{"_id":"660a85ccedb1fd55ba0cd8d9","slug":"electric-vehicles-future-in-india-electric-vehicles-global-sales-ev-sales-globally-2024-04-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"EV Sales: वैश्विक मांग में गिरावट के बीच भारत में ईवी की बिक्री में देखने को मिलेगा उछाल, जानें इसकी वजह","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
EV Sales: वैश्विक मांग में गिरावट के बीच भारत में ईवी की बिक्री में देखने को मिलेगा उछाल, जानें इसकी वजह
Mon, 01 Apr 2024 03:30 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 01 Apr 2024 03:30 PM IST
विज्ञापन
Electric Vehicles
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोटर वाहन उद्योग में इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) को लेकर कभी एक जबरदस्त उत्साह का मौहाल हुआ करता था। लेकिन 2024 में इसे बिक्री बढ़ोतरी में मंदी का सामना करना पड़ रहा है। जिससे निर्माताओं के बीच रणनीतियों का एक बार फिर से मूल्यांकन किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट में कैनालिस की रिपोर्ट के हवाले से कहा गया है कि, वैश्विक इलेक्ट्रिक-वाहन बाजार में 27.1 प्रतिशत की अनुमानित बढ़ोतरी दर के साथ इस साल ईवी की बिक्री में कमी आने की उम्मीद है।
Electric Vehicles
- फोटो : Pixabay
ईवी की बिक्री में मंदी के लिए कई कारकों को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है। जिसमें सेकंड हैंड ईवी की कम कीमतों, सरकारी नीतियों की अदूर्शिता और रैपिड चार्जिंग स्टेशनों की कमी के कारण ईवी पूंजीगत लागत के बारे में चिंताएं शामिल हैं। इन वजहों से ग्राहकों की दिलचस्पी हाइब्रिड ईवी और प्लग-इन हाइब्रिड ईवी में हो रही है।
मौजूदा मंदी के बावजूद, बियर-केस परिदृश्य अभी भी 2024 में ईवी की बिक्री की मात्रा में साल-दर-साल 21 प्रतिशत की बढ़ोतरी की उम्मीद करता है। हालांकि, अगर नकारात्मक बढ़ोतरी होती है, तो इसकी वजह से पूरे ईवी सप्लाई चेन में ज्यादा आपूर्ति हो सकती है।
मौजूदा मंदी के बावजूद, बियर-केस परिदृश्य अभी भी 2024 में ईवी की बिक्री की मात्रा में साल-दर-साल 21 प्रतिशत की बढ़ोतरी की उम्मीद करता है। हालांकि, अगर नकारात्मक बढ़ोतरी होती है, तो इसकी वजह से पूरे ईवी सप्लाई चेन में ज्यादा आपूर्ति हो सकती है।
Electric Vehicles
- फोटो : Pixabay
गोल्डमैन सैक्स की रिपोर्ट बताती है कि आर्थिक व्यवहार्यता के मामले में ईवी एक महत्वपूर्ण मोड़ के करीब हैं। दुनिया भर की सरकारें उन सब्सिडी को कम कर रही हैं, जिन्होंने शुरुआती निवेश को कम कर दिया है। जबकि चीनी निर्माताओं द्वारा आक्रामक मूल्य निर्धारण रणनीतियां और ईंधन बचत भी इसमें योगदान करने वाले कारक है।
हालांकि, यूज्ड ईवी की कीमतों में गिरावट और बैटरी इनोवेश के बारे में चिंता बनी हुई है।
हालांकि, यूज्ड ईवी की कीमतों में गिरावट और बैटरी इनोवेश के बारे में चिंता बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Electric Vehicles
- फोटो : Pixabay
हाल ही में बैटरी की कीमतों में गिरावट न सिर्फ तकनीकी प्रगति से बल्कि चीन की ईवी सप्लाई चेन में ज्यादा आपूर्ति से भी प्रभावित हुई है। जैसे-जैसे ईवी की पैठ बढ़ती जा रही है, तेजी से चार्जिंग स्टेशन के बुनियादी ढांचे के मुद्दे ज्यादा साफ होते जा रहे हैं। खासतौर पर निसान और मित्सुबिशी मोटर्स जैसे वाहन निर्माताओं के लिए, जहां ड्राइविंग रेंज और चार्जिंग बुनियादी ढांचे के बारे में चिंताएं बढ़ रही हैं, विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में।
विज्ञापन
EV Charging
- फोटो : For Reference Only
भारत में खासी बढ़ोतरी
इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) की बिक्री में वैश्विक गिरावट के उलट, भारत में विशेष रूप से इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री में बढ़ोतरी हो रही है। सरकार के वाहन पोर्टल डैशबोर्ड के आंकड़ों से पता चलता है कि ईवी पंजीकरण में लगातार बढ़ोतरी हुई है। जनवरी 2024 में 1,44,877 वाहनों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है, जबकि फरवरी में 1,41,382 यूनिट्स के साथ मामूली गिरावट आई। और मार्च के आखिर तक 1,86,143 वाहनों की बिक्री के साथ 32 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।