फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

eBikeGo Rugged : लॉन्च हुआ दमदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, फुल चार्ज में चलता है 160 किमी, 499 रुपये में बुकिंग शुरू

Wed, 25 Aug 2021 05:41 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 25 Aug 2021 05:41 PM IST
विज्ञापन
ebikego rugged electric scooter launched in India Know price driving range features specifications electric vehicles in india
eBikeGo Rugged Electric Scooter - फोटो : eBikeGo
eBikeGo Rugged Electric Scooter Price Driving Range : भारतीय वाहन बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग में तेजी आ रही है। हाल के दिनों में कई नए इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च हुए हैं। अब एक और वाहन निर्माता eBikeGo ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च किया है। eBikeGo ने बुधवार को भारतीय बाजार में Rugged (रग्ड) Electric Scooter को दो वेरिएंट्स - G1 और G1+ में उतारा है। कंपनी ने G1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 79,999 रुपये रखी है, जबकि G1+ वेरिएंट की कीमत 89,999 रुपये तय की गई है। दोनों स्कूटर्स की कीमत में FAME II सब्सिडी शामिल है। हालांकि, राज्य-स्तरीय सब्सिडी को लागू करने के बाद कीमतें और कम हो जाएगी। हालांकि कंपनी ने इन्हें एक आकर्षक कीमत में उतारा है, लेकिन देश में तेजी से बढ़ते इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में अपने उत्पाद को और मजबूत करने के लिए वाहन निर्माता ने रग्ड इलेक्ट्रिक स्कूटरों के ड्राइविंग रेंज और परफॉर्मेंस पर दांव लगाया है। आकर्षक लुक और दमदार बैटरी पैक वाले इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को खरीदने के इच्छुक ग्राहक इस स्कूटर को कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट के जरिए बुक कर सकते हैं। Rugged ई-स्कूटर को सिर्फ 499 रुपये की रिफंडेबल राशि देकर बुक किया जा सकता है। कंपनी के मुताबिक बुकिंग कैंसिल करने पर पैसै वापस कर दिए जाएंगे। 

ebikego rugged electric scooter launched in India Know price driving range features specifications electric vehicles in india
eBikeGo Rugged Electric Scooter - फोटो : eBikeGo
बैटरी और रेंज
Rugged इलेक्ट्रिक स्कूटर में 2 kWh की दो बैटरी मिलती है जिसे रिप्लेस किया जा सकता है। यह 4G के साथ एक उन्नत IoT (इंटरनेट ऑफ थिंग्स) सिस्टम के साथ आती है। eBikeGo का दावा है कि बैटरी को 3.5 घंटे में चार्ज किया जा सकता है और फुल चार्जिंग पर यह लगभग 160 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है। खास बात यह है कि इसके स्वैपेबल बैटरी को बदलने में सिर्फ एक मिनट का समय लगता है।
ebikego rugged electric scooter launched in India Know price driving range features specifications electric vehicles in india
eBikeGo Rugged Electric Scooter - फोटो : eBikeGo
टॉप स्पीड
eBikeGo Rugged इलेक्ट्रिक स्कूटर में एक 3kW मोटर मिलता है। जिसकी मदद से इलेक्ट्रिक स्कूटर 70 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड हासिल कर सकता है। eBikeGo के संस्थापक और सीईओ इरफान खान ने कहा, "हम महत्वपूर्ण अध्ययन और तीन साल के इंतजार के बाद भारत के सबसे टिकाऊ, बुद्धिमान और मजबूत इलेक्ट्रिक मोटो-स्कूटर के लॉन्च की घोषणा करते हुए बेहद खुश हैं।" 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
ebikego rugged electric scooter launched in India Know price driving range features specifications electric vehicles in india
eBikeGo Rugged Electric Scooter - फोटो : eBikeGo
फीचर्स
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 30 लीटर की क्षमता का स्टोरेज स्पेस मिलता है। इसके अलावा ये एंटी-थेफ्ट फीचर से भी लैस है, जो आपकी अनुपस्थिती में भी इसकी सुरक्षा सुनिश्चित करता है। इस स्कूटर को मोबाइल एप के जिरए दूर से ही अनलॉक और लॉक किया जा सकता है। इसके लिए कंपनी ने एक डेडिकेटेड मोबाइल ऐप तैयार किया है। इसमें 12 अलग-अलग तरह के सेंसर दिए गए हैं। कंपनी ने कहा है कि, "4G, BLE, CAN बस, GPS/IRNSS, 42 इनपुट/आउटपुट, सीरियल पोर्ट और एक व्यापक मॉड्यूलर सेंसर सूट के साथ, यह दुनिया का सबसे एडवांस्ड 2W IoT सिस्टम है।" 
विज्ञापन
ebikego rugged electric scooter launched in India Know price driving range features specifications electric vehicles in india
eBikeGo Rugged Electric Scooter - फोटो : eBikeGo
7 साल की वारंटी
भारत में डिजाइन और बनाए गए, ebikeGo का दावा है कि Rugged इलेक्ट्रिक स्कूटर - अपने नाम की तरह - देश में हर तरह की ऊबड़-खाबड़ सड़क की स्थिति से निपटने में सक्षम हैं। कंपनी अपने दावे का समर्थन करने के लिए ई-स्कूटर की चेसिस पर सात साल की वारंटी भी दे रही है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed