फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cruise Control cars: भारत में दस लाख रुपये तक की इन कारों में मिलता है क्रूज कंट्रोल फीचर, हाइवे पर आता है काम

Wed, 21 Sep 2022 07:53 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Wed, 21 Sep 2022 07:53 PM IST
सार

क्रूज कंट्रोल फीचर कार में होने पर ड्राइवर को आराम मिलता है। इस फीचर के साथ भारतीय बाजार में कई कारें आती हैं लेकिन इस खबर में हम आपको दस लाख रुपये तक की कारों की जानकारी दे रहे हैं जिनमें क्रूज कंट्रोल फीचर मिलता है। 

विज्ञापन
Cruise control is available in these cars up to ten lakh rupees in India Maruti Tata Mahindra Honda Toyota
क्रूज कंट्रोल के साथ आने वाली कारें - फोटो : सोशल मीडिया

देश में लगातार कारों में फीचर्स को जोड़ा जा रहा है। ऐसा ही एक फीचर है क्रूज कंट्रोल। इस फीचर के साथ हाइवे पर कार चलाने में ड्राइवर को काफी आराम मिलता है। इसको सेट करने के बाद लंबे समय तक ड्राइवर को एक्सीलेरेटर पर पैर रखने की जरूरत नहीं होती। ये फीचर मारुति, हुंडई, टाटा, महिंद्रा, होंडा की कई कारों में मिलता है लेकिन इस खबर में हम उन कारों की जानकारी दे रहे हैं जो इस फीचर के साथ दस लाख रुपये से कम कीमत में भारतीय बाजार में आती हैं।

मारुति स्विफ्ट 

Cruise control is available in these cars up to ten lakh rupees in India Maruti Tata Mahindra Honda Toyota
मारुति स्विफ्ट - फोटो : Maruti Suzuki

मारुति की इस हैचबैक में क्रूज कंट्रोल का ऑप्शन मिलता है। इसके टॉप वैरिएंट जेडएक्सआई प्लस में ही ये फीचर आता है। जेडएक्सआई प्लस वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 8.21 लाख रुपये है।

मारुति डिजायर 

Cruise control is available in these cars up to ten lakh rupees in India Maruti Tata Mahindra Honda Toyota
मारुति डिजायर - फोटो : Maruti Suzuki

स्विफ्ट के बाद मारुति की डिजायर दूसरी कार है जिसमें क्रूज कंट्रोल फीचर आता है। इसके भी टॉप वैरिएंट जेडएक्सआई प्लस में ही ये फीचर मिलता है। जेडएक्सआई प्लस वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 8.67 लाख रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मारुति बलेनो 

Cruise control is available in these cars up to ten lakh rupees in India Maruti Tata Mahindra Honda Toyota
मारुति बलेनो - फोटो : Maruti Suzuki

नेक्सा डीलरशिप के जरिए बेची जाने वाली बलेनो में भी कंपनी क्रूज कंट्रोल का ऑप्शन देती है। इसके टॉप मॉडल एल्फा में ये फीचर मिलता है। एल्फा वैरिएंट वाली बलेनो की एक्स शोरूम कीमत 9.21 लाख रुपये है।

विज्ञापन

मारुति सियाज 

Cruise control is available in these cars up to ten lakh rupees in India Maruti Tata Mahindra Honda Toyota
मारुति सियाज - फोटो : Maruti Suzuki

कंपनी की एक और कार है जिसमें ये फीचर मिलता है। मारुति की सेडान सियाज के चार वैरिएंट्स में क्रूज कंट्रोल फीचर दिया गया है। डेल्टा वैरिएंट के बाद जेटा, एल्फा और सियाज एस में क्रूज कंट्रोल मिलता है। कार के डेल्टा वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 9.63 लाख रुपये है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed