{"_id":"6955202dd8f751047a03e6b9","slug":"ev-car-sales-strong-hybrid-cars-outpace-ev-growth-hybrid-car-sales-in-india-2025-2025-12-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"EV Car Sales: 2025 में इलेक्ट्रिक कार बिक्री 76% उछली, स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड्स ने 83% ग्रोथ के साथ ईवी को पछाड़ा","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
EV Car Sales: 2025 में इलेक्ट्रिक कार बिक्री 76% उछली, स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड्स ने 83% ग्रोथ के साथ ईवी को पछाड़ा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 31 Dec 2025 06:37 PM IST
सार
भारत में इलेक्ट्रिक कार की बिक्री साल-दर-साल 76% बढ़कर 2025 में 175,256 यूनिट्स हो गई। जिसमें कैलेंडर साल के दौरान कई इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लॉन्च की वजह से मदद मिली।
विज्ञापन
Electric Car Sales
- फोटो : Freepik
साल 2025 भारत के इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड वाहन बाजार के लिए बेहद अहम साबित हुआ। इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री साल-दर-साल आधार पर 76 प्रतिशत बढ़कर 1,75,256 यूनिट्स तक पहुंच गई। इस तेज उछाल के पीछे पूरे साल के दौरान हुए बड़ी संख्या में नए इलेक्ट्रिक वाहन लॉन्च को प्रमुख वजह माना जा रहा है। वहीं, स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड कारों की बिक्री ने इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) से भी तेज रफ्तार पकड़ी और 83 प्रतिशत की छलांग के साथ 1,07,196 यूनिट्स के आंकड़े को पार कर गई।
Trending Videos
Electric Car Charging
- फोटो : Freepik
कम मॉडल, लेकिन ज्यादा ग्रोथ वाला हाइब्रिड सेगमेंट
दिलचस्प बात यह रही कि जहां देश में 40 से ज्यादा इलेक्ट्रिक कार मॉडल उपलब्ध हैं, वहीं स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सेगमेंट में महज आठ मॉडल ही मौजूद हैं। इसके बावजूद हाइब्रिड कारों की बिक्री ने ईवी से ज्यादा बढ़ोतरी दर्ज की। यह दिखाता है कि ईंधन दक्षता और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर भरोसे की वजह से हाइब्रिड टेक्नोलॉजी को भारतीय ग्राहक तेजी से अपना रहे हैं।
यह भी पढ़ें - Automobile Industry: यूरोप की नई उत्सर्जन नीति से प्लैटिनम की कीमतों में आया उछाल, जानें असल वजह

2025 Toyota Urban Cruiser Hyryder
- फोटो : Toyota
टोयोटा का हाइब्रिड बाजार में दबदबा
भारत के स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सेगमेंट में Toyota Kirloskar Motor (टोयोटा किर्लोस्कर मोटर) का वर्चस्व साफ दिखाई दिया। कंपनी ने 80 प्रतिशत से ज्यादा बाजार हिस्सेदारी पर कब्जा बनाए रखा। Urban Cruiser Hyryder SUV (अर्बन क्रूजर हाइराइडर एसयूवी), Innova Hycross MPV (इनोवा हाइक्रॉस एमपीवी), Camry Sedan (कैमरी सेडान) और प्रीमियम Vellfire MPV (वेलफायर एमपीवी) जैसे मॉडलों के दम पर टोयोटा ने 2025 में 87,241 स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड कारें बेचीं। जो पिछले साल के मुकाबले 78 प्रतिशत ज्यादा है।
यह भी पढ़ें - Car Air Purifier: बढ़ते प्रदूषण में स्वच्छ केबिन हवा बनी बड़ी जरूरत, ₹15 लाख से कम की इन कारों में मिलता है एयर प्यूरीफायर

Maruti Suzuki Grand Vitara
- फोटो : Maruti Suzuki
मारुति और होंडा की मौजूदगी
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता Maruti Suzuki India (मारुति सुजुकी इंडिया) ने भी हाइब्रिड सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत की। कंपनी ने 2025 में 18,958 स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड कारें बेचीं, जबकि 2024 में यह आंकड़ा 8,767 यूनिट्स था। मारुति के पोर्टफोलियो में Grand Vitara (ग्रैंड विटारा), Invicto (इनविक्टो) और Victoris (विक्टोरिस) जैसे तीन हाइब्रिड मॉडल शामिल हैं। वहीं, Honda (होंडा) ने City Hybrid (सिटी हाइब्रिड) सेडान के जरिए 997 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की।
यह भी पढ़ें - Auto Sales: जीएसटी कटौती से साल के आखिर में बढ़ी मांग, 2025 में पीवी बिक्री ने बनाया नया रिकॉर्ड

Tata Nexon EV
- फोटो : Tata Motors
इलेक्ट्रिक कारों में टाटा की बढ़त बरकरार
इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में Tata Motors (टाटा मोटर्स) की पैसेंजर व्हीकल यूनिट ने अपनी लीड बनाए रखी। 2025 में टाटा ने 69,236 ईवी की रजिस्ट्रेशन दर्ज की, जो 2024 के मुकाबले 12.5 प्रतिशत ज्यादा है। हालांकि ग्रोथ रेट अपेक्षाकृत कम रही, लेकिन बिक्री के लिहाज से टाटा अब भी शीर्ष स्थान पर बनी हुई है।
यह भी पढ़ें - Hyundai Prime Taxi: ह्यूंदै ने भारत में लॉन्च की कंपनी-फिटेड CNG के साथ प्राइम टैक्सी रेंज, जानें कीमत और फीचर्स