeared from the market in the year 2022 Maruti Toyota volkswagon hyundai
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

जर्मनी की बड़ी कार निर्माता ने भारतीय बाजार से मिड साइज सेडान वेंटो को साल 2022 में हटाया। इसकी जगह कंपनी ने नई और बेहतर सेडान वर्टस को पेश किया। वर्टस से बदलने से पहले कंपनी ने वेंटो की रेंज को कम करते हुए तीन वैरिएंट तक कर दिया था। जिसके बाद इसकी शुरूआती कीमत 9.99 लाख रुपये थी।

यह भी पढ़ें - Weekend Trips in Car: वीकएंड पर बना रहे हैं कार से घूमने का प्लान, ध्यान रखें ये पांच काम नहीं होंगे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन

मारुति एस क्रॉस

cars disappeared from the market in the year 2022 Maruti Toyota volkswagon hyundai
Maruti Suzuki 2020 S-Cross Petrol - फोटो : Maruti Suzuki

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति सुजुकी की ओर से इस साल क्रॉस ओवर एस क्रॉस को बाजार से हटाया गया। कंपनी की ओर से किसी तरह की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई थी लेकिन कार को नेक्सा वेबसाइट से हटा दिया गया था। जिसके बाद कंपनी ने ग्रैंड विटारा को पेश किया और यह एसयूवी नेक्सा डीलरशिप के जरिए बेची जा रही है।

यह भी पढ़ें- Scorpio Classic:स्कॉर्पियो क्लासिक की ये खासियत नहीं जानते होंगे आप, जानें कैसे है पुरानी स्कॉर्पियो से अलग

रेनो डस्टर

cars disappeared from the market in the year 2022 Maruti Toyota volkswagon hyundai
2020 Renault Duster facelift - फोटो : Google

फ्रेंच कार कंपनी रेनो ने भी भारतीय बाजार से अप्रैल में डस्टर एसयूवी को वेबसाइट से हटाया था। एसयूवी ने करीब दस साल पहले भारतीय बाजार में अपने सफर की शुरूआत की थी और इसे काफी पसंद भी किया गया था। लेकिन कुछ समय से मांग में कमी और दूसरी कंपनियों की ओर से बेहतर और नए उत्पादों को लाने के कारण कंपनी ने इसे भारतीय बाजार से हटा दिया। इस एसयूवी को चाहने वालों के लिए साल के आखिर तक एक अच्छी खबर यह आई कि कंपनी अगले साल इसका नया और बेहतर वर्जन पेश कर सकती है।

यह भी पढ़ें- Diesel Vs Hybrid: डीजल कार खरीदने में है फायदा या हाइब्रिड कार घर लाने में है समझदारी, जानें सबकुछ

विज्ञापन

ह्यूंदै सेंट्रो

cars disappeared from the market in the year 2022 Maruti Toyota volkswagon hyundai
हुंडई सेंट्रो - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ कोरियाई कार कंपनी ह्यूंदै की ओर से भी भारतीय बाजार में कभी सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली सेंट्रो को वेबसाइट से हटा दिया। इस कार के लिए अगर यह कहा जाए कि इसने ही ह्यूंदै को भारतीय बाजार में स्थापित किया था तो गलत नहीं होगा। ऐसे छोटे परिवार जिन्हें मारुति की जगह कम दाम में फैमिली कार चाहिए होती थी, उन्हें सेंट्रो काफी पसंद आती थी। इस कार को कंपनी ने साल 1998 में भारतीय बाजार में पेश किया था। जिस समय छोटी कारों के सेगमेंट में मारुति लीडर थी। उस समय इस कार ने दूसरी कंपनियों को चुनौती देते हुए भारतीय बाजार में अपनी जगह बनाई थी। इसके बाद कंपनी ने 2014 में इस कार को बंद किया और 2018 में दोबारा से लॉन्च किया था।
 

यह भी पढ़ें- Long Trip By Car: नए साल पर कार से घूमने का है प्लान, हादसों से बचने के लिए रखें इन बातों का ध्यान

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed